
ट्यूबरकुलोसिस (TB) एक ऐसी बीमारी है जिसके शुरुआती संकेत, कई लोग नजरअंदाज कर देते हैं और बीमारी आगे बढ़ती रहती है। कल्पना कीजिए कि आपका शरीर कई दिनों से कुछ संकेत दे रहा है। हल्की-हल्की खांसी, वही जो पहले सामान्य लगती थी, अब दो हफ्तों से साथ छोड़े ही नहीं रही। भूख पहले जैसी नहीं रही, वजन भी थोड़ा कम हो रहा है, मगर आप सोचते हैं कि शायद काम का तनाव होगा। यही वह समय है जहां टीबी खुद चुपचाप आपके शरीर में जगह बना रही होती है। टीबी की सबसे समस्या यही है कि यह धीरे-धीरे शुरू होती है, जैसे एक अनजान मेहमान जो बिना शोर किए अंदर आकर बैठ जाता है। शुरू में लक्षण इतने हल्के होते हैं कि लोग अक्सर इन्हें साधारण इंफेक्शन मानकर टाल देते हैं। इस लेख में यशोदा हॉस्पिटल्स, हैदराबाद के कंसल्टेंट इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजिस्ट, डॉ. प्रणय साई चंद्रगिरी (Dr. Pranay Sai Chandragiri, Consultant Interventional Pulmonologist, Yashoda Hospitals, Hyderabad) से जानिए, टीबी के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं?
इस पेज पर:-
टीबी के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं? - first signs of tb infection
पल्मोनोलॉजिस्ट, डॉ. प्रणय साई चंद्रगिरी बताते हैं कि टीबी का जितना जल्दी पता चल जाए, इलाज उतना आसान और सफल होता है। इसलिए हर व्यक्ति को इसके शुरुआती संकेतों के बारे में जागरूक होना चाहिए।
1. लगातार खांसी
टीबी का सबसे पहला और प्रमुख लक्षण है लंबे समय तक चलने वाली खांसी। आमतौर पर शुरुआत में यह खांसी सूखी रहती है, लेकिन समय के साथ थूक आने लगता है। कुछ मामलों में खांसी के साथ खून भी आ सकता है, जो बीमारी के आगे बढ़ने का संकेत है। अगर खांसी दो हफ्तों से अधिक समय तक बनी रहती है, तो इसे सामान्य सर्दी-खांसी न समझें। यह टीबी की शुरुआती चेतावनी हो सकती है और तुरंत जांच करवाना जरूरी है।
इसे भी पढ़ें: क्या वाकई लार के जरिए टीबी फैलता है? डॉक्टर से जानें सच्चाई
2. रात में पसीना आना
डॉ. प्रणय साई चंद्रगिरी का कहना है कि रात में इतना अधिक पसीना आना कि कपड़े या बिस्तर गीले हो जाएं, यह टीबी का एक क्लासिक प्रारंभिक लक्षण है। अगर किसी व्यक्ति को लगातार रात में पसीने आ रहे हों, तो इसे गंभीरता से लेना चाहिए।
3. थकान और कमजोरी
टीबी के शुरुआती मरीज बेहद थका हुआ महसूस करने लगते हैं। यह थकान आराम करने या पर्याप्त नींद लेने के बाद भी ठीक नहीं होती। शरीर इंफेक्शन से लड़ने में एनर्जी खर्च करता है, जिससे मरीज सुस्ती, कमजोरी और काम के प्रति रुचि में कमी महसूस करते हैं।
इसे भी पढ़ें: आंत की टीबी में क्या नहीं खाना चाहिए? डॉक्टर से जानें इस बीमारी के लिए सही डाइट

4. बार-बार हल्का बुखार
टीबी अक्सर लो-ग्रेड फीवर के रूप में खुद को प्रकट करती है। यह बुखार आता-जाता रहता है और अक्सर शाम के समय बढ़ जाता है। कई लोग इस हल्के बुखार को सामान्य वायरल समझकर अनदेखा कर देते हैं, जबकि यह टीबी का शुरुआती संकेत हो सकता है।
5. छाती में दर्द या सांस में तकलीफ
कई मरीज खांसते समय या गहरी सांस लेते समय छाती में दर्द या जलन महसूस करते हैं। यह फेफड़ों में इंफेक्शन बढ़ने का संकेत हो सकता है।
टीबी के शुरुआती लक्षण
| लक्षण | कैसा दिखता है? | क्यों होता है? | कब डॉक्टर के पास जाएं? |
| लगातार खांसी | 2 हफ्ते से अधिक, सूखी या थूक वाली | फेफड़ों में बैक्टीरिया की बढ़त | तुरंत जांच कराएं |
| वजन कम होना | बिना कोशिश वजन घटे | इंफेक्शन के कारण भूख कम | जब तेजी से वजन घटे |
| हल्का बुखार | आता-जाता, शाम को ज्यादा | शरीर का तापमान कंट्रोल करने की कोशिश | लगातार हो तो डॉक्टर को दिखाएं |
निष्कर्ष
टीबी के शुरुआती लक्षण हल्के होते हैं, लेकिन इन्हें नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है। लगातार खांसी, बुखार, वजन कम होना या रात में पसीना आना, ये सभी ऐसे संकेत हैं जिन्हें गंभीरता से लेना चाहिए। डॉ. प्रणय साई चंद्रगिरि के अनुसार, समय पर पहचान और इलाज न केवल मरीज को जल्दी ठीक करते हैं, बल्कि बीमारी फैलने की संभावना भी कम करते हैं। अगर किसी में ये लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से जांच कराएं।
All Images Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Read Next
बैठने के तरीके में करें ये 5 बदलाव, डेस्क जॉब वालों को नहीं होगी सर्दियों में कमर दर्द की समस्या
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Nov 20, 2025 17:47 IST
Published By : Akanksha Tiwari