Acute Pancreatitis In Hindi: शरीर में अंगों में सूजन होने से कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। शरीर के बाहरी हिस्सों की सूजन का इलाज जल्द किया जा सकता है। लेकिन अंदुरुनी हिस्सों में होने वाली सूजन गंभीर समस्याओं की वजह बन सकती है। इसी तरह पैंक्रिया में होने वाली सूजन से आपको कई तरह की अन्य समस्याएं हो सकती है। पैंक्रिया हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण ग्रंथि है, जो पेट के ऊपरी हिस्से में मौजूद होती है। पैंक्रियाज आहार को पचाने के लिए आवश्यकत एंजाइम्स बनाता है। इसके अलावा यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी सहायक होता है। लेकिन, जब पैंक्रिया में सूजन आ जाती है तो इसे एक्यूट पैंक्रियाटाइटीस या एक्यूट पैंक्रियाटिटीज के नाम से जाना जाता है। इसमें मरीज को पेट में दर्द, पेट का खराब होना, उल्टी होना और दिल की धड़कने अनियमित होने जैसे कुछ लक्षण महसूस हो सकते हैं। मैयो क्लीनिक के मुताबिक यदि इस रोग का इलाज समय रहते न किया जाए तो यह स्थिति जानलेवा हो सकती है। जायनोवा शैलबी अस्पताल (Zynova Shalby Hospital) के गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी कंसल्टेंट डॉ सचित चंदक से आगे जानते हैं एक्यूट पैंक्रियाटाइटीस के क्या कारण होते हैं?
एक्यूट पैंक्रियाटाइटीस के क्या कारण होते हैं? Causes Of Acute Pancreatitis In Hindi
पैंक्रियाज की सूजन को समझने ने पहले यह जानते हैं कि पैंक्रिया शरीर में क्या कार्य करता है। डॉक्टर्स के अनुसार यह शरीर में इंसुलिन बनाने और ब्लड शुगर को मैनेज और उपयोग करने में मदद करता है। साथ ही यह बाइल जूस को भी बनाने का कार्य करता है। बाइल जूस जब छोटी आंत में पहुंचता है, तो यह आहार से प्रोटीन को अलग करने और पाचन क्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इससे भोजन से विटामिन और मिनरल्स का अवशोषण सही तरह से हो पाता है और हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। लेकिन, कुछ कारण ऐसे होते हैं, जिसकी वजह से पैंक्रिया में सूजन आने लगती है। डॉक्टर के अनुसार पित्त की नली में रुकावट, पित्त में पथरी होना, शराब का ज्यादा सेवन करना, रक्त में ट्राइग्लिसराइड का हाई लेवल, रक्त में कैल्शियम की हाई लेवल, पैंक्रियाज का कैंसर या किसी प्रकार की सर्जरी पैंक्रिया में सूजन की वजह बन सकती है। लेकिन, समय रहते इसके लक्षणों की पहचान कर इस समस्या क इलाज किया जा सकता है।
टॉप स्टोरीज़
एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस के लक्षण - Symptoms Of Acute Pancreatitis In Hindi
एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस में मरीज को आगे बताए लक्षण महसूस हो सकते हैं।
- पेट को छूने में दर्द होना
- पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द होना
- पेट का दर्द पीठ तक फैलना
- तेज बुखार आना
- पेट खराब होना
- उल्टी आना
- वजन तेजी से कम होना, आदि।
एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस का इलाज कैसे किया जाता है? Treatment Of Acute Pancreatitis In Hindi
एक्यूट पैंक्रयाटाइटिस के लिए कोई विशेष दवा उपलब्ध नहीं है। लेकिन, डॉक्टर इसके लक्षणों को कम करने के लिए मरीज को दवा देते हैं। इसमें दवाओं, इंजेक्शन और कुछ न्यूट्रिशन दे सकते हैं।
इसमें डॉक्टर मरीज के दर्द को कम करने के लिए दवाएं देते हैं। साथ ही, पैंक्रयाटिक एंजाइम्स देते हैं। इससे खाने में मौजूद पोषण का अवशोषण सही तरह से हो पाता है। साथ ही, डॉक्टर मरीज की डाइट में बदलाव करने के लिए भी कुछ सुझाव देते हैं।
इसे भी पढ़ें : बुजुर्गों में हिप अर्थराइटिस होने पर नजर आते हैं ये 5 लक्षण, न करें अनदेखा
पैक्रिया हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। इसको स्वस्थ बनाए रखने के लिए आप शराब का सेवन न करें। साथ ही, फल और पौष्टिक चीजों को सेवन करें। इससे आपके अंगों में दबाव नहीं पड़ता है और पाचन क्रिया भी बेहतर होती है।
(Image Courtesy : FreePik)