सड़कों पर लगे पेड़ों पर एक हल्के पीले और हरे रंग का बेल कई बार देखा है, जिसमें कई ऐसे गुण छिपे हैं, जो हम सभी के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इस हल्के पीले हरे बेल को हम अमरबेल कहते हैं। आकाशीय बेल और अमर बेल सबसे ज्यादा मशहूर नाम हैं। संभव है कि इस बेल को आपने पहले कई बार देखा हो और इसके फायदों के बारे में आपको ना पता हो। आइए जानते हैं अमरबेल के क्या फायदे होते हैं-
अमरबेल के फायदे (Amarbel Benefits in Hindi)
आंखों की परेशानी होगी दूर
आंखों की परेशानी को दूर करने के लिए भी अमरबेल काफी फायदेमंद होता है। आंखों के लिए इसका इस्तेमाल करने के लिए 10 मिली. अमरबेल के रस को थोड़ी सी चीनी में मिलाएं। इस रस को अपने आंखों के आसपास लगाएं। इससे आंखों में जलन और आंख आने की समस्या दूर हो जाती है।
पेट में समस्या
पेट में गर्मी या फिर किसी तरह की समस्या को दूर करने के लिए अमरबेल काफी फायदेमंद हो सकता है। अमरबेल की शाखाओं को उबाल लें। इसके बाद इसे अच्छी तरह से पीस लें और इस पेस्ट को पेट के चारो ओर लगाएं। इससे आपके पेट की गर्मी कुछ ही समय में ठीक हो जाएगी।
दूसरे तरीके से भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिएआधे लीटर पानी लें और इसमें 1 किलो मिश्री डालें। अब इसे धीमी आंच पर पकाएं। आधा रह जाने पर इस शर्बत को आंच से उतार लें। अब इसे आप किसी बोतल में रखें और रोज सुबह 2 मिली ग्राम शर्बत को 1 गिलास पानी में मिलाकर इसका सेवन करें। इससे पेट से संबंधी समस्याएं ठीक हो जाएंगी।
इसे भी पढ़ें- घर में जरूर लगाएं अजवाइन का पौधा, इन 6 बीमारियों से मिलेगा छुटकारा
अंडकोष की बीमारी
पुरुषों को होने वाली अंडकोष की समस्यों से निजात दिलाने में यह आपकी मदद कर सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले अमरबेल का काढ़ा तैयार करें। अब इस काढ़े के भाप से अपने अंडकोष की सिकाई करें। अंडकोष की सिकाई तब तक करें, जब तक उसमें पसनी ना आने लगे। 2-3 दिनों तक इससे सिंकाई करने से अंडकोष में सूजन की शिकायत दूर हो जाएगी।
बवासीर में लाभ
बवासीर की परेशानी को दूर करने में भी यह आपकी मदद कर सकता है। अगर आपको बवासीर की समस्या है, तो अमरबेल का 10 मिली ग्राम रस लें। इसमें 5 ग्राम काली मिर्च का चूर्ण डालें। इसे सुबह घोंटकर पीएं। तीन दिन तक लगातार इसका सेवन करने से बवासीर की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- कच्ची हल्दी या हल्दी की गांठ है ज्यादा स्वास्थ्यकारी, जानें हल्दी पाउडर की जगह क्यों करें इनका इस्तेमाल
लिवर विकार में उपयोगी
लिवर की समस्या से ग्रसित लोगों के लिए भी यह बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। नियमित रूप से 5 से 10 ग्राम अमरबेल का रस पीने से लिवर की समस्या से निजात पाया जा सकता है। फैटी लिवर की समस्या से परेशान लोगों को रोजाना 10-20 मिली अमरबेल का रस पीने से काफी आराम मिलता है। इसके अलावा आप इसके रस को अपने अमाशय के आसपास लगाएं।
मुंह के छाले करे गायब
मुंह में अल्सर की समस्या को दूर करने में भी यह आपकी मदद कर सकता है। मुंह के अल्सर को दूर करने के लिए अमरबेल का पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने छालों पर लगाएं। इससे आपको तुरंत राहत मिल सकेगा।
वजाइनल समस्याएं
अमरबेल का काढ़ा सेक्सुअल संबंधी समस्याओं को भी दूर करने में आपकी मदद कर सकता है। इसके काढ़े से योनि की सफाई करने से योनि के विकार कुछ ही दिनों में ठीक हो जाएंगे।
Read more articles on Ayurveda in Hindi