जब आप अपने डॉक्टर से किसी बीमारी का कारण पूछते हैं, तो कई बार वे 'इन्फ्लेमेशन' शब्द का इस्तेमाल करते हैं। बुखार से लेकर कैंसर तक, शरीर की बहुत सारी सामान्य और गंभीर बीमारियों का कारण इन्फ्लेमेशन को बताया जाता है। हिंदी में 'इन्फ्लेमेशन' शब्द के अर्थ वाला कोई शब्द नहीं है, मगर इसे समझने की कोशिश करें, तो यह कहा जा सकता है कि शरीर में होने वाली अंदरूनी सूजन को इन्फ्लेमेशन कहते हैं। इसलिए आगे इस आर्टिकल में इन्फ्लेमेशन के लिए हम 'सूजन' शब्द का ही प्रयोग करेंगे, क्योंकि ये एक विशेष प्रकार की सूजन ही है।
क्यों होता है इन्फ्लेमेशन?
अब तक बताई गई बातों से आपको यही लग रहा होगा कि इन्फ्लेमेशन आपके शरीर के लिए 'विलेन' साबित होता है। मगर यहां हम आपको बताना चाहते हैं कि दरअसल 'इन्फ्लेमेशन' शरीर के लिए लिए उस 'हीरो' की तरह है, जिसकी हार का नुकसान आपके शरीर को चुकाना पड़ता है। बात को थोड़ा सिंपल बनाते हैं और आपका कंफ्यूजन दूर करते हैं।
दरअसल इन्फ्लेमेशन यानी सूजन हमारे शरीर की एक तरह की प्रतिक्रिया है, जो शरीर तब देता है जब कोई बाहरी वायरस या बीमारी आपके शरीर में प्रवेश करने की कोशिश करता है। आप यह बात तो जानते ही हैं कि आपके शरीर को रोगों से बचाने के लिए एक सिस्टम आपके शरीर में प्राकृतिक रूप से मौजूद होता है, जिसे 'इम्यून सिस्टम' या प्रतिरक्षा तंत्र कहते हैं। जब भी आपके शरीर में कोई वायरस, खतरनाक बैक्टीरिया, या एंटीजेन्स (Antigens) आपके शरीर में प्रवेश करना चाहते हैं, तो आपका शरीर इसे रोकने के लिए प्रभावित सेल्स में सूजन पैदा कर देता है, ताकि एंटीजेन के असर से आसपास के सेल्स न प्रभावित हों।
इसे भी पढ़ें: शरीर में सूजन हो सकती है खतरनाक, तुरंत बंद करें ये 5 काम
इसके साथ ही बहुत सारे मामलों में आपका इम्यून सिस्टम आपके शरीर का तापमान भी बढ़ा देता है, ताकि ये बैक्टीरिया/वायरस/एंटीजेन खत्म हो जाए। इसी के परिणाम स्वरूप आपको बुखार आता है। अब शायद आपको यह समझ आ गया होगा कि शरीर में सूजन को हम भले ही बुरा मानते हैं, मगर असल में असल में हमारा शरीर बीमारी/समस्या को फैलने से बचने के लिए सूजन पैदा करता है।
कब खतरनाक हो जाता है इन्फ्लेमेशन?
जब कोई वायरस या एंटीजेन आपके शरीर पर एकदम से अचानक अटैक कर देता है या इतना बहुत अधिक खतरनाक होता है, तो आपका इम्यून सिस्टम इसे तुरंत रोक पाने में सक्षम नहीं होता है। ऐसे में शरीर में सामान्य सी दिखने वाली सूजन भी खतरनाक हो सकती है। आमतौर पर ऐसी स्थिति में सूजन से प्रभावित क्षेत्र लगातार बढ़ता जाता है, क्योंकि आपका इम्यून सिस्टम आपके शरीर को सूजन को रोकने का संकेत नहीं भेज पाता है।
अगर ये इन्फ्लेमेशन किसी ऐसे अंग में हो, जो आपकी जिंदगी के लिए बेहद जरूरी हैं, तो इन्फ्लेमेशन को खतरनाक माना जाता है, जैसे- मस्तिष्क, फेफड़े, हृदय आदि। इसलिए अगर इन्फ्लेमेशन के कारणों का पता नहीं चलता है, तो डॉक्टर इसे खतरनाक मानते हैं। दवाओं के अलावा इस तरह के इन्फ्लेमेशन को ठीक करने के लिए एंटी-इंफ्लेमेट्री डाइट का भी सहारा लिया जाता है।
कौन से आहार घटाते हैं सूजन?
यूनान ने प्रसिद्ध चिकित्सक हिप्पोक्रिटिस ने बहुत पहले कहा था कि, "आहार को अपनी दवा बनाएं।" आज 21वीं सदी में मेडिकल साइंस की इतनी प्रगति के बाद भी वैज्ञानिक और चिकित्सक यही मानते हैं कि किसी भी बीमारी को ठीक करने के लिए दवा से बेहतर अच्छी डाइट (आहार) है।
इसे भी पढ़ें: शरीर के लिए खतरनाक हो सकती है अंदरूनी सूजन (Inflammation), जानें इसे रोकने का डाइट प्लान
आमतौर पर सभी प्रकार के प्रॉसेस्ड और आर्टिफिशियल फूड्स आपके शरीर में इन्फ्लेमेशन बढ़ाते हैं। इसिलए अगर आप एंटी-इन्फ्लेमेट्री डाइट लेना चाहते हैं तो आपको हरी सब्जियां, ताजे फल, नट्स, जड़ वाली सब्जियां (गाजर, शलजम, अदरक, लहसुन, प्याज, अरवी आदि) आदि खाना चाहिए। इसके अलावा ऐसे आहार जिनमें मेगा-3 फैटी एसिड होता है, वो भी इन्फ्लेमेशन रोकने में कारगर होते हैं।
Read more articles on Other Diseases in Hindi