जहां आजकल कई लोग वजन कम करने की कोशिश में लगे हैं, वहीं कुछ महिलाएं वजन बढ़ाने को लेकर परेशान रहती हैं। वह चाहती हैं कि उनका शरीर सुंदर और सुडौल नजर आए। इसके लिए वह अपने शरीर को फिट और मांसपेशियों को मजबूत बनाना चाहती हैं। ऐसे में कई महिलाएं फैट्स से भरपूर डाइट लेना शुरू कर देती हैं, जिससे उनका वजन तो बढ़ सकता है लेकिन वह स्वस्थ रूप से वजन नहीं बढ़ा पाती है। इससे शरीर अंदर से मजबूत नहीं होता है। इसके लिए आपको सही खानपान के साथ एक्सरसाइज करने की भी जरूरत होती है। इसके लिए आप कुछ खास एक्सरसाइज कर सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
वजन बढ़ाने के लिए महिलाएं करें ये एक्सरसाइज
1. स्कावट्स
स्कावट्स एक्सरसाइज करने से आपका शारीरिक संतुलन बढ़ता है। इससे पाचन क्रिया तेज होती है। इससे शरीर का पोश्चर सही रहता है। इसके लिए आप पैरों को कंधे की दूरी पर खोलकर खड़ी हो जाएं। फिर अपने हाथों को सामने की ओर रखें। इस दौरान आपके जांघ जमीन के सामान्तर हो। इस पोजीशन में 5 सेकंड के लिए रुकें। सांस को छोड़ते हुए प्रारंभिक पोजीशन में वापस आ जाएं।
2. लंजेस
लंजेस एक्सरसाइज करने से आपके कोर मजबूत और टोन करने में मदद मिलती है। यह हिप्स मसल्स को भी मजबूत बनाता है। इससे एक्सट्रा कैलोरी भी बर्न होती है। लंजेस करने के लिए आप स्क्वॉट्स पोजीशन की तरह पैरों को फैलाकर खड़ी हो जाएं। इसके बाद एक पैर को सामने की तरफ आगे थोड़ा दूर करके रखें। फिर कमर पर हाथ रखकर एक पैर को आगे की तरफ मोड़ते हुए बैठें और फिर उठें। इस दौरान लंबी सांस लेते रहें। इस प्रक्रिया को 10-12 बार दोहराएं।
इसे भी पढे़ं- महिलाएं वजन बढ़ाने के लिए करें घर पर बने इन 3 प्रोटीन पाउडर का सेवन, जानें बनाने का तरीका
3. ट्राइसेप्स डिप
अगर आपकी बाजु बहुत पतली और कमजोर हैं, तो इसे मजबूत बनाने के लिए आप ट्राइसेप्स डिप एक्सरसाइज करें। यह आर्म्स को मजबूत बनाता है और पीठ को सीधा रखने में मददगार साबित हो सकता है। इससे शरीर के ऊपरी हिस्से की मसल्स मजबूत होती है। महिलाएं इसे घर पर आसानी से कर सकती है। टाइसेप्स डिप करने के लिए आप घर पर ही कुर्सी या दीवार का सहारा ले सकते हैं। इसके बार कमर चेयर की तरफ करके खड़ी हो जाएं। अपने हाथों को चेयर के किनारे पर टिकाएं। अब धीरे-धीरे चेयर के किनारे के सहारे नीचे बैठने की कोशिश करें लेकिन ध्यान रहे कि आपका शरीर जमीन को न छुएं। फिर ऊपर की ओर उठें। ऐसा कम से कम 10 बार करें।
4. पुशअप्स
पुशअप्स करने से आपकी बाजुओं की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इससे वजन संतुलित रहता है और आपके मांसपेशियां टोन होती है। इसे करने के लिए आप अपने घुटनों और हथेलियों को जमीन पर रखें। अपनी चेस्ट को नीचे की ओर पुश करें। फिर ऊपर की ओर आएं और ऐसा 10-12 बार करने की कोशिश करें।
(All Image Credit- Freepik.com)