क्या होता है जब आप गलती से निगल जाते हैं चुइंग गम?

क्या बचपन में आपने गलती से कभी चुइंग गम निगल ली थी। अगर आपको भी हर वक्त  चुइंग गम चबाने की आदत है, तो इसे तुरंत बदल लीजिए, क्योंकि अगर गलती से भी आपने चुइंग निगल ली, तो आफके लिए ये जानलेवा तक साबित हो सकती है। साथ ही इसे लगातार खाने से आपका पाचन तंत्र भी बिगड़ सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या होता है जब आप गलती से निगल जाते हैं चुइंग गम?


क्या बचपन में आपने गलती से कभी चुइंग गम निगल ली थी। अगर आपको भी हर वक्त  चुइंग गम चबाने की आदत है, तो इसे तुरंत बदल लीजिए, क्योंकि अगर गलती से भी आपने चुइंग निगल ली, तो आफके लिए ये जानलेवा तक साबित हो सकती है। साथ ही इसे लगातार खाने से आपका पाचन तंत्र भी बिगड़ सकता है। चुइंग गम से लेकर ब्रेड तक में डाले जाने वाले संरक्षक पदार्थो से छोटी आंत की कोशिकाओं के पोषक पदार्थो के शोषित करने की क्षमता और रोगाणुओं को रोकने की क्षमता में कमी आ सकती है। 

chewing gum

शरीर पर इस तरह होता है चुइंग गम निगलने का नुकसान

शरीर के लिए स्वास्थ खान-पान लेना बहुत जरूरी है। दिन में हम इतनी चीजें खाते हैं और उसे पचाते हैं। खाने की चीज सबसे पहले हमारे पेट में जाती है। इसके बाद हमारी पूरी पाचन क्रिया काम करना शुरू करती है। लिवर हमारे शरीर का एक ऐसा हिस्सा जहां खाना सबसे पहले जाता है। जब हमारे लिवर में चुइंग गम जाती है, तो ये उसमें से रंग, स्टैबलाइजर्स और प्रिजर्वेटिव निकालता है और शरीर को चुइंग गम से होने वाले नुकसान, एलर्जी और जहर से बचाता है। 

इसे भी पढ़ेंः इन 5 चीजों के बाद दूध पीना है जहर समान!

पेट में मौजूद हाइड्रोक्लोरिक एसिड चीनी और सॉफ्टनर्स को तोड़ने में मदद करता है। चुपइंग गम में मौजूद पेपरमिंट ऑयल और वेजिटेबल ऑयल को तोड़ता है। 

आंतों में गम पॉलीमर को तोड़ने की शक्ति होती है। यह गम की चिपचिपाहट को खत्म करते हुए इसे शरीर से निकालने में मदद करता है। केवल 24 घंटों के अंदर आपके द्वारा निगली हुई चुइंग गम शरीर से आंतों द्वारा निकल जाएगी। 

किस चीज से बनी होती है चुइंग गम

चुइंग गम खुशबू, मिठास, रंग और चबाने वाले बेस से तैयार की जाती है। इसमें मौजूद फैट, वैक्स, इलास्टोमर्स आपके शरीर के लिए नुकसानदायक माने जाते हैं। अगर आपने कभी गलती से चुइंग गम को निगल लिया है, तो सतर्क हो जाएं। चुइंग गम निगलने के बाद एक बार डॉक्टर की जरूर सलाह लें। 

इसे भी पढ़ेंः पानी में भीगे खजूर और सूखे खजूर में जानें फर्क, कौन-सा है हेल्थ के लिए बेहतर विकल्प

जब भी आप चुइंग निगलें, तो ध्यान रहे आपके शरीर को तापमान सामान्य रहना चाहिए। अगर आपका ब्लड प्रेशर 130 से 80 के बीच होता है या फिर स्किन पर एलर्जी होनी शुरू होती है, तो डॉक्टर की सलाह लें।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Healthy Living Related Articles In Hindi 

Read Next

चाहते हैं अच्छा डाइजेशन, तो सिर्फ 10 मिनट करें ये काम

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version