एक्सरसाइज स्नैकिंग क्या है? जानें क्यों पॉपुलर हो रहा है यह नया ट्रेंड

Exercise Snacking Benefits: दिन में कई बार कुछ समय के लिए ब्रेक लेकर एक्सरसाइज करने को एक्सरसाइज स्नैकिंग कहा जाता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
एक्सरसाइज स्नैकिंग क्या है? जानें क्यों पॉपुलर हो रहा है यह नया ट्रेंड


Exercise Snacking Benefits: भागदौड़ भरी जीवनशैली और कामकाज के प्रेशर के चलते लोग एक्सरसाइज करने के लिए टाइम नहीं निकाल पाते हैं। कई लोगों की यह शिकायत रहती है कि फिटनेस को लेकर समय निकाल पाना बड़ा मुश्किल हो जाता है। अगर आपकी भी यही शिकायत रहती है, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। आज के समय में समय न मिलने के कारण एक्सरसाइज न कर पाने को लेकर नया सॉल्यूशन आ गया है। इसे लोग 'एक्सरसाइज स्नैकिंग' (Exercise Snacking in Hindi) के नाम से जानते हैं। नाम सुनकर भले ही आपको लगे कि एक्सरसाइज स्नैकिंग का अर्थ खाने-पीने से जुड़ा हुआ है, लेकिन ऐसा नहीं है। समय के अभाव में एक्सरसाइज न कर पाने वाले लोगों के लिए यह नया विकल्प है। 

क्या है एक्सरसाइज स्नैकिंग?- What is Exercise Snacking in Hindi

एक्सरसाइज स्नैकिंग एक्सरसाइज करने का नया ट्रेंड है। ऐसे लोग जो समय न मिलने की वजह से एक्सरसाइज नहीं कर पाते हैं, यह उनके लिए है। इस एक्सरसाइज ट्रिक में आप किसी भी समय एक्सरसाइज कर सकते हैं। इसे आप मिनी वर्कआउट भी कहते हैं। दिन में कई बार कुछ समय के लिए ब्रेक लेकर एक्सरसाइज करने को एक्सरसाइज स्नैकिंग कहा जाता है। आप दिन में कामकाज से 5 से 10 मिनट निकालकर एक्सरसाइज कर सकते हैं। एक्सरसाइज करने के इसी ट्रेंड को एक्सरसाइज स्नैकिंग कहा जाता है।

Exercise Snacking Benefits

इसे भी पढ़ें: वजन घटाने के लिए घर पर करें ये 6 आसान एक्सरसाइज, कैलोरी और फैट बर्न करने में मिलेगी मदद

एक्सरसाइज स्नैकिंग के फायदे- Exercise Snacking Benefits in Hindi

एक्सरसाइज स्नैकिंग शरीर को फिट और हेल्दी रखने में मदद करता है। इसका अभ्यास करने से हार्ट और पाचन तंत्र को हेल्दी रखने में भी मदद मिलती है। यही नहीं शरीर में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल या ब्लड शुगर को कम करने में भी इसका अभ्यास फायदेमंद माना जाता है। रोजाना 10 मिनट का समय निकालकर दो से तीन बार एक्सरसाइज करने से आपकी सेहत बेहतर हो सकती है। आप कामकाज या रेस्ट से ब्रेक लेकर दिन में किसी भी समय एक्सरसाइज स्नैकिंग कर सकते हैं। एक्सरसाइज स्नैकिंग करने से शरीर को ये फायदे मिलते हैं-

1. एक्सरसाइज स्नैकिंग करने से हार्ट से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद मिलती है। आप रोजाना 20 से 30 मिनट एक्सरसाइज स्नैकिंग कर हार्ट को हेल्दी रख सकते हैं।

2. पाचन तंत्र को बेहतर बनाने और इससे जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने में भी एक्सरसाइज स्नैकिंग करना फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़ें: एक्सरसाइज के शुरुआती दौर में अक्सर लोग करते हैं ये 4 गलतियां, हो सकता है भारी नुकसान

3. एक्सरसाइज स्नैकिंग का अभ्यास करने से तनाव और चिंता जैसी मानसिक समस्याओं से छुटकारा पाने में मदद मिलती है। इसका अभ्यास करने से एंडोर्फिन हॉर्मोन रिलीज होता है।

4. ओवरआल हेल्थ को ठीक रखने में भी एक्सरसाइज स्नैकिंग का अभ्यास करना फायदेमंद होता है।

कैसे करें एक्सरसाइज स्नैकिंग?- How To Do Exercise Snacking?

एक्सरसाइज स्नैकिंग का अभ्यास आप दिन में किसी भी समय कर सकते हैं। आप ऑफिस में डेस्क पर भी इस एक्सरसाइज का अभ्यास कर सकते हैं। 10 मिनट खड़े होकर डेस्क पुश-अप्स, लंच के समय 10 से 15 मिनट की वाक और हल्के व्यायाम कर सकते हैं। एक्सरसाइज स्नैकिंग करते समय शरीर पर बहुत ज्यादा जोर नहीं देना चाहिए। शुरुआत में हल्के व्यायाम करके आप इसे शुरू कर सकते हैं।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

हमेशा फिट और हेल्दी रहना चाहते हैं, तो फॉलो करें ट्रेडिशनल डांस और एक्सरसाइज रूटीन

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version