Doctor Verified

क्‍या है Sexsomnia (स्लीप सेक्स)? डॉक्टर से जानें इसके पीछे के कारण और इलाज

What is Sexsomnia in Hindi: सेक्स करना एक सामान्य प्रक्रिया ही नहीं, बल्कि शरीर की जरूरत भी है। कई बार कुछ लोग सेक्स के बारे में थोड़ा ज्यादा सोच लेते हैं, जिसके चलते उन्हें इसी संदर्भ में सपने भी आने लगते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्‍या है Sexsomnia (स्लीप सेक्स)? डॉक्टर से जानें इसके पीछे के कारण और इलाज


What is Sexsomnia in Hindi: स्वस्थ रहने के लिए दिनभर में कम से कम 6 से 8 घंटे की नींद लेने जरूरी होती है। आपने देखा होगा कि कुछ लोग नींद में बात करते हैं, कुछ लोगों की नींद में चलने की आदत होती है तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें नींद चलने की आदत होती है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि कुछ लोगों की नींद में सेक्स करने की भी आदत होती है। सुनने में भले ही यह थोड़ा अजीब लगे, लेकिन यह बिलकुल सच है। इस स्थिति को Sexsomnia के नाम से जाना जाता है। इसे आम भाषा में स्लीप सेक्स भी कहा जाता है।

यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें व्यक्ति नींद में सेक्स करने के अनुभव लेता है। इस दौरान व्यक्ति सेक्स करने से जुड़ी प्रतिक्रियाएं देता है। सेक्ससोम्निया एक प्रकार की मेडिकल कंडीशन है। जिसपर ध्यान देना काफी जरूरी होता है। इस बारे में ज्यादा जानकारी पाने के लिए हमने मेडिकवर हॉस्पिटल के यूरोलॉजिस्ट और एंड्रोलॉजिस्ट डॉ. विजय दहिफले से बातचीत की। आइए विस्तार से जानते हैं सेक्ससोम्नया के बारे में। (What is Sexsomnia in Hindi) - 

क्‍या है Sexsomnia (स्लीप सेक्स)?

डॉक्टर के मुताबिक सेक्स करना एक सामान्य प्रक्रिया ही नहीं, बल्कि शरीर की जरूरत भी है। कई बार कुछ लोग सेक्स के बारे में थोड़ा ज्यादा सोच लेते हैं, जिसके चलते उन्हें इसी संदर्भ में सपने भी आने लगते हैं। Sexsomnia या स्लीप सेक्स एक ऐसी ही एक्टिविटी है, जिसमें व्यक्ति नींद में सेक्स करने लगता है।

यह एक प्रकार का स्लीप डिसऑर्डर है, जिसमें व्यक्ति ख्यालों में या नींद में सेक्स से जुड़ी प्रतिक्रियाओं को अंजाम देने लगता है। इस मेडिकल टर्म से बहुत कम लोग वाकिफ होते हैं। ऐसी स्थिति को ज्यादातर मामलों में लोग सपना समझ लेते हैं। स्लीप सेक्स इंसान ऐसे समय में करता है, जब वह गहरी नींद (NREM) में होता है। हालांकि, यह एक प्रकार का दुर्लभ डिसऑर्डर होता है, जो बहुत कम लोगों में देखा जाता है। 

sexsomnia-inside

Sexsomnia के कारण

  1. Sexsomnia या स्लीप सेक्स होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं।
  2. यह स्लीप डिसऑर्डर होने के पीछे मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याएं जैसे डिप्रेशन, एंग्जाइटी या कई बार थकान से हो सकती है। 
  3. इस समस्या के होने के पीछे कई बार हाइजीन खराबह होना या लगातार लंबे समय तक काम करना भी जिम्मेदार हो सकता है। 
  4. कई बार ज्यादा शराब पीे के साथ ही ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एप्निया (Obstructive Sleep Apnea) होने के कारण भी Sexsomnia की समस्या हो सकती है।
  5. इसके साथ ही रेस्टलेस लेग्स सिंड्रॉम और नार्कोलेप्सी होने पर भी आपको स्लीप सेक्स की समस्या हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें - सेक्स करने का आपके दिमाग पर क्या प्रभाव पड़ता है? डॉक्टर से समझें 

Sexsomnia से बचने के तरीके

  1. सेक्सोम्निया से बचने के लिए आपको अपने लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने की जरूरत है।
  2. अगर आप इस स्लीप डिसऑर्डर से बचना चाहते हैं तो इसके लिए स्ट्रेस और एंग्जाइटी को कम करें।
  3. ऐसे में आपको अपने खान-पान को न केवल संतुलित बल्कि स्वस्थ भी रखना चाहिए।
  4. इसके लिए आपको स्लीप हाइजीन को मेनटेन रखने की भी जरूरत है।
  5. ऐसे में आपको एक सुरक्षित वातावरण में रहने के साथ ही दिनभर में कम से कम 6 से 8 घंटे की नींद भी लेनी चाहिए।
  6. ऐसे में आप Cognitive Behavioral Therapy का भी सहारा ले सकते हैं।

FAQ

  • सेक्सोम्निया का इलाज क्या होता है? 

    सेक्सोम्निया होने पर आपको डॉक्टर आपको नींद की दवा देने के साथ-साथ कुछ मामलों में SSRIs लेने के लिए कह सकते हैं। कई बार Cognitive behavioral therapy लेना भी ऐसे में फायदेमंद हो सकती है। 
  • सेक्सोम्निया क्या होता है? 

    सेक्सोम्निया नींद से जुड़ा एक प्रकार का विकार है, जिसमें व्यक्ति नींद की अवस्था में सेक्स की प्रतिक्रियाएं देने लगता है। इस स्थिति को स्लीप सेक्स भी कहा जाता है। 

 

 

 

Read Next

क्लैमाइडिया का समय पर इलाज न होने पर क्या होता है? बता रहे हैं डॉक्टर

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version