Doctor Verified

हेमानजियोमस को बर्थ मार्क समझने की न करें भूल, जानें इनके गंभीर नुकसान

External Hemangiomas in Hindi: हेमानजियोमस ब्लड वेसल्स के विकसित होने पर स्किन से बाहर निकल जाते हैं, जानें इनके लक्षण।
  • SHARE
  • FOLLOW
हेमानजियोमस को बर्थ मार्क समझने की न करें भूल, जानें इनके गंभीर नुकसान


External Hemangiomas in Hindi: किसी भी शिशु के जन्म के कुछ समही बाद उसके शरीर पर कुछ निशान दिखाई देते हैं, जिन्हें हम बर्थ मार्क के नाम से नाजते हैं। बर्थ मार्क आमतौर पर शरीर के लिए नुकसानदायक नहीं होते हैं। लेकिन कुछ लोगों के शरीर पर बर्थ मार्क जैसे दिखने वाले निशान गंभीर भी हो सकते हैं। मेडिकल साइंस की भाषा में बर्थ मार्क को हेमानजियोमस (External Hemangiomas) कहा जाता है। हेमानजियोमस ब्लड वेसल्स के विकसित होने पर स्किन से बाहर निकल जाते हैं। हेमानजियोमस को बिनाइन ट्यूमर भी माना जाता है। आइए इस लेख में विस्तार से समझते हैं, आखिर बर्थ मार्क और हेमानजियोमस में क्या अंतर है और इसकी पहचान कैसे करें?

हेमानजियोमस क्या होता है?

शरीर पर बर्थ मार्क जैसे ही दिखने वाले निशान हेमानजियोमस भी हो सकते हैं। बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजीशियन डॉ समीर कहते हैं, "हेमानजियोमस तब होते हैं, जब शरीर में एक्स्ट्रा ब्लड वेसल्स बन जाते हैं। ये स्किन पर रेड मार्क की तरह दिखने लगते हैं। आमतौर पर हेमानजियोमस नुकसान नहीं पहुंचाते हैं और अपने आप ही कुछ साल बाद गायब हो जाते हैं। लेकिन कुछ लोगों में यह समस्या काफी गंभीर हो सकती है और बिनाइन ट्यूमर का रूप ले सकती है।" आमतौर पर यह निशान बच्चे के जन्म के 3 महीने बाद पूरी तरह से दिखने लगते हैं और सिर, गर्दन और कमर के आसपास इन्हें देखा जा सकता है।

External Hemangiomas in Hindi

इसे भी पढ़ें: बच्चों के शरीर में बर्थ मार्क्स क्यों होते हैं? जानें कब होती है इलाज की जरूरत

गर्ल चाइल्ड में ज्यादा रहता है हेमानजियोमस का खतरा

जिन लोगों में स्किन पर मौजूद बर्थ मार्क जैसे निशान ज्यादा उभर कर सामने आते हैं, उनके लिए यह नुकसानदायक हो सकता है। डॉक्टर कहते हैं मेल इंफेंट्स से ज्यादा फीमेल इंफेंट्स में इसका खतरा ज्यादा रहता है। गर्ल चाइल्ड में एक्सर्टनल हेमानजियोमस (Hemangiomas) का खतरा ज्यादा रहता है और इसकी साइज, शेप या गहराई भी अलग-अलग हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: ज्यादातर बच्चों की त्वचा पर क्यों दिखते हैं जन्मजात निशान (बर्थमार्क)? डॉक्टर से जानें इसके बारे में सबकुछ

एक्सर्टनल हेमानजियोमस के लक्षण

आमतौर पर जिन लोगों में बर्थ मार्क सामान्य और नुकसानरहित होते हैं, उन्हें किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। लेकिन जिन लोगों में एक्सर्टनल हेमानजियोमस ट्यूमर होता है, उन्हें इन परेशानियों का सामना करना पड़ता है-

  • स्पॉट पर दर्द होना
  • हल्की चोट या खरोच लगने पर ब्लीडिंग
  • खून के थक्के बनना
  • संक्रमण होना
  • अल्सर

हेमानजियोमस का निदान और इलाज

हेमानजियोमस का इलाज डॉक्टर इसकी गंभीरता के आधार पर करते हैं। फिजिकल एक्जामिनेशन के बाद डॉक्टर मरीज की कुछ जांच कराते हैं। हेमानजियोमस की जांच में अल्ट्राससाउंड, एमआरआई और बायोप्सी जैसी जांचें हो सकती हैं। कुछ लोगों में हेमानजियोमस अपने आप ही ठीक हो जाता है। लेकिन जिनमें यह गंभीर होता है, उन्हें इलाज की जरूरत पड़ती है। हेमानजियोमस के इलाज में कुछ दवाओं के सेवन की सलाह देते हैं। इसके अलावा गंभीर मरीजों में सर्जरी की जरूरत पड़ती है। सर्जरी के माध्यम से हेमानजियोमस को पूरी तरह से हटाया जा सकता है।

(Image Courtesy: freepik.com)

Read Next

ओडिशा के कोरापुट में एंथ्रेक्स से संक्रमित हुए 2 लोग, जानें इस दुर्लभ बीमारी के लक्षण, कारण और इलाज

Disclaimer