Doctor Verified

फर्टिलिटी मसाज क्या होती है? जानें इस मसाज को करने के 4 फायदे

महिलाएं फर्टिलिटी मसाज करवा सकती हैं। इससे हार्मोन संतुलित रहता है और मूड स्विंग में भी सुधार होता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
फर्टिलिटी मसाज क्या होती है? जानें इस मसाज को करने के 4 फायदे


हाल के दिनों में कई महिलाएं फर्टिलिटी मसाज करवा रही हैं। माना जाता है कि फर्टिलिटी मसाज रिप्रोडक्टिव ऑर्गन्स के लिए काफी मददगार होती  है। जो महिलाएं कंसीव करना चाहती हैं, वे फर्टिलिटी मसाज करवा सकती हैं, जिससे उनको कंसीव करने में मदद मिल सकती है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई रिसर्च नहीं हुआ है, जो यह स्पष्ट कर सके कि फर्टिलिटी मसाज की मदद से महिलाएं कंसीव कर सकती हैं। लेकिन, फर्टिलिटी मसाज करवाने से मिलने वाले फायदों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। हमने इस संबंध में एक्सपर्ट से बातचीत की है। पेश है, फर्टिलिटी मसाज के फायदे।

fertility massage

हार्मोनल बैलेंस रहता है

शांता फर्टिलिटी सेंटर की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुभा सिंह बताती हैं, "फर्टिलिटी मसाज करवाने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जो महिलाओं के शरीर में हार्मोनल बैलेंस रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। हार्मोन बैलेंस रहने से महिलाओं के पीरियड्स सही टाइम पर आते हैं और (यह) बात हम सभी जानते हैं कि जब पीरियड्स टाइम पर आते हैं, तो महिलाओं के रिप्रोडक्टिव ऑर्गन सही रहते हैं। यही भी माना जाता है कि फर्टिलिटी मसाज से ऑक्सीटॉक्सीन जैसे फील-गुड हार्मोन भी रिलीज होते हैं।"

इसे भी पढ़ें: क्यों जरूरी है शरीर के लिए मसाज? जानें इसके प्रकार, फायदे और तरीके 

ऑक्सीजन का प्रवाह बेहतर होता है

fertility massage

डॉ. अनुभा सिंह के अनुसार, “फर्टिलिटी मसाज करवाने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने के साथ-साथ ऑक्सीजन का प्रवाह भी बेहतर होता है। इससे ब्लड में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचता है। अगर महिलाओं के स्वास्थ्य की बात करें, तो फर्टिलिटी मसाज की वजह से पेल्विक एरिया में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे महिलाओं के एग्स की क्वालिटी बेहतर होती है। जो महिलाएं आईवीएफ ट्रीटमेंट से गुजर रही हैं, उनके शरीर में मौजूद ब्लड में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन का होना जरूरी है। इससे आईवीएफ ट्रीटमेंट के सफल होने की उम्मीद बढ़ती है।”

इसे भी पढ़ें: महिलाएं हार्मोन को संतुलित करने के लिए खाएं 7 चीजें, मिलेगा लाभ

स्कार टिश्यूज

फेलोपियन ट्यूब, पेट की सर्जरी, पेल्विक प्रॉब्लम की वजह से कई बार महिलाओं के पेट के निचले हिस्से में स्कार्स हो जाते हैं। डॉ. अनुभा सिंह कहती हैं, “फर्टिलिटी मसाज की मदद से इस तरह के स्कार्स को रिमूव करने में मदद मिलती है। दरअसल, फर्टिलिटी मसाज की मदद से ब्लड फ्लो बेहतर होता है, जो स्कार्स को खत्म करने में अहम भूमिका निभाते हैं।”

दर्द कम करता है

इस मसाज से पीरियड के दौरान पेट दर्द से भी राहत मिल सकती है। डॉ. अनुभा सिंह सलाह देती हैं, "पीरियड्स के दौरान अक्सर महिलाओं को पेट में दर्द, अकड़न जैसी समस्या होती है। कुछ महिलाओं को तो प्रत्येक महीने में दवाईयां लेनी पड़ती है। इसके बावजूद, आराम नहीं मिलता है। अगर आप भी ऐसी ही महिलाओं में से एक हैं, तो आपको चाहिए कि दर्द से छुटकारा पाने के लिए फर्टिलिटी मसाज करें। यही नहीं, नियमित रूप से फर्टिलिटी मसाज करवाने से कब्ज या पेट की अन्य समस्याओं से राहत मिल सकती है।"

image credit: freepik

Read Next

क्या प्रेग्नेंसी में स्ट्रेस बन सकता है प्री-मैच्‍योर डिलीवरी का कारण? एक्सपर्ट से जानें जवाब

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version