कॉर्कस्क्रू इसोफेगस (Corkscrew Esophagus) एक चिकित्सा स्थिति है जिसे डिफ्यूज एसोफेजल स्पाज्म (Diffuse Esophageal Spasm) भी कहते हैं। इस स्थिति में, इसोफेगस में अनियमित और असामान्य मांसपेशी संकुचन होता है। यानी मांपेशियों की कोशिकाओं के भीतर स्थित तनाव पैदा करने वाले स्थान सक्रिय हो जाते हैं। इस वजह से खाना निगलने में कठिनाई और छाती में दर्द होता है। इसे कॉर्कस्क्रू (Corkscrew) कहा जाता है क्योंकि इसोफेगस की आकृति कॉर्कस्क्रू (बोतल का ढक्कन खोलने वाले औजार) जैसी दिख सकती है जब इसे एक एक्स-रे या अन्य इमेजिंग तकनीक की मदद से देखा जाता है। इस लेख में हम जानेंगे कॉर्कस्क्रू इसोफेगस के लक्षण, कारण और इलाज। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में हॉस्पिटल मैनेजमेंट के एचओडी डॉ राजेश हर्षवर्धन से बात की।
कॉर्कस्क्रू इसोफेगस के लक्षण- Corkscrew Esophagus Symptoms
- निगलने में कठिनाई महसूस करना।
- छाती में दर्द होना।
- खाना निगलते समय रुकावट महसूस करना।
- कभी-कभी एसिड रिफ्लक्स के लक्षण महसूस होना।
- कुछ मामलों में, एसिड रिफ्लक्स या हार्टबर्न के लक्षण महसूस होते हैं।
- ठंडा या ज्यादा गर्म पानी पीते समय कठिनाई महसूस करना।
इसे भी पढ़ें- सीने में भारीपन महसूस होना हो सकता है इन 5 बीमारियों का संकेत, न करें अनदेखा
कॉर्कस्क्रू इसोफेगस के कारण- Corkscrew Esophagus Causes
- इसोफेगस की मांसपेशियों के अनियमित संकुचन इस स्थिति का मुख्य कारण है।
- इसोफेगस में न्यूरोलॉजिकल असामान्यताओं के कारण इस प्रकार की असामान्यता हो सकती है।
- यह स्थिति कुछ मामलों में अनुवांशिक हो सकती है।
- लंबे समय तक एसिड रिफ्लक्स (GERD) होने से इसोफेगस की मांसपेशियों में बदलाव होते हैं, जिससे यह समस्या हो सकती है।
- ज्यादा ठंडा या गर्म पेय पदार्थ खाने के कारण कॉर्कस्क्रू इसोफेगस की समस्या हो सकती है।
- ऑयली और मसालेदार भोजन के कारण भी कॉर्कस्क्रू इसोफेगस के लक्षण नजर आ सकते हैं।
- क्रोनिक ऑब्स्ट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (COPD) या डायबिटीज, इसोफेगस की मांसपेशियों पर बुरा प्रभाव डाल सकती हैं।
कॉर्कस्क्रू इसोफेगस का इलाज- Corkscrew Esophagus Treatment
- इसोफेगस की मांसपेशियों को आराम देने के लिए डॉक्टर कैल्शियम चैनल ब्लॉकर्स और नाइट्रेट्स जैसी दवाएं देते हैं।
- कुछ एंटीडिप्रेसेंट्स दवाएं भी इसोफेगस की ऐंठन को कम कर सकती हैं।
- पेरिस्टालिसिस मॉनिटरिंग के जरिए इसोफेगस में बदलाव की निगरानी की जाती है और असामान्य लक्षणों को कंट्रोल करने की कोशिश की जाती है।
- बायोफीडबैक के जरिए मांसपेशियों को कंट्रोल किया जाता है।
- दुर्लभ और गंभीर मामलों में, सर्जरी की जा सकती है, जिसमें इसोफेगस की मांसपेशियों का एक भाग काट दिया जाता है ताकि ऐंठन को कम किया जा सके।
कॉर्कस्क्रू इसोफेगस से बचने के उपाय- Corkscrew Esophagus Prevention Tips
- कॉर्कस्क्रू इसोफेगस से बचने के लिए एक बार में अधिक खाने से बचना चाहिए।
- भोजन के छोटे टुकड़ों को काटकर ही खाना चाहिए।
- भोजन को धीरे-धीरे चबाएं और धीरे से निगलना चाहिए।
- ज्यादा ठंडा या गर्म पेय पदार्थ पीने से बचना चाहिए। इससे इसोफेगस में ऐंठन बढ़ सकती है।
- तनाव को कम करने के लिए योग, ध्यान जैसी तकनीकों का इस्तेमाल करें।
- ऐसा भोजन नहीं खाना चाहिए जिसमें तेल और मसालों की मात्रा ज्यादा हो।
- अगर आप कॉर्कस्क्रू इसोफेगस के लक्षण महसूस कर रहे हैं, तो जल्द से जल्द गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट से सलाह लें।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
image credit: wikimedia.org