Doctor Verified

प्रेग्नेंसी में पेट के बल सोना सही है या गलत? डॉक्टर से जानें इस पोजीशन में सोने पर क्या होता है

Can You Sleep On Your Stomach In Pregnancy In Hindi: प्रेग्नेंसी में पेट के बल सोने की मनाही होती है। माना जाता है इससे गर्भ में पल रहे शिशु पर निगेटिव असर पड़ता है। क्या वाकई यह सच है? आइए, जानते हैं डॉक्टर से-
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रेग्नेंसी में पेट के बल सोना सही है या गलत? डॉक्टर से जानें इस पोजीशन में सोने पर क्या होता है


Can You Lay On Your Stomach In Pregnancy In Hindi: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को अपने सोने की पोजिशन पर बहुत ज्यादा गौर करना पड़ता है। कई लोग उन्हें अलग-अलग पोजिशन में सोने की सलाह देते हैं। विशेषकर, पेट के बल सोने के लिए प्रेग्नेंट महिलाओं को मना किया जाता है। माना जाता है कि गर्भावस्था में पेट के बल लेटने से गर्भ में पल रहे शिशु को नुकसान पहुंच सकता ह। कुछ लोगों का मानना है कि पेट के बल लेटने से बच्चे पर दबाव बन सकता है, जिससे बच्चे को चोट लग सकती है। यहां सवाल ये उठता है कि क्या वाकई यह सही है या गर्भावस्था में पेट के बल लेटा जा सकता है? आइए, जानते हैं कि इस संबंध में वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता क्या कहती हैं।

प्रेग्नेंसी में पेट के बल सोना सही है या गलत?- What Happens When You Sleep On Your Stomach While Pregnant In Hindi

What Happens When You Sleep On Your Stomach While Pregnant In Hindi

विशेषज्ञों की मानें, तो प्रेग्नेंसी में महिलाएं किसी भी अवस्था में लेट सकती हैं। हां, उन्हें अपने कंफर्ट का ध्यान रखना चाहिए। जैसे, पहली तिमाही में भ्रूण बहुत छोटा होता है। इस अवस्था में महिलाएं पेट के बल लेट सकती हैं। जबकि, दूसरी तिमाही से पेट उभरने लगता है और तीसरी तिमाही तक बच्चा पूरी तरह विकसित हो जाता है। ऐसे में किसी भी प्रेग्नेंट महिला के लिए पेट के बल लेटना मुश्किल होता है। हालांकि, अब तक ऐसा कोई साक्ष्य मौजूद नहीं है, जिससे यह स्पष्ट हो कि पेट के बल लेटने से बच्चे को चोट लग सकती है। आपको बताते चलें कि गर्भ में भ्रूण एमनियोटिक फ्लूइड में होता है, जो कि बच्चे को पूरी तरह कवर करके रखता है। इससे बच्चे की प्रोटेक्शन भी होती है। बहरहाल, महिलाओं को पेट के बल लेटने से पहले अपने कंफर्ट का ध्यान रखना चाहिए। अगर उन्हें जरा भी अहसजता हो, तो उन्हें पेट के बल लेटने से बचना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Sleep in Pregnancy: प्रेग्नेंसी में चाह‍िए सुकून भरी नींद, तो सोने से पहले न करें ये 5 गलतियां

प्रेग्नेंट में किस अवस्था में लेटना चाहिए

What Happens When You Sleep On Your Stomach While Pregnant In Hindi

बाईं ओर

प्रेग्नेंसी में महिलाओं के लिए दाईं ओर करवट लेकर सोना चाहिए। विशेषज्ञों की मानें, तो इस अवस्था में लेटने से ब्लड फ्लो बेहतर होता है, जो कि गर्भ में पल रहे शिशु के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है।

इसे भी पढ़ें: महिलाओं को पेट के बल क्यों नहीं सोना चाहिए? जानें नुकसान और सोने का सही तरीका

दाईं ओर

अगर महिला दाईं ओर करवट लेकर सोने में सहज महसूस करती है, तो इस अवस्था में भी वह सो सकती हैं। हालांकि, गर्भवती महिलाओं को दाईं ओर सोने से बचना चाहिए। इससे ब्लड फ्लो बाधित हो सकता है, जो कि गर्भ में पल रहे शिशु के लिए सही नहीं है। लेकिन, बीच-बीच में करवट बदलकर सोना गर्भवती महिला के लिए सही होता है।

Video में देखें प्रेग्नेंसी में सोने का सही तरीका-

निष्कर्ष- Conclusion

कुल मिलाकर, कहने की बात ये है कि गर्भवती महिलाओं को हमेशा सोने के लिए अपनी कंफर्ट पोजिशन का ध्यान रखना चाहिए। लेकिन, किसी स्थिति में लंबे समय तक लेटने से उनकी असहजता बढ़ सकती है। इसलिए, लगातार करवट बदल-बदलकर सोना सही होता है। हालांकि, गर्भवती महिलाओं के लिए बाईं ओर करवट लेकर सोने को आइडियल पोजिशन माना जाता है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

बर्थ प्लान क्या है और डिलीवरी से पहले इसे प्लान करना क्यों जरूरी है? जानें गायनोकॉलोजिस्ट से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version