Expert

ॐ का जाप करने से क्या होता है? जानें एक्सपर्ट का जवाब

Om Chanting Meditation Benefits: ॐ का जाप शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। यहां जानिए ॐ का जाप करने से क्या होता है?
  • SHARE
  • FOLLOW
ॐ का जाप करने से क्या होता है? जानें एक्सपर्ट का जवाब

हिंदू धर्म में 'ॐ' मंत्र के जाप का एक अलग धार्मिक महत्व है, जिसे ब्रह्म के प्रतीक के रूप में माना जाता है। ॐ मंत्र शुरुआत और समाप्ति का एक प्रतीक है और अध्यात्म के लिए उपयोग किया जाता है। रोजाना ॐ का जाप करने का शारीरिक और मानसिक स्थिति पर एक अलग ही प्रभाव पड़ता है। 'ॐ' मंत्र को धार्मिक और आध्यात्मिक साहित्य में सर्वोपरि माना जाता है। 'ॐ' मंत्र के जाप पर कई रिसर्च भी हो चुकी हैं, जिनमें इसके अनेक फायदों के बारे में बताया गया। इस लेख में योग शिक्षक रजनीश शर्मा 'ॐ' मंत्र के जाप का स्वास्थ्य पर पड़ने वाला प्रभाव (What is the scientific evidence for chanting Om) बता रहे हैं।

ॐ का जाप करने से क्या होता है? - What Happens To Your Body When You Chant Om In Hindi

1. मानसिक स्थिति में सुधार - Improvement In Mental State

नियमित रूप से ॐ का जाप करने का मानसिक स्वास्थ्य पर खास प्रभाव पड़ता है।  ॐ का जाप ध्यान में मदद करके मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करता है, जिससे मानसिक शांति में सुधार हो सकता है, तनाव और चिंता कम हो सकती है। आजकल बिजी लाइफस्टाइल के कारण लोगों का मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ रहा है, ऐसे में ॐ का जाप फायदेमंद हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: Meditation For Anxiety: एंग्जायटी होने पर करें मेडिटेशन, मिलेंगे कई फायदे

2. हृदय गति परिवर्तनशीलता - Heart Rate Variability

NIH की एक स्टडी में अनुभवी और अनुभवहीन योग चिकित्सकों के बीच तुलना में हृदय गति परिवर्तनशीलता पर ॐ जाप का प्रभाव पता चला है। इस स्टडी से पता चला कि ॐ का 5 मिनट तक जाप पैरासिम्पेथेटिक तंत्रिका तंत्र गतिविधि (parasympathetic nervous system activity) को बढ़ा सकता है। इसके साथ ही मन शांत होता है।

om chanting

इसे भी पढ़ें: क्या मेडिटेशन करने से गुस्सा कंट्रोल में रहता है? जानें एक्सपर्ट से

3. नींद में सुधार - Improve Sleep

ॐ का जाप करने का नींद पर बेहतर प्रभाव पड़ता है। ॐ का जाप स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है और शांति मिलती है जिससे नींद में सुधार होता है। अगर आपका मन शांत होगा तो स्ट्रेस कम होगा और अच्छी नींद आएगी।

4. अवसाद कम हो सकता है - May Reduce Depression

ॐ का जाप करने से अवसाद की समस्या से आराम मिल सकता है। इससे आपके सोचने-समझने की क्षमता बेहतर हो सकती है और ओवरथिंकिंग की समस्या कम हो सकती है। जिन लोगों को डिप्रेशन की शिकायत है और अक्सर मूड स्विंग होते हैं, उनके लिए ॐ का जाप फायदेमंद साबित हो सकता है।

5. ब्लड प्रेशर कंट्रोल - Blood Pressure Control

ॐ का जाप करने से मन को शांति मिलती है और तनाव कम होता है, जिससे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद हो सकती है। ॐ का जाप शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद कर सकता है। ॐ का जाप करने से हार्ट हेल्थ में सुधार हो सकता है और शरीर में ब्लड फ्लो बेहतर हो सकता है।

All Images Credit- Freepik

Read Next

विस्‍डम टीथ (अक्‍ल दाढ़) क्या है? जानें इससे जुड़ी जरूरी बातें

Disclaimer