अक्सर लोग अंडरआर्म्स के कालेपन से परेशान रहते हैं। उसे दूर करने के लिए वे न जानें कौन-कौन से घरेलू उपाय अपनाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के साथ-साथ कई लोग अंडरआर्म्स में खुजली की समस्या का भी सामना करते हैं। अंडरआर्म्स के खुजली के पीछे कारण कई हो सकते हैं। जैसे बार-बार पसीना आना, अंडरआर्म्स की ठीक से सफाई ना हो पाना, त्वचा संबंधित कोई समस्या आदि। ऐसे में अंडरआर्म्स की खुजली को समय रहते दूर करना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपनी इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि अंडरआर्म्स की खुजली को दूर करने के लिए आप कौन-कौन से तरीकों को अपना सकते हैं। इसके लिए हमने आयुर्वेद संजीवनी हर्बल क्लिनिक शकरपुर, लक्ष्मी नगर के आयुर्वेदाचार्य डॉ एम मुफिक (Ayurvedacharya Dr. M Mufik) से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे...
1 - नारियल तेल के इस्तेमाल से
नारियल तेल के इस्तेमाल से अंडरआर्म्स की खुजली को दूर किया जा सकता है। ऐसे में आप रात को सोने से पहले नारियल तेल को प्रभावित स्थान पर लगाएं और हल्के हल्के हाथों से मसाज करें। इससे अलग नहाने के बाद भी आप नारियल तेल की कुछ बूंदों को प्रभावित स्थान पर लगाकर खुजली की समस्या को दूर कर सकते हैं।
2 - शहद के इस्तेमाल से
शहद के इस्तेमाल से भी अंडरआर्म्स की खुजली को दूर किया जा सकता है। बता दें कि शहद के अंदर एंटीबैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबियल गुण मौजूद होते हैं जो न केवल अंडरआर्म्स की खुजली को दूर कर सकते हैं बल्कि इसके कालेपन से भी छुटकारा दिला सकते हैं। ऐसे में आम प्रभावित स्थान पर शहद को लगाएं और कुछ समय बाद धो लें। ऐसा करने से खुजली और अंडरआर्म्स के कालेपन से राहत मिल सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए शहद का इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल
3 - एलोवेरा का इस्तेमाल
एलोवेरा के अंदर भी एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं जो अंडरआर्म्स की खुजली की समस्या से राहत दिला सकते हैं। ऐसे में आप रात को सोने से पहले एलोवेरा जेल को प्रभावित स्थान पर लगाएं। इससे अलग आप नहाने के बाद भी एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें कि मार्केट से मिलने वाला एलोवेरा जेल भी इस समस्या को दूर करने में उपयोगी साबित हो सकता है।
4 - नीम के पत्तों के इस्तेमाल से
नीम के पत्तों के इस्तेमाल से अंडरआर्म्स की खुजली को दूर किया जा सकता है। ऐसे में आम नीम के पत्तों का पेस्ट तैयार करें और बने पेस्ट को प्रभावित स्थान पर लगाएं। 15 से 20 मिनट बाद जब पेस्ट सूख जाए तो साधारण पानी से धो लें। ऐसा करने से न केवल खुजली की समस्या दूर होगी बल्कि अंडर आर्म्स के कालेपन से भी राहत मिल सकती है। ध्यान रहे कि नीम की पत्तियों का इस्तेमाल करने से पहले पत्तियों को अच्छे से धो लें।
इसे भी पढ़ें- अंडरआर्म्स के फंगल इंफेक्शन को दूर करने के 5 घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगी खुजली से राहत
5 - पुदीने के तेल का इस्तेमाल
पुदीने की तेल के इस्तेमाल से भी अंडरआर्म्स की खुजली को दूर किया जा सकता है। ऐसे में आप पुदीने के तेल की कुछ बूंदों को पानी के साथ में लाएं और बने मिश्रण को प्रभावित स्थान पर लगाएं आप इस मिश्रण का समान क्रीम के रूप में भी कर सकते हैं। इससे अलग आप चाहे तो 15 से 20 मिनट बाद मिश्रण को साफ भी कर सकते हैं। ऐसा करने से अंडरआर्म्स के खुजली से राहत मिल सकती है।
नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि अंडरआर्म्स की खुजली को दूर करने में कुछ घरेलू उपाय आपके बेहद काम आ सकते हैं। हालांकि यदि आपको त्वचा से संबंधित कोई भी समस्या है या ऊपर बताई गई चीजों के उपयोग से किसी भी तरीके की एलर्जी नजर आती है तो बने मिश्रण को अपनी त्वचा पर इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
इस लेख में फोटोज़ Freepik से ली गई हैं।