What is Mirror Hand Syndrome: शरीर की कई ऐसी बीमारियां जिनके बारे में जानकारी की कमी से अंधविश्वास का शिकार हो जाती हैं। अक्सर लोग अंधविश्वास या जानकारी की कमी के कारण इन बीमारियों का इलाज नहीं ले पाते हैं और गंभीर रूप से इनका शिकार हो जाते हैं। इन बीमारियों को दुर्लभ बीमारियों कहा जाता है, क्योंकि इन बीमारियों के मरीज बहुत कम होते हैं। ऐसी ही एक गंभीर बीमारी है मिरर हैंड सिंड्रोम। मिरर हैंड सिंड्रोम (Mirror Hand Syndrome) की बीमारी में मरीज की उंगलियां दोनों तरफ से एक जैसी हो जाती हैं। इसके अलावा उंगलियों की बनावट भी एकदम अजीब हो जाती है। मिरर हैंड सिंड्रोम एक दुर्लभ और जन्मजात बीमारी है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं मिरर हैंड सिंड्रोम की बीमारी के बारे में।
मिरर हैंड सिंड्रोम क्या है?- What is Mirror Hand Syndrome in Hindi
मिरर हैंड सिंड्रोम एक दुर्लभ और जन्मजात बीमारी है। बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजिशियन डॉ समीर कहते हैं, "मिरर हैंड सिंड्रोम के मरीज दुनिया में बहुत कम हैं और इसकी वजह से ही इस बीमारी के बारे में लोगों को जानकारी नहीं है। मिरर हैंड सिंड्रोम में मरीज की उंगलियां हाथ के दोनों तरफ एक जैसी होती हैं। इस बीमारी में मरीज के हथेली में अंगूठा नहीं होता है और उंगलियां भी 7 या 8 ही होती हैं। मिरर हैंड सिंड्रोम को उलनार डिमेलिया या मिरर हैंड भी कहा जाता है।" मिरर हैंड सिंड्रोम का पहला मामला 1852 में देखा गया था और एक रिकॉर्ड के मुताबिक दुनियाभर में इस बीमारी के 100 से भी कम मरीज दर्ज किये गए हैं।
इसे भी पढ़ें: ये हैं दिल से जुड़ी 7 दुर्लभ बीमारियां, जानें इनके लक्षण और बचाव के टिप्स
मिरर हैंड सिंड्रोम के लक्षण- Mirror Hand Syndrome Symptoms in Hindi
मिरर हैंड सिंड्रोम के लक्षण जन्म के समय से ही दिखते हैं। इस स्थिति में बच्चे आमतौर पर दोनों हाथों में 7 से 8 उंगलियों के साथ पैदा होते हैं और इन उंगलियों में अंगूठा नहीं होता है। ऐसे बच्चों के हाथ की उंगलियां दोनों तरफ से एक जैसी ही दिखती हैं। ज्यादातर मामलों में, मरीजों के पास एक केंद्रीय उंगली होती है और दोनों तरह तीन उंगलियां होती हैं। यह बीमारी पुरुषों और महिलाओं को समान रूप से प्रभावित करती है।
इसे भी पढ़ें: अब दुर्लभ बीमारियों का भी होगा फ्री इलाज, पढ़ें पूरी खबर
मिरर हैंड सिंड्रोम के कारण- What Causes Mirror Hand Syndrome in Hindi
मिरर हैंड सिंड्रोम के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। डॉक्टरों का ऐसा मानना है कि जब भ्रूण विकासशील स्टेज में होता है तभी यह स्थिति बनती है। कुछ मामलों में, रेडियस हड्डी के साथ दो अल्सर विकसित हो सकती है। उल्नार डिमेलिया, जिसे मिरर-हैंड भी कहा जाता है, को स्वानसन [स्वानसन 1976] द्वारा प्रस्तावित और अमेरिकन सोसाइटी फॉर सर्जरी ऑफ द हैंड (एएसएसएच) द्वारा अपनाए गए वर्गीकरण केअनुसार, जन्मजात हाथ की विकृति के तीसरे समूह में वर्गीकृत किया गया है।
मिरर हैंड सिंड्रोम का इलाज- Mirror Hand Syndrome Treatment in Hindi
मिरर हैंड सिंड्रोम का कोई सटीक इलाज अभी तक नहीं मिल पाया है। कुछ मामलों में इसका इलाज संभव नहीं है, बल्कि कुछ मामलों में डॉक्टर सर्जरी के द्वारा इस गंभीर और दुर्लभ बीमारी का इलाज करते हैं।
(Image Courtesy: Freepik.com)