Ways To Use Dates To Get Rid Of Constipation: पोषक तत्वों से भरपूर खजूर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, जिंक, कैल्शियम और पोटेशियम आदि पाए जाते हैं। खजूर खाने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और पाचन तंत्र भी मजबूत होता हैं। खजूर खाने से मौसमी बीमारियों से भी बचाव होता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं खजूर खाने से कब्ज की परेशानी को भी आसानी से दूर किया जा सकता है। खजूर में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो कब्ज को दूर करने के साथ मल को सॉफ्ट बनाता है। आइए जानते हैं कब्ज दूर करने के लिए खजूर सेवन का तरीका।
खजूर को भिगो कर
खजूर स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसको कई तरीके से आसानी से खाया जाता है। खजूर को भिगो कर खाने से पचाने के लिए आसान हो जाता है और कब्ज भी दूर होती है। भिगो कर खजूर खाने के लिए इसे 8 से 10 घंटे के लिए एक गिलास पानी में 4 से 5 खजूर को भिगो कर रख दें। भिगने के बाद इसे खाएं। भिगोकर खजूर खाने से पेट हेल्दी रहता है और कब्ज की समस्या आसानी से दूर होती है।
खजूर को उबालकर
खजूर खाने में काफी स्वादिष्ट होता है। इसे दूध में उबालकर भी आसानी से खाया जा सकता है। खजूर को दूध में उबालकर खाने के लिए दूध को गर्म होने के लिए रखें। जब दूध उबल जाएं, तो इसमें 5 से 6 खजूर को बीज निकालकर डाल दें। 5 से 10 मिनट तक इस दूध को उबलने दें। उसके बाद इस दूध को गिलास में डालकर पिएं और खजूर को भी चबाकर खाएं। ऐसा रोज रात को नियमित करने से कब्ज दूर होगी और सुबह पेट अच्छे से साफ होगा।
खजूर का हलवा
खजूर का हलवा खाने में स्वादिष्ट होने के साथ कब्ज को दूर करने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए इसके बीजों को अलग करके इसका पल्प अलग कर लें। अब इस पल्प को मिक्सी में डालकर मिश्रण बना लें। अब इस पल्प से हलवा बनाइए और अपनी पसंद का ड्राई फ्रूट भी डाल सकते हैं। इस हलवे को खाने से कब्ज दूर करने के साथ शरीर भी मजबूत बनेगा।
इसे भी पढ़ें- सोयाबीन खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, प्रोटीन का है अच्छा स्रोत
खाली पेट खजूर खाएं
कब्ज दूर करने के लिए खजूर का सेवन करें। इसका इस्तेमाल करने के लिए खजूर को सुबह उठने के बाद खाली पेट खजूर को खाएं। खाली पेट खजूर खाने से कब्ज दूर होने के साथ पाचन तंत्र भी हेल्दी रहता है। खजूर खाली पेट खाने से पेट अच्छे से साफ होता है।
खजूर का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसको खाने से कब्ज की समस्या आसानी से दूर की जा सकती है। लेकिन ध्यन रखें अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इनका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version