Doctor Verified

ओस्टियोआर्थराइटिस रोग क्यों होता है? डॉक्टर से आसान भाषा में जानें इसके कारण

ऑस्टियोआर्थराइटिस की वजह से आपको हड्डियों में दर्द हो सकता है। डॉक्टर से जानते हैं इस बारे में।   
  • SHARE
  • FOLLOW
ओस्टियोआर्थराइटिस रोग क्यों होता है? डॉक्टर से आसान भाषा में जानें इसके कारण


उम्र के साथ हड्डियों और जोड़ों में दर्द होने लगता है। यह दर्द कई कारणों से हो सकता है। कुछ लोगों को दर्द इतना बढ़ जाता है कि उन्हें चलने व रोजाना के काम करने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार इस तरह की समस्या युवाओं में भी देखने को मिलती है। दरअसल, लोग काम में इतना व्यस्त हो जाते हैं कि उनको सेहत पर ध्यान देने का समय ही नहीं मिलता है। समय की कमी और स्वास्थ्य से जुड़े संकेतों को अनदेखा करने से लोगों को ऑस्टियोआर्थराइटिस की समस्या हो सकती है। इस लेख में आप डॉक्टर से जानेंगे कि ऑस्टियोआर्थराइटिस की समस्या किन कारणों से होती है। साथ ही इस रोग के क्या कारण होते हैं। नई दिल्ली पटपड़गंज स्थित मैक्स सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल के ऑर्थोपेडिक और ज्वाइंट रिप्लेसमेंट के सीनियर डायरेक्टर डॉक्टर बीएल तोमर ने बताया कि ऑस्टियोआर्थराइटिस की समस्या होने पर शरीर में किस तरह के बदलाव होते हैं।

शरीर में ऑस्टियोआर्थराइटिस किस तरह शुरू होता है? How Osteoarthritis Occur in Body In Hindi 

ऑस्टियोआर्थराइटिस को डिजनरेटिव ज्वाइंट डिजीज (डीजेडी) के रूप में भी जाना जाता है। यह गठिया का ही एक प्रकार है। उम्र बढ़ने के साथ लोगों को ऑस्टियोआर्थराइटिस की समस्या हो सकती है। यह समस्या धीरे-धीरे हड्डियों को कमजोर करती है। जोड़ों में सूजन और चोट के कारण हड्डियो में बदलाव होने लगता है। इससे टेंडन (रेशेदार टिश्यू जो मांसपेशियों को हड्डियों से जोड़ते हैं) और लिगामेंट्स (दो हड्डियों को जोड़ने वाले टिश्यू) खराब होने लगते हैं। जिसकी वजह आपको जोड़ो में दर्द और सूजन की सममस्या हो सकती है। जब आपकी हड्डियों के कार्टिलेज्स (हड्डियों की मूवमेंट के लिए आवश्यक तरल पदार्थ) कम होने लगता है, तो उस स्थिति में लिगामेंट और टेंशन धीरे-धीरे खराब होने लगते है। यह प्रक्रिया बेहद धीमी गति से होती है। जिसके कारण आपको अधिक आयु में इसके लक्षण दिखाई देते हैं। 

इसे भी पढ़ें : जोड़ों और हड्डियों में दर्द क्यों होता है? जानें 6 कारण

osteoarthritis occur in body

ऑस्टियोआर्थराइटिस होने के अन्य कारण - Factor Of Osteoarthritis In Hindi 

  • आयु - आमतौर पर 50 से अधिक आयु के लोगों को ऑस्टियोआर्थराइटिस होने का जोखिम अधिक होता है। 
  • जोड़ों में चोट लगना - हड्डी में फैक्चर या लिगामेंट फटने की वजह से यह समस्या हो सकती है। 
  • मोटापा - शरीर के अधिक वजन के कारण जोड़ों पर दर्द की समस्या हो सकती है। 
  • मांसपेशियों का कमजोर होना - अगर आपको पहले मांसपेशियों से जुड़ा कोई रोग हो या मांसपेशियां कमजोर हो, तो ऐसे में शरीर में ऑस्टियोआर्थराइटिस रोग हो सकता है। 
  • आनुवांशिक - जिन लोगों के परिवार में पहले किसी को ऑस्टियोआर्थराइटिस की समस्या है, उन्हें रोग का जोखिम बढ़ जाता है।  
  • महिलाओं को जोखिम - ऑस्टियोआर्थराइटिस की समस्या पुरुषों की तुलना में महिलाओं को होने की संभावाना अधिक होती है।  

इसे भी पढ़ें : हड्डियों और जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं ये 7 घरेलू उपाय

ऑस्टियोआर्थराइटिस का इलाज कैसे होता है? Treatment Of Osteoarthritis In Hindi

ऑस्टियोआर्थराइटिस का इलाज दवाओं से किया जाता है। इसके अलावा यदि परेशानी अधिक हो, तो डॉक्टर आपको सर्जरी की सलाह भी दे सकते हैं। इसके साथ ही डॉक्टर आपको कुछ एक्सरसाइज करने के लिए भी सलाह देते हैं। 

इस समस्या को दूर करने के लिए मोटापा को करने करने, शराब व धूम्रपान से दूर रहने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा, डॉक्टर डाइट में भी कुछ जरूरी बदलाव कर सकते हैं। 

Read Next

टेस्ट रिपोर्ट नॉर्मल आने पर भी शरीर में दिखें ये 7 संकेत, तो समझ जाएं स्वस्थ नहीं हैं आप

Disclaimer