Weekly Health Rashifal: 7 से 13 अक्टूबर 2024 का स्वास्थ्य राशिफल जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा

Saptahik Swasthya Rashifal: न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं 7 से 13 अक्टूबर 2024 तक के साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल के बारे में।  
  • SHARE
  • FOLLOW
Weekly Health Rashifal: 7 से 13 अक्टूबर 2024 का स्वास्थ्य राशिफल जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा

Weekly Rashifal in Hindi: राशिफल के जरिए आप अपनी सेहत का हाल जान सकते हैं। राशिफल आपको आपकी सेहत के बारे में पहले से ही सचेत कर सकता है। अपना साप्ताहिक राशिफल जानने के लिए आप यह लेख पढ़ सकते हैं। लोगों को सेहत के बारे में अगर पहले से ही पता चल जाए तो स्वास्थ्य के प्रति खुद को सचेत किया जा सकता है। आजकल खराब लाइफस्टाइल और असंतुलित जीवनशैली फॉलो करने से लोगों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। इस मामले में न्यूमेरोलॉजिस्ट आपकी मदद कर सकते हैं। न्यूमेरोलॉजिस्ट आपको आपकी सेहत का हाल पहले से ही बता सकते हैं। आइये न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं कि, यह सप्ताह आपके स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए कैसा रहेगा। 

मेष 

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य स्थिर रहेगा। आप ऊर्जावान भी महसूस करेंगे, लेकिन आपको अपने बच्चों के स्वास्थ्य का विशेषतौर पर ध्यान देना चाहिए। अगर बच्चा पहले से ही बीमार है तो ऐसे में बिलकुल लापरवाही न करें। उनकी नियमित जांच कराकर छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं को समय रहते ठीक किया जा सकता है। वहीं, इस राशि के जातक मेंटल हेल्थ के लिहाज से अच्छा और शांत महसूस करेंगे। 

वृषभ 

इस राशि के जातकों को सप्ताह के दूसरे भाग यानि 3 दिन बाद छोटी बीमारियों से राहत मिलेगी। ऐसे में तनावग्रस्त होने के बजाय मेंटल पीस यानि मानसिक शांति बनाए रखने की कोशिश करें। किसी भी चीज फिर चाहे वह ऑफिस का तनाव हो या घर का तनाव, आपको किसी भी चीज के बारे में ज्यादा सोचने से बचना चाहिए। इसके लिए ध्यान और योग जैसी क्रियाओं को रूटीन में शामिल करें। इससे आप मानसिक रूप से सक्रिय महसूस करेंगे। आहार में सुधार करने से भी आपकी सेहत पर अच्छा प्रभाव देखने को मिल सकता है। 

मिथुन 

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य और अच्छा महसूस करेंगे। इस हफ्ते आपको किसी भी तरह की बड़ी स्वास्थ्य समस्या या बीमारी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए बच्चों के साथ समय बिताना आपके मन को शांत और अच्छा रखेगा। इससे आप निश्चिंत महसूस करेंगे। ऐसा करने से आपके मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होगा। इस सप्ताह खुद को शारीरिक गतिविधियों में शामिल करें और माइंडफुलनेस का अभ्यास करने की कोशिश करें, ताकि आप मानिसक और शारीरिक दोनों ही रूप से मजबूत रह सकें।

कर्क 

आपके स्वास्थ्य को लेकर इस सप्ताह विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। खासकर आपको अपने ब्लड शुगर लेवल को देखते रहना है। लापरवाही बरतने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। इसके लिए नियमित रूप से ब्लड शुगर की जांच कराएं और आहार को लेकर सतर्क रहें। इस सप्ताह के मध्य में आपको थोड़ी बेचैनी महसूस हो सकती है। इससे बचने के लिए दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएं। ऐसा करने से आपको राहत मिलेगी। वहीं, अगर आप पहले से ही डायबिटीज के मरीज हैं तो डॉक्टर से संपर्क करते रहें। 

सिंह 

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। अगर आप इसे लेकर चिंता कर रहे हैं तो चिंता की कोई बात नहीं है। इस सप्ताह आपको लंबी यात्राएं करने से बचना चाहिए, इसका भी असर कहीं न कहीं आपकी सेहत से जुड़ा हुआ है। यह आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। इस हफ्ते आपको संतुलित आहार लेने के साथ ही एक अच्छी दिनचर्या अपनाकर आप खुद को स्वस्थ रखना है। ऐसे में आराम करें और पर्याप्त नींद लें। 

इसे भी पढे़ें - Monthly Health Rashifal: अक्टूबर 2024 का स्वास्थ्य राशिफल जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा

कन्या 

इस सप्ताह के अंत में आपको पीठ दर्द या जोड़ों में हल्की अकड़न का एहसास हो सकता है। इसके लिए आप फिजियोथेरेपी का सहारा ले सकते हैं। यह सेहत के लिए एक कारगर विकल्प साबित हो सकता है। किसी भी तरह की असहजता होने पर इसे जरा भी नजरअंदाज न करें। इस सप्ताह आपको कैल्शियम से भरपूर फूड्स खाने चाहिए, जिससे हड्डियों से जुड़ी समस्याएं कम होने के साथ ही हड्डियां मजबूत भी हो सकें। 

तुला 

इस राशि के लोगों का मानसिक संतुलन इस सप्ताह थोड़ा विचलित हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो इसके चलते आपको बिना किसी बात का तनाव हो सकता है। इसका असर न केवल आपके शरीर और मेंटल हेल्थ पर बल्कि, आपके रिश्तों पर भी पड़ सकता है। इसके लिए शांति बनाए रखें और खुद को मानसिक रूप से स्थिर रखें। सुबह जल्दी उठकर आपको गहरी सांस लेने की तकनीकों का अभ्यास करना चाहिए साथ ही माइंडफुलनेस में भी शामिल रहें। मानसिक संतुलन बनाए रखना आपके शारीरिक स्वास्थ्य के लिए काफी जरूरी है। 

वृश्चिक 

इस सप्ताह आपको उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) से जुड़ी कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ब्लड प्रेशर से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियों को हल्के में न लें बल्कि, अगर आप हाई बीपी के मरीज हैं तो नियमित तौर पर जांच कराएं। अपनी रोजाना की दिनचर्या में योग और मेडिटेशन को शामिल करें। आप अपनी जीवनशैली में छोटे-छोटे सकारात्मक बदलाव लाकर स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रख सकते हैं। 

धनु 

इस सप्ताह धनु राशि के जातकों को पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यह आपकी लापरवाही का एक बड़ा परिणाम हो सकता है। इससे बचने के लिए आपको अपने खानपान को संतुलित रखना चाहिए। अगर आप पहले से ही पाचन संबंधी समस्याओं से परेशान हैं तो इसके लिए आपको केवल आसानी से पचने वाले फूड्स ही खाने चाहिए। आहार में सुधार लाने से आप इन समस्याओं को कम कर सकते हैं। पेट को अच्छा रखने के लिए आपको शरीर को हाइड्रेट रखना है। 

मकर 

मकर राशि के जातकों को इस हफ्ते दांत और मसूड़ों में परेशानी हो सकती है। इससे बचने के लिए आपको ठंडी चीजें खाने-पीने से बचना चाहिए। इसके लिए आपको नियमित रूप से दांतों की सफाई करनी चाहिए और दांतों से जुड़ी कोई भी परेशानी होने पर चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए। इसके लिए आपको अच्छा आहार लेना है और सही जीवनशैली को अपनाना है। सप्ताह के आखिर तक आपकी सेहत में काफी सुधार हो सकता है। 

कुंभ 

इस सप्ताह आप स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ समस्याओं का सामना कर सकते हैं। खासकर आपको मांसपेशियों में तनाव और सूजन की शिकायत हो सकती है। इसके लिए आपको हल्के व्यायाम करने चाहिए। ऐसे में आप हल्दी का सेवन कर सकते हैं। ध्यान रहे ऐसे फूड्स न खाएं, जिन्हें चबाना मुश्किल हो। दांतों को ज्यादा तेज रगड़ने से बचें। 

मीन 

अगर आपकी उम्र ज्यादा है तो इस सप्ताह आपको अपनी सेहत का खासतौर पर ध्यान रखना चाहिए। शरीर में किसी भी तरह का बदलाव होने पर इसे  नजरअंदाज न करें। इस हफ्ते आपको आध्यात्मिक गतिविधियों में दिमाग लगाने की जरूरत है। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी और शरीर में एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। 

 

Read Next

Aaj Ka Health Rashifal: 7 October 2024, पढ़ें स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

Disclaimer

TAGS