कहते हैं कि मोटापा सभी बीमारियों की जड़ है। एक बार आपके शरीर पर चर्बी चढ़नी शुरू हो गयी यानी आप मोटे होते गये और धीरे धीरे अधिकांश बीमारियां आपको घेर लेंगी। आज की लाइफ स्टाइल में मोटापे की समस्या लोगों में बढ़ती जा रही है। यह संयोग नहीं है कि आधुनिक लाइफ स्टाइल अपनाने वाले अधिकतर लोग मोटापे की वजह से परेशान रहते हैं।
ऐसा नहीं है कि मोटापे को नियंत्रित नहीं किया जा सकता। लेकिन इसके लिए आपको अपनी जीवनशैली में बदलाव करने के साथ-साथ कुछ तरीके अपनाने होंगे। मोटापा एक बड़ी समस्या ना बन जाए, इससे पहले ही आप इन तरीकों को आजमाइये और देखिये मोटापा किस तरह भागता है।
संतुलित आहार
हमेशा संतुलित आहार करें। ध्यान रखिये जब भोजन में ली जाने वाली कैलोरीज और शरीर की जरूरत में अंतर होगा, तो शरीर में पहुंचने वाली कैलोरीज जलने की बजाय शरीर में एकत्रित होने लगती हैं। इससे आपका मोटापा बढ़ जाता है। इसलिए यह जरूरी है कि आपको खाने में वे विटामिन्स और खनिज लवण जरूर हों, जो शरीर के लिए उपयुक्त हैं। साथ ही अपने भोजन में कार्बोहाइड्रेट के प्रयोग को कम करें और प्रोटीन की मात्रा बढ़ाएं। आप किसी डाइटिशियन या न्यूट्रिशिन से मिलकर आहार तालिका भी बना सकते हैं। उसी के अनुसार भोजन करें।
इसे भी पढ़ें:- अदरक किन तरीको से करता है शरीर की चर्बी कम? जानें इस लेख में
नियमित एक्सरसाइज करें
एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए भी नियमित रूप से एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है। और मोटापे से मुक्ति के लिए तो एक्सरसाइज बहुत ही जरूरी है। आप पहले हल्की फुल्की और आसान एक्सरसाइज से शुरू कर सकते हैं। धीरे धीरे आप एक्सरसाइज का समय बढ़ाते जाएं।
पॉजिटिव रहें
मजेदार बात है कि मोटापे को कम करने में आपका पोजिटिव नजरिया बहुत कारगर साबित होता है। मोटापा कम करने के लिए पोजिटिव नजरिया आपके आत्मविश्वास को बनाए रखेगा और प्रेरक शक्ति को हमेशा ऊंचा रखेगा।
अपना लाइफ स्टाइल बदलें
अपने लाइफ स्टाइल में बदलाव लाना भी मोटापा कम करने का एक बेस्ट तरीका हो सकता है। इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। जैसे फास्ट फूड, जंक फूड, प्रेसेस्ड फूड और ड्रिंक्स लेने तुरंत बंद कर दें। एलीवेटर या लिट के बजाय सीढ़ियों के प्रयोग को अपनी आदत में शामिल करें। अगर कहीं आसपास जाना है तो गाड़ी या स्कूटर के बजाय पैदल जाने को प्राथमिकता दें। इसके अलावा भी जितनी संभव हो शारीरिक गतिविधियां बढ़ाएं।
इसे भी पढ़ें:- गर्मियों में मस्ती मस्ती में करें ये 2 काम, तुरंत बर्न होगी कैलोरी
नो टू डाइटिंग
कई बार मोटापा कम करने के लिए लोग डाइटिंग का सहारा लेते हैं। लेकिन अनेक शोधों में यह साबित हुआ है कि डाइटिंग व्यक्ति के लिए सबसे ज्यादा नुकसानदायक है। इसलिए भूल कर भी खाना स्किप ना करें। ब्रेकफास्ट तो कभी ना छोड़ें। और एक बार में बहुत ज्यादा खाने के बजाय थोड़े थोड़े अंतराल में खाएं।
पानी पिएं
कुछ लोग आदतन पानी कम पीते हैं और प्यास को टालते रहते हैं। यह स्थिति आपको मोटा बना सकती है। इससे बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Weight Loss Tips In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version