Doctor Verified

मिसोफोनिया की वजह से बढ़ जाता है गुस्सा और चिड़चिड़ापन, जानें इसके कारण और इलाज

What is Misophonia: यह तंत्रिका तंत्र से जुडी गंभीर समस्या है, इसकी वजह से व्यक्ति को किसी भी ध्वनि या आवाज की वजह से गुस्सा और घबराहट होने लगती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
मिसोफोनिया की वजह से बढ़ जाता है गुस्सा और चिड़चिड़ापन, जानें इसके कारण और इलाज


What is Misophonia: चिड़चिड़ापन, गुस्सा और मूड स्विंग जैसी समस्याएं बेहद आम हैं। लेकिन कुछ लोगों को किसी भी चीज की आवाज या म्यूजिक आदि के कारण भी ये परेशानियां होती हैं। कई बार लोग बात करते-करते अचानक गुस्सा हो जाते हैं या चिल्लाने लगते हैं। अक्सर इसे लोग सामान्य मूड स्विंग समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन ये समस्याएं सामान्य नहीं हैं, इन्हें भूलकर भी नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। पंखे की आवाज, खाने खाने की आवाज, चाय पीते समय होने वाली आवाज और म्यूजिक आदि के कारण इरीटेट होने की स्थिति को मिसोफोनिया कहते हैं। यह मानसिक स्वास्थ्य से जुडी गंभीर स्थिति है और लंबे समय तक इसका शिकार व्यक्ति गंभीर रूप से प्रभावित होता है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं मिसोफोनिया के बारे में।

मिसोफोनिया क्या है?- What is Misophonia in Hindi

मिसोफोनिया एक गंभीर मानसिक समस्या है। बाबू इश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजिशियन डॉ समीर कहते हैं, "मिसोफोनिया तंत्रिका तंत्र से जुडी गंभीर समस्या है, इसकी वजह से व्यक्ति को किसी भी ध्वनि या आवाज की वजह से गुस्सा और घबराहट होने लगती है। मिसोफोनिया के मरीजों में यह स्थिति इतनी गंभीर होती है कि ऐसी आवाजों को सुनने पर वह गंभीर रूप से परेशान हो जाते हैं।" मिसोफोनिया को साउंड डिसऑर्डर भी कहा जाता है। दरअसल, मिसोफोनिया शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है, मिसो का अर्थ नफरत होता है और फोनिया मतलब ध्वनि या साउंड। इस स्थिति में कुछ आवाजों से मरीज को गंभीर दिक्कतें होती हैं। 

What is Misophonia

इसे भी पढ़ें: Mental Health A-Z Ep 2: बाइपोलर डिसऑर्डर क्या है? डॉ निमेष देसाई से जानें इसके लक्षण और इलाज

मिसोफोनिया के कारण- What Causes Misophonia in Hindi

मिसोफोनिया जैसी गंभीर मानसिक समस्या के कोई सटीक कारण नही है। यह तंत्रिका तंत्र से जुड़ा बिहैवियर डिसऑर्डर है, जो कुछ आवाजों की वजह से ट्रिगर हो जाता है। इसकी वजह से मरीज को गुस्सा, इरीटेशन, चिड़चिड़ापन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। मिसोफोनिया से परेशान व्यक्ति किसी भी जगह पर अपना कामकाज नहीं कर पाता है और इसकी वजह से गंभीर परेशानियां हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Mental Health: मानसिक समस्याओं से जूझ रहा है आपका कोई दोस्त या परिजन, जानें उसे इससे बाहर लाने के टिप्स

मिसोफोनिया के लक्षण- Misophonia Symptoms in Hindi

मिसोफोनिया की समस्या में मरीज को कुछ आवाजों से परेशानी होती है। जैसे पेन चटकाने की आवाज, खाना खाते समय आने वाली आवाज, म्यूजिक और कई तरह की आवाजों से दिक्कत होती है। इस स्थिति में व्यक्ति आवाजों के प्रति गुस्सा जाहिर करता है। इसकी वजह से चिड़चिड़ापन बढ़ जाता है और कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे लोग भीड़ में या लोगों के बीच रहना पसंद नहीं करते हैं और सोशली बहुत कम एक्टिव रहते हैं।

मिसोफोनिया का इलाज- Misophonia Treatment in Hindi

मिसोफोनिया की पहचान के बाद डॉक्टर मरीजों को तमाम तरह की थेरेपी देते हैं। कुछ लोगों में यह समस्या तनाव और नींद की कमी से होती है। इस स्थिति में डॉक्टर मरीजों को नींद पूरी करने के लिए दवाओं के सेवन की सलाह दे सकते हैं। इसके अलावा हेल्दी डाइट और एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाने से इस समस्या को कम करने में मदद मिलती है।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

सर्दियों में ठंडे पानी के बजाय गुनगुने पानी से करें कुल्ला, दूर होंगी ओरल हेल्थ से जुड़ी समस्याएं

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version