Fri Sep 11, 2026 | 09:54 PM IST

Doctor Verified

अमरबेल की तासीर कैसी होती है? जानें किस प्रकृति के लोगों के लिए फायदेमंद होती है ये जड़ी-बूटी

What Is Amarbel Taseer In Hindi: अमरलबेल की तासीर शीत और पित्त नाशक होती है। यह हमारे ओवर ऑल हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद है। जानें, किन लोगों के लिए अधिक उपयोगी है-

Amarbel Taseer In Hindi: आयुर्वेद में अमलरबेल को बहुत ज्यादा महत्व दिया जाता है। इसे आकाश बेल, अफतीमून जैसे नामों से भी जाना जाता है। अमरबेल एक तरह की लता होती है, जो पेड़ों से लिपटी होती है। आयुर्वेदाचार्यों की मानें, तो इसमें कई तरह के औषधीय गुण होते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य में काफी लाभकारी माने जाते हैं। अमरबेल को बालों और त्वचा के अधिक फायदेमंद समझा जाता है। कभी इसका मिश्रण या इसका पेस्ट बनाकर उपयोग करना होता है। इससे पहले कि हम इसके अन्य फायदों के बारे में जानें, यह जान लेना जरूरी है कि इसकी तासीर क्या होती है? इस बारे में रामहंस चैरिटेबल अस्पताल में प्रैक्टिस कर रहे आयुर्वेदचार्य डॉ. श्रेय शर्मा (Dr. Shrey Sharma, Ayurvedacharya, Sirsa) से जानते हैं। आप भी जानें, अमरबेल की तासीर क्या होती है?

अमरबेल की तासीर कैसी होती है?- What Is Amarbel Taseer In Hindi

what is amarbel taseer -01

आयुर्वेद के अनुसार अमरबेल के असंख्य गुण होते हैं। जैसे त्वचा के कटने या छिलने पर अमलरबेल का पेस्ट लगाया जा सकता है। इससे त्वचा की घाव जल्द भर जाती है। इसी तरह, अमरबेल में लैक्सेटेटिव तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन संबंधी समस्या में भी कारगर तरीके से काम करते हैं। जहां तक सवाल इस बात का है कि आखिर अमरबेल की तासीर क्या होती है? इस संबंध में आयुर्वेदाचार्य का कहना है कि अमरबेल की तासीर शीत और पित्त शामक होती है। यह एक तरह का परजीवी पौधा होता है, जो बबूल, कीकर और बेर जैसे पेड़ों पर जालों के रूप में पाया जाता है। यह पित्त और कफ को नष्ट करने वाला माना जाता है।’

किन लोगों के लिए फायदेमंद है अमरबेल- Benefits Of Amarbel In Hindi

पाचन संबंधी समस्याओं में कारगर

अमरबेल का सेवन उन लोगों के लिए फायदेमंद होता है, जिन्हें अक्सर पाचन से संबंधित समस्या रहती है। असल में, इसमें लैक्सिटेटिव तत्व पाया जाता है। यह फाइबर का भी अच्छा स्रोत होता है। अमरबेल का सेवन करने से पाचन में सुधार होता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं में कमी आती है। यहां तक कि पेट की कई समस्याओं से भी राहत मिलती है।

इसे भी पढ़ें: Amarbel Benefits: अमरबेल कौन-सी बीमारी में काम आती है? जानें आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से

लिवर के मरीजों के लिए फायदेमंद

अमरबेल का सेवन लिवर के मरीजों के लिए फायदेमंद है। वैसे भी मौजूदा समय में ज्यादातर लोगों की जीवनशैली और खानपान सही नहीं रह गए हैं। अधिकतर लोग बाजार का जंक फूड खरीदकर खाते हैं, जिससे लिवर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। नतीजतन लिवर से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। हालांकि, अमरबेल को किसी भी तरह की दवा का विकल्प नहीं समझना चाहिए। अगर लिवर से संबंधित कोई समस्या है, तो पहले डॉक्टर से अपनी जांच करवाएं और उनके परामर्श पर ही अमरबेल का सेवन करें। ध्यान रखें कि लिवर से जुड़ी बीमारी में इसे कितनी मात्रा में लेना है और कब तक लेना, इस तरह की बातें भी मायने रखती हैं।

डायबिटीज के रोगियों के लिए लाभकारी

अमरबेल डायबिटीज के रोगियों के लिए भी लाभकारी है। असल में, अमरबेल के चूर्ण का सेवन करने से ब्लड शुगर के स्तर को नियत्रण में रखने में मदद मिलती है। विशेषज्ञों के अनुसार डायबिटीज के मरीज इसका सेवन कर सकते हैं। हां, इस संबंध में भी एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें।

इसे भी पढ़ें: झाड़ियों में दिखने वाला साधारण सा अमरबेल नहीं है किसी औषधि से कम, इन 8 गंभीर बीमारियों का करता है इलाज

एक्सपर्ट की सलाह

अमरबेल औषधीय गुणों से भरपूर है, जिसका इस्तेमाल कई तरह की बीमारियों में किया जा सकता है। लेकिन, इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि अनजाने में किसी भी चीज का सेवन करना सही नहीं है। इससे सेहत पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। खासकर, प्रेग्नेंट और ब्रेस्टफीड करा रही महिलाओं को अमरबेल का सेवन करने से हपले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए। यह भी ध्यान रखें कि किसी भी चीज का सेवन लंबे समय तक करना सही नहीं होता है। यह अन्य तरह की समस्या खड़ी कर सकता है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

औषधीय गुणों से भरपूर हैं करी पत्ते, जानें इसकी तासीर और फायदे-नुकसान

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Mar 08, 2025 08:05 IST

    Published By : Meera Tagore

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content