दौड़ने से अच्छा कोई व्यायाम नहीं माना जाता है। जब आप दौड़ते हैं तो इससे आपका ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। साथ ही यह आपको हर उम्र में फिट रखता है। इसके नियमित अभ्यास से आपके शरीर का स्टेमिना बेहतर होता है और कम एनर्जी के इस्तेमाल से हर काम अच्छी तरह से पूरा कर पाते हैं। लेकिन, कई बार आपने नोटिस किया होगा कि दौड़ते समय आपकी हार्ट बीट काफी तेज हो जाती है। ऐसे में आपके मन में सवाल आता होगा कि दौड़ते समय हार्ट रेट कितना होना चाहिए। आज इस लेख में आरएन टैगोर अस्पताल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. देबब्रत नंदी से जानते हैं कि दौड़ते समय हार्ट रेट कितना होना चाहिए।
दौड़ते समय हार्ट रेट कितना होना चाहिए? - Average heart rate while running In Hindi
दौड़ना व अन्य हैवी एक्सरसाइज आपके हार्ट रेट को बढ़ा सकते हैं। हार्ट रेट व्यक्ति के द्वारा एक्सरसाइज के दौरान किए जा रहे प्रयास की इंटेनसिटी को दर्शाता है। जबकि हाई हार्ट रेट हाई लेवल फिजिकल एक्टिविटी को प्रदर्शित करता है। चाहे फिट रहना हो या स्टेमिना बढ़ाना हो, व्यक्ति दौड़ना शुरू करते हैं। हालांकि, दौड़ते समय भी आपको कुछ सावधानियां का ध्यान देना होता है। दौड़ते समय यदि आपका हार्ट रेट काफी अधिक हो जाए तो यह खतरनाक हो सकता है। दौड़ते समय कितना हार्ट रेट होना चाहिए यह एक मुश्किल सवाल हैं। क्योंकि हार्ट रेट आयु, गतिविधि के स्तर, संपूर्ण स्वास्थ्य और दवाओं आदि पर भी निर्भर करता हैं।
उम्र के अनुसार हार्ट रेट क्या होना चाहिए? - Ideal Running Heart Rate According To Age In Hindi
अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (एएचए) के अनुसार एक्सरसाइज के दौरान अधिकतम हार्ट रट को 50% से 85% के बीच तक पहुंच सकता है। उनकी कैलुकेशन के अनुसार किसी व्यक्ति को आयु को लगभग 220 हार्ट बीट प्रति मिनट से घटाकर आपको अधिकतम हार्ट रेट प्राप्त होता है। उदाहरण के तौर पर 20 साल के युवा का अधिकतम हार्ट रेट 220 - 20 = 200 BPM (लगभग) होगा। आगे आपको एएचए के अनुसार एक्सरसाइज के दौरान अनुमानित हार्ट रेट को बताया गया है।
- आयु टारेगट हार्ट रेट बीपीएम
- 20 100–170
- 30 95–162
- 35 93–157
- 40 90–153
- 45 88–149
- 50 85–145
- 55 83–140
- 60 80–136
- 65 78–132
- 70 75–128
व्यायाम शुरू करते समय, एक व्यक्ति का हार्ट रेट करीब 50 प्रतिशत तक कम हो सकता है। जबकि यह धीरे-धीरे बढ़ सकता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हार्ट को शरीर के चारों और ब्लड को पंप करने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी होती है।
अधिकतम हार्ट रेट को मापने के लिए अन्य तरीके भी है? - Ways To Calculate Maximum Heart Rate In Hindi
किसी व्यक्ति के लिए अपनी अधिकतम हार्ट रेट की गणना करने का सबसे अच्छा और सटीक तरीका ट्रेडमिल परीक्षण है। इसमें व्यक्ति की चेस्ट के द्वारा हार्ट रेट को मॉनिटर किया जाता है। इसके अलावा भी हार्ट रेट को जानने के लिए की अन्य तरीके भी होते हैं। इसमें तनाका का फॉर्मूला शामिल है, जो पुरुषों के लिए बेहतर हो सकता हैं। वहीं गुलाटी का फॉर्मूला, महिलाओं के लिए बेहतर हो सकता है।
तनाका का फॉमूला
इसमें अधिकतम हार्ट रेट की गणना के लिए 208 को (आयु x 0.7) का फॉमूला दिया है। जैसे 20 आयु वाले युवा का अधिकतम हार्ट रेट निकालने के लिए 208 - (20x 0.7) = 194 बीपीएम (अधिकतम हार्ट रेट) होगा।
गुलाटी का फार्मूला
इसमें अधिकतम हार्ट रेट की गणना के लिए 206 माइनस (आयु x 0.88) का फॉमूला दिया है। जैसे 20 आयु वाले युवा का अधिकतम हार्ट रेट निकालने के लिए 206 - (20x 0.7) = 188.4 बीपीएम (अधिकतम हार्ट रेट) आएगा।
इसे भी पढ़ें : एक्यूट पैंक्रियाटाइटीज (पैक्रिया में सूजन) की समस्या क्यों होती है? डॉक्टर से समझें आसान भाषा में
आप हार्ट रेट को मापने के लिए नाड़ी का सहारा ले सकते हैं। इसके लिए आप दो उंगलियों को हथेली के नीचे रखें और नाड़ी की पल्स को महसूस करें। 30 सेकंड में नाड़ी की पल्स जितनी होती है, उसको दो से गुणा कर दें। इससे आप 60 सेंकड में हार्ट बीट का पता कर सकते हैं। इसके अलावा आज बाजार में स्मार्ट वॉच उपलब्ध हैं इससे भी आप हार्ट बीट का पता कर सकते हैं।