
इनफर्टिलिटी या बांझपन पुरुष और महिला दोनों में होने वाली एक गंभीर समस्या है। यह एक ऐसी समस्या है, जो पति-पत्नी की मानसिक स्थिति और जीवन को प्रभावित करती है। इस स्थिति में पति-पत्नी कई कोशिशों के बाद भी संतान सुख प्राप्त करने में असमर्थ होते हैं। दरअसल, हॉर्मोनल बदलाव और शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण ये समस्या पैदा हो सकती है। ऐसे में आपको अपनी डाइट में कुछ ऐसी चीजें शामिल करनी चाहिए, जो फर्टिलिटी को बढ़ाने में सहायक होती हैं। जानें डॉक्टर श्रेय शर्मा से जानें महिलाओं में फर्टिलिटी बढ़ाने के घरेलू उपाय-
1. दालचीनी से बढ़ाएं फर्टिलिटी

दालचीनी महिलाओं में हॉर्मोनल विकारों को दूर करने में मददगार होता है। इसके सेवन से मासिक चक्र नियमित होता है और महिलाओं की फर्टिलिटी बढ़ती हैं। दालचीनी महिलाओं को गर्भधारण करने में मदद करती है। इसके लिए आप एक चम्मच दालचीनी पाउडर को गर्म पानी में मिलाकर लें। आप चाहें तो इसमें शहद भी मिला सकती हैं। यह प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए एक बेहतरीन घरेलू उपाय है।
2. अनार से बढ़ेगी प्रजनन क्षमता

महिलाओं में इनफर्टिलिटी की समस्या का इलाज करने के लिए अनार एक बेहतरीन घरेलू उपाय है। अनार में पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व होते हैं, जिसके सेवन से गर्भाशय को पोषण मिलता है। इससे गर्भाशय का स्तर मोटा बनता है। साथ ही यह पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या भी बढ़ाता है। आप अपनी प्रजनन क्षमता को बढ़ाने के लिए रोजाना एक अनार का सेवन कर सकती हैं। इसके अलावा इसका जूस पीना भी फायदेमंद होता है
3. लहसुन से बढ़ेगी फर्टिलिटी

महिलाओं की प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए लहसुन एक उपयोगी घरेलू उपाय है। लहसुन शरीर में कामेच्छा को बढ़ाने में मदद करता है। इसमें एलिसिन नामक तत्व पाया जाता है, जो फर्टिलिटी बढ़ाकर संतान सुख देने में मदद करता है। इसके लिए आप रोज सुबह खाली पेट लहसुन की 2 कलियों को गर्म पानी के साथ ले सकती हैं। साथ ही खाने में भी लहसुन शामिल करें।
4. तिल के तेल से बढ़ाएं फर्टिलिटी

तिल के तेल से पेट की मालिश करने से महिलाओं में प्रजनन क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। दरअसल, इस तेल से पेट की मालिश करने से गर्भाशय में रक्त और ऑक्सीजन का प्रवाह अच्छा होता है। ऐसे में आप चाहें तो अपनी फर्टिलिटी को बढ़ाने के लिए रोजाना नहाने के बाद तिल के तेल से पेट की मालिश कर सकती हैं। आप चाहें तो तिल के तेल को खाने में भी शामिल कर सकती हैं।
5. ब्लैक बींस से बढ़ाएं प्रजनन क्षमता

प्रजनन क्षमता को बढ़ाने के लिए ब्लैक बींस का सेवन करना बेहद लाभदायक होता है। इसमें काफी अच्छी मात्रा में फाइबर होता है, जो हॉर्मोंस को संतुलित करने और स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके सेवन से पीसीओएस जैसी समस्याएं ठीक होती हैं और प्रजनन क्षमता बढ़ती हैं।
6. स्प्राउट्स से बढ़ाएं फर्टिलिटी

स्प्राउट्स में फॉलिक एसिड काफी अच्छा मात्रा में होता है, इसलिए प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए आपको स्प्राउट्स को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। स्प्राउट्स के नियमित सेवन से महिलाओं और पुरुषों दोनों की फर्टिलिटी बढ़ती हैं। इसमें कई विटामिंस और मिनरल्स होते हैं, जो महिलाओं को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
7. कद्दू के बीज से बढ़ेगी प्रजनन क्षमता

कद्दू के बीज स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होते हैं। स्नैक्स में नियमित रूप से इसके सेवन से महिलाओं की कई समस्याएं दूर होती है। कद्दू के बीज विटामिंस और मिनरल्स से भरपूर होते हैं। अगर आप इनफर्टिलिटी की समस्या से जूझ रही हैं, तो इसमें भी आप इनका सेवन कर सकती हैं। रोजाना एक चम्मच कद्दू के बीज प्रजनन क्षमता को बढ़ावा देते हैं।
8. फॉलिक एसिड युक्त भोजन से बढ़ाएं फर्टिलिटी

फॉलिक एसिड गर्भावस्था की संभावनाओं को बढ़ाने में सहायक होते हैं। कंसीव करने की प्लानिंग करने से पहले की आपको फॉलिक एसिड युक्त भोजन का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए। यह मातृ टिश्यू को बढ़ाने में मदद करता है। इससे शिशु का विकास अच्छे से होता है। इसके लिए आप दाल, छोले, लोबिया, ब्रोकली, अंडा, सोया और पालक का सेवन कर सकती हैं।
9. खजूर से बढ़ाएं प्रजनन क्षमता

खजूर में विटामिन ए, विटामिन बी और विटामिन ई काफी अच्छी मात्रा में होता है। महिलाओं को गर्भाधारण करने के लिए इन विटामिंस की काफी जरूरत होती है। ऐसे में आप चाहें तो अपनी प्रजनन क्षमता को बढ़ाने के लिए इनका सेवन कर सकती हैं। साथ ही इसमें मिनरल्स भी भरपूर होते हैं, जो महिलाओं को संतान सुख देने के लिए जरूरी होते हैं। इसके लिए आप दूध के साथ खजूर ले सकती हैं। लंबे समय तक इनफर्टिलिटी की समस्या होने पर डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करें।