
Why Weight Gain in Winter in Hindi: सर्दियों का मौसम काफी सुहावना होता है। इस मौसम में खाने-पीने की भी बहार होती है। लेकिन सर्दियों का मौसम अपने साथ कई समस्याओं को साथ लेकर आता है। इसमें मोटापा भी शामिल है। कई लोगों को लगता है कि सर्दियों में मोटापा बढ़ जाता है। लेकिन काफी हद तक यह सच भी है, क्योंकि कई ऐसे कारण हैं, जिनकी वजह से सर्दियों में वजन बढ़ने लगता है। तो चलिए, जानते हैं सर्दियों में वजन बढ़ने के क्या कारण हैं? या फिर सर्दियों में वजन क्यों बढ़ता है?
सर्दियों में वजन बढ़ने के कारण- Weight Gain Causes in Winter in Hindi
1. हाई कैलोरी का इनटेक करना
सर्दियों के मौसम को खान-पान के लिए जाना जाता है। इस मौसम में अकसर लोग घर के खाने के साथ ही बाहर का खाना भी जमकर खाते हैं। अकसर लोग पिज्जा, बर्गर, समोसा या फिर ब्रेड पकौड़े का सेवन करते रहते हैं। इतना ही नहीं सर्दियों में लोग जमकर केक, कुकीज, चॉकलेट और अन्य मीठे डेसर्ट्स भी खाना पसंद करते हैं। इसके अलावा लोग सर्दियों के मौसम में घर पर भी हाई कैलोरी ले लेते हैं, जब वे पराठे, गाजर का हलवा या फिर घी का अधिक सेवन करते हैं। वहीं, स्नैक्स में भी लोग फास्ट फूड और जंक फूड ही खाना पसंद करते हैं। अगर सर्दियों में नियमित रूप से इन चीजों का सेवन किया जाता है, तो आप अधिक कैलोरी का इनटेक कर सकते हैं और आपका वजन बढ़ सकता है। इसलिए कैलोरी की अधिक मात्रा को लेने से सर्दियों में वजन बढ़ सकता है।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में वजन बढ़ाने के लिए खाएं ये 5 फूड्स
2. फिजिकल रूप से कम एक्टिव होना
फिट और हेल्दी बने रहने के लिए फिजिकली एक्टिव रहना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आप एक्सरसाइज, योग कर सकते हैं। लेकिन सर्दियों में आलस या थकान की वजह से अकसर लोग फिजिकली कम एक्टिव रहते हैं। इससे उनके द्वारा खाई गई कैलोरी को बर्न करने में मदद नहीं मिल पाती है। इससे आपका वजन सर्दियों में बढ़ सकता है। सर्दियों में जब अधिक खाना खाया जाता है, लेकिन जब एक्सरसाइज नहीं की जाती है तो वजन बढ़ सकता है। इसलिए अगर आप अपने वजन को कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो सर्दियों में भी फिजिकली रूप से एक्टिव रहना बहुत जरूरी होता है।
3. सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर (एसएडी)
सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर भी सर्दियों में वजन बढ़ने का एक मुख्य कारण हो सकता है। यह डिसऑर्डर सर्दियों में अधिक देखने को मिल सकता है। इस स्थिति में व्यक्ति को आलस महसूस हो सकता है, भूख अधिक लग सकती है। साथ ही इस डिसऑर्डर में शुगर और कार्ब्स की भी क्रेविंग होती है। ऐसे में आपका सर्दियों में वजन बढ़ सकता है।
4. ज्यादा सोना
सर्दियों में आलस, थकान की वजह से अकसर लोग लंबे समय तक बैठा रहता है। वहीं, बहुत ज्यादा देर तक सोते भी रहते हैं। सर्दियों में सुबह उठा नहीं जाता है, दिन में भी अधिक नींद आती है। ऐसे में अकसर लोग फिजिकली कम एक्टिव रहते हैं, इसकी वजह से वजन तेजी से बढ़ सकता है।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में क्यों तेजी से बढ़ता है वजन? एक्सपर्ट से जानें 13 आहार जो वजन घटाने में करेंगे मदद
सर्दियों में वजन कंट्रोल में कैसे रखें?
- सर्दियों में वजन को कंट्रोल में रखने के लिए आप कुछ टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- इसके लिए आप अपनी डाइट में फलों, सब्जियों, नट्स, सीड्स शामिल कर सकते हैं।
- शुगर, कार्ब्स और फैट का सेवन कम मात्रा में करें।
- फिजिकली रूप से एक्टिव रहना बहुत जरूरी होता है।