What Is Subfertility And How To Increase Fertility In Hindi: सबफर्टिलिटी यानी कंसीव करने की संभावना का होना। लेकिन, ज्यादातर लोग सबफर्टिलिटी और इनफर्टिलिटी को एक ही समझते हैं। यही कारण है कि जो सबफर्टिलिटी का शिकार है, उसे बांझ होने से जोड़ दिया जाता है। Healthline में प्रकाशित लेख की मानें, तो सबफर्टिलिटी, इनफर्टिलिटी से बिल्कुल अलग है। अगर कोई महिला इनफर्टाइल (Infertile Women) है, तो उसमें मां बनने की संभावना पूरी तरह खत्म हो जाती है। लेकिन, सबफर्टाइल महिला में अब भी मां बनने की उम्मीद बची होती है। आप कह सकते हैं कि सबफर्टाइल महिला लगभग सालभर नेचुरल तरीके से कोशिश कर गर्भधारण कर सकती है। हां, बस इसमें औसत से ज्यादा समय लग सकता है। कभी-कभी डॉक्टर की मदद भी ली जा सकती है। इस बारे में हमने वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से बात की।
महिलाओं में सबफर्टिलिटी के कारण- Causes Of Subfertility In Women
सबफर्टिलिटी कई कारणों से महिला और पुरुष दोनों में हो सकती है। इसके मुख्य कारण इस प्रकार हैं-
- महिला में ओव्यूलेशन प्रॉब्लम होने पर सबफर्टिलिटी हो सकती है। ओव्यूलेशन की समस्या पीसीओएस, पीओआई (Pcos Causes Ovulation) या हाइपोथेलेमस के कारण हो सकती है।
- फेलोपियन ट्यूब में समस्या होने के कारण सबफर्टिलिटी हो सकती है। फेलोपियन ट्यूब में एंडोमेट्रियोसिस, पेल्विक इंफलेमेट्री डिजीज, गोनोरिया आदि की वजह से परेशानी आती है।
- बच्चेदानी में डिफेक्ट होने के कारण भी सबफर्टिलिटी हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: महिलाएं अपनी फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 9 घरेलू उपाय
पुरुषों में सबफर्टिलिटी के कारण- Causes Of Subfertility In Men
- स्पर्म प्रोडक्शन (Sperm Production) यानी वीर्य के बनने में दिक्कत होने पर पुरुषा को सबफर्टिलिटी हो सकती है। ऐसा गोनोरिया, डायबिटीज, एचआईवी और कैंसर ट्रीटमेंट की वजह से होता है।
- स्पर्म डिलीवरी में दिक्कत होने पर पर सबफर्टिलिटी हो सकती है। स्पर्म डिलीवरी की समस्या जेनेटिक कंडीशन, प्रीमेच्योर इजैक्युलेशन के कारण होती है।
- इसके अलावा, बढ़ती उम्र, मोटापा, अंडरवेट, कुछ खास किस्म दवाईयां, टॉक्सिंस का इनटेक करना आदि भी पुरुषों में सबफर्टिलिटी का कारण बन सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए महिलाएं खाएं ये 5 फूड्स
फर्टिलिटी कैसे बढ़ाएं- How To Improve Fertility In Hindi
फर्टिलिटी बढ़ाने (Tips To Improve Fertility) के लिए पुरुष और महिला को कुछ सुझाव अपनाने चाहिए, जैसे-
- हेल्दी डाइट फॉलो करें। डाइट से जंक फूड बाहर निकालें और ट्रांसफैट बिल्कुल न खाएं।
- पुरुष और महिला, दोनों को फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए अपना वजन संतुलित रखना चाएह। ओवर वेट या अंडरवेट होने पर इनफर्टिलिटी हो सकती है।
- किसी भी तरह के नशीले पदार्थ का सेवन नहीं किया जाना चाहिए। नशीले पदार्थ जैसे स्मोकिंग या शराब का फर्टिलिटी पर बुरा असर पड़ता है।
- हमेशा फिजिकली एक्टिव रहना भी बहुत जरूरी है। आज की तारीख में ज्यादातर लोग बैठे-बैठे काम करते हैं। ये मोटापा बढ़ाता है और कई तरह की बीमारियां, जैसे डायबिटीज और थायराइड की वजह बनता है। इससे छुटकारा पाना है और फर्टिलिटी बढ़ानी है, तो फिजिकली एक्टिव रहें और एक्सरसाइज करें।
- आराम करना भी फर्टिलिटी के लिए बहुत जरूरी है। असल में, आज हर किसी का स्ट्रेस लेवल बढ़ रहा है। स्ट्रेस, एंग्जाइटी या डिप्रेशन इनफर्टिलिटी को बढ़ा सकते हैं। इन्हें कम करने के लिए आप रिलैक्ट टेक्नीक अपनाएं, जैसे मेडिटेशन करें, घूमने जाएं, वॉक करें और अपने दोस्तों से मिलने के लिए समय निकालें।
Image Credit: Freepik