Morning Walk के दौरान फूलने लगती है सांस? जानें इसका कारण

Causes Of Shortness Of Breath While Walking In Hindi: मोटापा, अस्थमा जैसी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण वॉक के दौरान सांस फूलने की समस्या हो सकती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
Morning Walk के दौरान फूलने लगती है सांस? जानें इसका कारण


What Causes Shortness Of Breath During Morning Walk In Hindi: मॉर्निंग वॉक करना हेल्थ के लिए बहुत अच्छा होता है। इससे स्वास्थ्य को कई तरह के फायदे मिलते हैं। साथ ही, आप एनर्जेटिक भी बने रहते हैं। बच्चे से लेकर वयस्क तक सबको मॉर्निंग वॉक करना चाहिए। लेकिन, यह भी देखने में आता है कि कुछ लोगों को मॉर्निंग वॉक के दौरान सांस फूलने की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोग अक्सर एक समय बाद मॉर्निंग वॉक करना छोड़ देते हैं। आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। इसके बजाय, यह जानने की कोशिश करनी चाहिए कि आखिर वॉक के दौरान सांस क्यों फूल रही है? असल में, सांस फूलना स्वास्थ्य समस्याओं की निशानी होता है। इसलिए, इसकी अनदेखी करना सही नहीं है। यहां हम आप जानें, मॉर्निंग वॉक के दौरान सांस फूलने के कारणों के बारे में।

चलते समय सांस क्यों फूलती है?- What Causes Shortness Of Breath When Walking In Hindi

मोटापा- Obesity

मोटापा एक ऐसी स्थिति है, जब शरीर में एक्स्ट्रा फैट जमा हो जाता है। मोटापा स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल सही नहीं होता है। इससे सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। डायबिटीज, बीपी और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का रिस्क भी मोटापे की वजह से बढ़ जाता है। इसके अलावा, मोटापे से ग्रस्त लोगों के लिए लंबे समय तक वॉक करना काफी मुश्किल होता है। उन्हें अक्सर वॉक करते समय सांस से जुड़ी समस्या होने लगती है।

कोरोनरी आर्टरी डिजीज- Coronary artery disease

Coronary artery disease

कोरोनरी आर्टरी डिजीज हृदय से जुड़ी एक बीमारी है। कोरोनरी आर्टरी डिजीज (Coronary artery disease) होने पर व्यक्ति की धमनियों में प्लाक जम जाता है, ब्लड सर्कुलेशन और ऑक्सीजन फ्लो प्रभावित होता है। जिस व्यक्ति को इस तरह की बीमारी है, उनके लिए फिजिकल एक्टिविटी करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे लोग जब मॉर्निंग वॉक पर निकलते हैं, तो वॉक करने के दौरान उनके लंग्स को ओवर वर्क करना पड़ता है। ऐसे में उन्हें सांस फूलने की समस्या होने लगती है।

इसे भी पढ़ें: क्या अस्थमा के मरीज कोहरे में मॉर्निंग वॉक कर सकते हैं? जानें एक्सपर्ट की राय

अस्थमा- Asthma

अस्थमा एक किस्म की रेस्पीरेटरी प्रॉब्लम है। अगर किसी को अस्थमा है, तो मॉर्निंग वॉक के दौरान उनकी सांस फूल सकती है। अस्थमा के मरीज अगर ज्यादा एक्सरसाइज या वॉक करते हैं, तो इससे उन्हें हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती है। इसमें खांसी, सांस फूलना, सीने में दर्द जैसे अन्य लक्षण भी शामिल हैं।

अनियमित दिल की धड़कन- Heart arrhythmia

Heart arrhythmia

अनियमित दिल की धड़कन को एरिथमिया के नाम से भी जाना जाता है। यह एक खतरनाक कंडीशन है। हालांकि, एरिथमिया के कुछ मरीजों में लक्षण नजर आते हैं, वहीं कुछ लोगों में इसके संकेत नहीं दिखते हैं। अक्सर एरिथमिया के मरीजों को वॉक करने के दौरान सांस फूलने की समस्या देखी गई है। इसके अलावा, उन्हें बीपी की प्रॉब्लम और सीने में जकड़न महसूस हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: कई कारणों से फूल सकती हैं आपकी सांसें, ये हैं इसके लक्षण कारण और बचाव के उपाय

निमोनिया- Pneumonia

सांस फूलने की समस्या निमोनिया होने की कंडीशन में भी हो सकती है। निमोनिया एक गंभीर बीमारी है। अगर निमोनिया होने के बावजूद, कोई वॉक पर जाता है या एक्सरसाइज करता है, तो इससे तबियत बिगड़ सकती है। निमोनिया लंग्स से जुड़ा इंफेक्शन है। यह बैक्टीरिया और वायरस की वजह से हो सकता है। निमोनिया होने पर सांस फूलने के अलावा, दिल की धड़कन का तेज होना, बुखार और कंपकंपी छूटना शामिल है।

वॉक के दौरान सांस फूलने की समस्या को कैसे मैनेज करें- Tips To Manage Shortness Of Breath In Hindi

  • वॉक के दौरान अगर सांस फूलने लगे, तो अपनी सांस की गति को कंट्रोल करने की कोशिश करें। तेज-तेज सांस लेने से बचें।
  • सांस फूल रही है, तो नाक से सांस लें और मुंह से छोड़ें। सांस छोड़ते वक्त इसकी गति मद्धिम होनी चाहिए।
  • वॉक करते समय सांस फूलने की समस्या हो रही है, तो इसे हर स्टेप के साथ मैनेज करें। जैसे, एक कदम पर सांस लें और दूसरे कदम पर सांस छोड़ें। इस तरह, सांस फूलने की समस्या नहीं होगी।

Image credit: Freepik

Read Next

क्या सर्दियों में ब्लोअर के सामने बैठने से बालों को नुकसान पहुंचता है? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer