Causes Of Testicular Lumps And Swellings: अंडकोष, पुरुषों के शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। इसे पुरुषों का प्रजनन अंग के रूप में भी जाना जाता है। अंडकोष में अगर किसी भी तरह की समस्या होती है, तो इससे पुरुषों का स्वस्थ्य प्रभावित हो सकता है और अगर समस्या बढ़ गई, तो स्थिति जानलेवा भी हो सकती है। यही कारण है कि अंडकोष में होने वाली छोटी-सी समस्या के प्रति भी लापरवाही बरतना सही नहीं है। अंडकोष से जुड़ी कई तरह की समस्याओं से पुरुषों का सामना हो सकता है। इन्हीं में से एक है, अंडकोष में गांठ बनना। यह एक गंभीर समस्या है। इस तरह की समस्या से बचे रहने के लिए जरूरी है कि आप इसके होने की वजह को जानें और बचाव करें या फिर अंडकोष में गांठ होने पर उचित ट्रीटमेंट करवाएं। शारदा अस्पताल में यूरोलॉजी विभाग के प्रमुख और वरिष्ठ सलाहकार डॉ. विजय शर्मा से जानें।
अंडकोष में गांठ की वजह (Causes Of Testicle Lump)
टेस्टिकुलर गांठ और सूजन का आमतौर पर गैर-कैंसर स्थितियों के कारण होता है। हालांकि, इस तरह की स्थितियों के लिए डॉक्टर के उपचार की जरूरत नहीं होती है। लेकिन, कई बार ऐसा होता है कि अंडकोष में गांठ की वजह गंभीर हो सकती है। इसके मुख्य कारण इस प्रकार हैं-
वैरिकोसेले (Varicocele): यह बहुत ही रेयर कंडीशन में होता है। इस तरह की स्थिति में अंडकोश के भीतर सूजन आ जाती है। कुछ मामलों में ऐसा भी हो सकता है कि प्रभावित अंडकोष दूसरे अंडकोष से ज्यादा भारी और किसी कीड़े की थैली जैसा महसूस हो सकते हैं।
हाइड्रोसील (Hydrocele): बच्चों में यह स्थिति होने पर दर्द नहीं होता है, वहीं वयस्कों और युवा पुरुषों में यह समस्या हो, उनके पेट के निचले हिस्से में दबाव बना रहता है या भारीपन महसूस हो सकता है। इसके अलावा, अंडकोष में सूजन भी बढ़ जाती है।
एपिडीडिमल सिस्ट (Epididymal cyst): एपिडीडिमिस स्थिति होने पर एक टेस्टीकल, अन्य से ज्यादा भारी हो जाता है। हालांकि, इस स्थिति में मरीज को दर्द नहीं होता है।
इसे भी पढ़ें- पुरुषों में कमर दर्द के क्या कारण हो सकते हैं? जानें किन संकेतों के बाद डॉक्टर की सलाह लेना है जरूरी
टेस्टिकुलर गांठ और सूजन का इलाज कैसे किया जाता है (Testicle Lump Treatment)
अंडकोष में गांठ होने पर ट्रीटमेंट से पहले मरीज के लिए यह जान लेना बहुत जरूरी हो जाता है कि अंडकोष में गांठ या सूजन किस वजह से है? यह जान लेने के बाद ही मरीज का इलाज किया जाता है। इसके अलवा, अगर गांठ की वजह से किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही है, तो इसके इलाज की जरूरत नहीं होती है। हालांकि, इसके बावजूद डॉक्टर की राय लेना बहुत जरूरी होती है। जहां तक अंडकोष में गांठ के इलाज की बात है, तो इसके लिए-
अंडकोष में गांठ या सूजन के लिए इलाज के लिए डॉक्टर कई बार ओवर-द-काउंटर दर्द निवारक दवाई देते हैं और कंफर्टेबल अंडरवियर पहनने की सलाह देते हैं। इससे दर्द या सूजन में कमी आने में मदद मिलती है।
कई बार, डॉक्टर्स गांठ में मौजूद तरल पदार्थ को निकालने के लिए सर्जरी करते हैं। इससे गांठ में मौजूद तरल पदार्थ निकल जाता है और ट्रीटमेंट में भी मदद मिलती है।
अंडकोष में तीव्र दर्द या ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होने पर डॉक्टर्स को तुरंत मरीज की सर्जरी करनी पड़ती है। कई बार सर्जरी पूरी होने में घंटों का समय भी लग जाता है। वास्तव में, यह मरीज की स्वास्थ्य स्थिति पर निर्भर करती है।
image credit: freepik