सुबह चार बजे उठकर एक्सरसाइज करने से भी नहीं हो रहा है वजन कम? जानें सबसे ज्यादा कैलोरी बर्न करने का सही समय

वेट-लॉस करने के लिए डाइट और एक्सरसाइज के साथ, बॉडी क्लॉक को सिंक्रनाइज करना भी बेहद जरूरी है।
  • SHARE
  • FOLLOW
सुबह चार बजे उठकर एक्सरसाइज करने से भी नहीं हो रहा है वजन कम? जानें सबसे ज्यादा कैलोरी बर्न करने का सही समय

वजन घटाने के लिए लोग बहुत कुछ करते हैं। दिन में दो बार कसरत करते हैं, समय पर डाइट फॉलो करते हैं और शेप में रहने के लिए हर आवश्यक सावधानी बरतते हैं, फिर भी कई लोगों के शरीर में इन सबसे कोई भी फर्क नजर नहीं आता। दरअसल वजन कम करना सच में एक चुनौतीपूर्ण कार्य है और अक्सर लोग वजन प्रबंधन करते वक्त जो सबसे छोटी चीज नजरअंदाज कर देते हैं, वो है वजन घटाने की टाइमिंग। आपने सुना होगा कि सही टाइमिंग की हर काम में एक बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है, ऐसा वजन घटाने में भी है। आप किस वक्त में क्या खा रहे हैं, कब एक्सरसाइज कर रहे हैं और आपका शरीर किस वक्त को कैलोरी बर्न करने के लिए सही समझता है, ये तीनों चीजें वजन कम करने में एक प्रमुख भूमिका निभाती है। दरअसल हमारा शरीर हमारे शेड्यूल के अनुसार कैलोरी बर्न नहीं करता है। बल्कि इसकी अपनी आंतरिक घड़ी होती है जो कैलोरी जलाने और वजन कम करने के लिए एक प्रमुख भूमिका निभाती है। आइए आज हम आपको यही बताएंगे कि हमारा शरीर सबसे अधिक और सबसे कम कैलोरी कब जलाता है।

insideWEIGHTLOSS

कैलोरी बर्न करने का सही समय

वैज्ञानिकों के अनुसार, हम दोपहर में और शाम को सबसे अधिक कैलोरी जलाते हैं और सुबह में बहुत कम कैलोरी बर्न कर पाते हैं। एक अध्ययन की खोज से पता चला है कि ज्यादातर लोग शाम 4 बजे से 6 बजे के बीच लगभग 10 प्रतिशत अधिक कैलोरी जलाते हैं। हमारा शरीर इस समय सीमा में ज्यादा से ज्यादा कैलोरी बर्न करता है, फिर चाहे हम कुछ भी करें। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप सो रहे हैं, काम के बाद घर वापस जा रहे हैं या कोई अन्य काम कर रहे हैं, इस समय आपका शरीर एक विशिष्ट मात्रा में कैलोरी जला देता है।

इसे भी पढ़ें: Weight Loss: वजन घटाने में मददगार साबित हो सकता है ताड़गोला या आइस एप्पल, जानें आइस एप्पल शेक बनाने का तरीका

शरीर सबसे कम कैलोरी कब जलाता है?

हालांकि, असली संघर्ष तब होता है जब हम कम से कम कैलोरी जलाते हैं। हमारा शरीर सुबह 4 बजे से सुबह 6 बजे तक कम कैलोरी जलाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि हमारे शरीर के कार्डिनल घड़ी के अनुसार यह समय आराम का होता है और शरीर पूरी तरह से इस समय आराम कर रहा होता है। औ जब शरीर आराम करता है तो, वो न्यूनतम कैलोरी जलाता है। यानी कि जो लोग  सुबह 4 से 6 तक अपनी पसीना बहाते हैं, उन्हें इससे ज्यादा फायदा नहीं मिल पाता है। वहीं अगर आप इस समय अनियमित शेड्यूल के कारण खा रहे हैं, तो आपके शरीर में ज्यादा कैलोरी नहीं बर्न होगी। यह वास्तव में कैलोरी को और संग्रहित करने का प्रयास करेगा, जिससे वजन बढ़ सकता है।

insidebodyclock

कैलोरी बर्न करने में शरीर की आंतरिक घड़ी का है बड़ा रोल

कैलोरी-बर्निंग में वृद्धि होने का असली कारण शरीर की आंतरिक घड़ी है, जो लोगों में कैलोरी बर्न करने में सबसे ज्यादा मदद करती है। विशेषज्ञों के अनुसार, आसानी से वजन घटाने के लिए प्रत्येक दिन बाहरी दुनिया के साथ हमारी आंतरिक घड़ी को सिंक्रनाइज़ करना महत्वपूर्ण है। जो कि दिन के समय सही समय पर धूप और खाने के संपर्क में रहने और रात के समय उपवास रखने से हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: लोअर बैली फैट और कूल्हे की चर्बी को कम करते हैं ये 5 हेल्दी टिप्स और 3 एक्सरसाइज, मिलेगी वेलशेप्ड और टोन बॉडी

अपने एक्सरसाइज के टाइम को बॉडी क्लॉक के साथ सिंक्रनाइज़ करें

हं सभी दोपहर और शाम को अधिकांश कैलोरी जलाते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आपको कैलोरी जलाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए इस समय व्यायाम शुरू करना चाहिए। दिन के इस समय व्यायाम करने से आप अतिरिक्त मात्रा में कैलोरी बर्न कर सकते हैं या नहीं भी कर सकते हैं। इसलिए आप जब भी एक्सरसाइज करें इसे अपने बॉडी क्लॉक के साथ शेड्यूल करें, जिससे आपको अपने एक्सरसाइज का ज्यादा से ज्यादा फायदा मिलेगा।

Read more articles on Weight-Manangement in Hindi

Read Next

Weight Loss: वजन घटाने में मददगार साबित हो सकता है ताड़गोला या आइस एप्पल, जानें आइस एप्पल शेक बनाने का तरीका

Disclaimer