जी हां, हम सोचते हैं कि हम स्वयं को कभी नुक़सान नहीं पहुंचा सकते। परंतु जाने अनजाने में हम कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जिनसे हमारे शरीर को बहुत कष्ट पहुंचता है और उसके जिम्मेदार हम स्वयं होते हैं। आज हम जानेंगे की हम ऐसी कौन सी लापरवाहियों बरतते हैं जिनकी वजह से हमारे जोड़ों में दर्द होने लगता है। यदि आप की उम्र बढ़ रही है तो यह स्वाभाविक है कि आप के जोड़ों में थोड़ा बहुत दर्द होने लगे। परंतु यदि आप जवान हैं और फिर भी आप के जोड़ों में दर्द है तो आप अनजाने में जरूर कोई न कोई गलती कर रहे होंगे।
आप के जोड़ जोकि आप के शरीर के दो हिस्सो को एक दूसरे से जोड़ते हैं, वह ज्यादा वजन नहीं सहन कर सकते। कभी-कभी अनजाने में हम काफी भारी चीजें उठा लेते हैं। शायद आपको नहीं मालूम हो कि शरीर का एक जोड़ ज्यादा से ज्यादा 3-4 किलो वजन को सहने की क्षमता रखता है। यदि आप इससे ज्यादा वजन उठाते हैं तो हो सकता है कि आप के जोड़ों के साथ साथ आप की कमर, गर्दन व आप के हिप्स में भी दर्द होना शुरू हो जाए। जानते हैं थोड़ा विस्तार में।
गर्दन और अंगूठे की नसों में परेशानी
यदि आप बहुत ज्यादा लैपटॉप, कंप्यूटर, टाइपराइटर पर काम करते हैं या फिर बहुत ज्यादा मोबाइल से मैसेजेस भेजते हैं। तो हो सकता है कि इस वजह से भी आप के जोड़ों में दर्द हो। क्योंकि हर समय अंगूठा चलाने की वजह से आप के अंगूठे की नसे ब्लॉक हो सकती हैं। इसके साथ साथ नीचे देखने से आप की गर्दन में भी दर्द हो सकता है। न केवल गर्दन बल्कि आप के कंधों व अन्य शरीर के हिस्सों में भी दर्द हो सकता है।
ऊंची एड़ी की चप्पल या जूते
यदि आप ऊंची एड़ी की चप्पल या जूते पहनने के शौकीन है तो आपको मालूम होना चाहिए कि आपके पूरे शरीर का भार आप के पंजों पर पड़ने से जोड़ों में दर्द हो सकता है। पंजों में सारे शरीर का भार होने की वजह से आपके घुटने और जांघों की मांसपेशियां भी तनावग्रस्त हो जातीं हैं। धीरे धीरे जोड़ों में दर्द बढ़ता जाता है। इसलिए रोजाना ऊंची एड़ी की चप्पल या जूते से दूरी बनाए उसकी जगह प्लेटफार्म हील पहने।
इसे भी पढ़ें: घर में भी चप्पल पहन कर रखें प्लांटर फेशिआइटिस के मरीज, जानें एड़ी के दर्द से निजात पाने के 2 कारगर उपाय
सही प्रकार के जूतों का चयन
अपने कार्य क्षेत्र के हिसाब से जूतों का चयन करें यदि आप खिलाड़ी हैं तो उसके अनुरूप स्पोर्ट्स शूज पहने क्योंकि गलत जूतों का चयन आप की रोजाना रफ्तार में ब्रेक लगा सकता है। यानी आपकी परेशानियां बढ़ेंगी आपके घुटनों या टखनों में दर्द रहने लगेगा। इसलिए उसी प्रकार के जूते पहने जैसी जरूरत हो।
बैक पैक का रखें ध्यान
यदि आप अपने बैग को ओवर लोड कर लेते हैं तो यह आप के लिए समस्या बन सकता है। बैग का अधिक भारी होना आप की गर्दन और आप की पीठ के लिए नुक़सान दायक हो सकता है। और यदि आप अपने बैग को केवल एक ही कंधे पर उठाते हैं तो इससे आप के जोड़ों में खास कर आप के कंधे के जोड़ में और भी ज्यादा तकलीफ हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: जोड़ों में दर्द और गठिया की समस्या को बढ़ा सकते हैं ये 5 कारक, युवाओं को भी हो सकती है समस्या
गठिया की समस्या
इस तरह के दर्द का एक मुख्य कारण ऑस्टियोआर्थराइटिसव रुमेटीइड गठिया भी है। यह पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में अधिक होती है। इसमें जोड़ों में दर्द, सूजन आदि परेशानी होती है। बीमारी के कारण शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली पर भी प्रभाव पड़ता है।
Read More Articles On Other Diseases In Hindi