Disadvantages Of Sleeping On Stomach For Females In Hindi: स्वस्थ रहने के लिए अच्छी नींद लेना बहुत जरूरी है। रात में अच्छी और गहरी नींद लेने से मासंपेशियों को आराम मिलता है और दिमाग भी रिलैक्स होता है। नींद पूरी न होने के कारण व्यक्ति थका हुआ और चिड़चिड़ापन महसूस करता है। इससे कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अच्छी नींद लेने के साथ-साथ सही पोजिशन में सोना भी बहुत जरूरी है। कई लोगों को पेट के बल सोने की आदत होती है। लेकिन इस पोजीशन में सोना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। खासतौर पर, महिलाओं को पेट के बल सोने से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। तो चलिए, जानते हैं महिलाओं को पेट के बल सोने से क्या क्या नुकसान हो सकते हैं (Mahilao ko pet ke bal sone se kya nuksan hote hai) -
पेट के बल सोने से महिलाओं को हो सकते हैं ये नुकसान - Disadvantages Of Sleeping On Stomach For Females In Hindi
स्तनों में दर्द की समस्या
जब महिलाएं लंबे समय तक पेट के बल सोती हैं, तो इससे उनके ब्रेस्ट पर दबाव पड़ता है। इसके कारण उनके ब्रेस्ट में दर्द की समस्या हो सकती है। इससे बचने के लिए महिलाओं को पेट के बल सोने से बचना चाहिए।
रीढ़ से जुड़ी समस्याएं
पेट के बल सोने से महिलाओं को रीढ़ से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। लंबे समय तक पेट के बल सोने से रीढ़ की हड्डी पर दबाव लगता है, जिसके कारण रीढ़ में दर्द और अन्य समस्याएं हो सकती हैं। खासतौर पर, जिन महिलाओं का वजन अधिक हो, उन्हें पेट के बल सोने से बचना चाहिए। इससे डिस्क और पॉश्चर से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं।
प्रेगनेंसी में पेट के बल सोने से शिशु को नुकसान
प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को पेट के बल नहीं सोना चाहिए। यदि गर्भवती महिलाएं प्रेगनेंसी के दौरान पेट के बल सोती हैं, तो इससे शिशु की सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसा करने से शिशु के विकास पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसके साथ ही, प्रेगनेंसी में पेट के बल सोने से महिला को ठीक से नींद भी नहीं आ पाएगी। इसलिए, प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को करवट के बल सोना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: प्रेगनेंसी में कैसे सोना चाहिए? जानें डॉक्टर की राय
कंधे व गर्दन में दर्द
जब महिलाऐं लगातार पेट के बल सोती हैं, तो इससे उनके कंधे और गर्दन की मांसपेशियों में खिंचाव आने लगता है। पेट के बल सोने के कारण कंधों के जॉइंट्स पर भी दबाव पड़ता है। इसकी वजह से महिलाओं के कंधे और गर्दन में दर्द होने लगता है। अगर आपको पहले से ही जोड़ों में दर्द की शिकायत है, तो आपको पेट के बल सोने से बचना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: क्या महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा देर तक सोना चाहिए? जानें महिलाओं की सेहत का नींद से क्या है कनेक्शन?
सोने की सही तरीका - Right Way To Sleep In Hindi
महिलाओं के लिए सोने का सबसे अच्छा तरीका पीठ के बल होता है। पीठ के बल सोने से सिर, रीढ़ और गर्दन आदि अंग सही पोजीशन में रहते हैं। इससे न केवल आपको अच्छी नींद आएगी, बल्कि आप स्वस्थ भी रहेंगी। इसके अलावा, महिलाओं के लिए बाईं ओर करवट लेकर सोना भी काफी अच्छा माना जाता है। बाईं तरफ करवट लेकर सोने से ब्लड सर्कुलेशन सही तरीके से होता है और नींद भी बहुत अच्छी आती है। अगर आप पेट के बल सोती हैं, तो हमेशा एक पतला तकिया लेकर ही सोएं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version