अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए शहद का इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल

डार्क अंडरआर्म्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप शहद का कई तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं उन तरीकों के बारे में-
  • SHARE
  • FOLLOW
अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए शहद का इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल


अंडरआर्म्स हमारे शरीर का काफी नाजुक हिस्सा होता है। भले ही यह आपके शरीर का छिपा हुआ हिस्सा है, लेकिन इसकी खूबसूरती और सफाई आपके लिए मायने रखती है। अगर अंडरआर्म्स काले हो जाए, तो इसकी वजह से हमें काफी ज्यादा शर्मिंदगी का सामना करना पड़ सकता है। कई बार टाइट कपड़े, हार्मोनल बदलाव और अधिक डियोडरेंट के इस्तेमाल से अंडरआर्म्स की स्किन काली पड़ने लगती है।ऐसे में कई महिलाएं स्लीवलेस टी-शर्ट, गाउन और ब्लाउज पहनने से  हिचक और परेशानी महसूस करने लग जाती हैं। वहीं, अगर आपका अंडरआर्म्स खूबसूरत दिखता है, तो महिलाएं इस तरह के कपड़े पहनने में हिचकिचाती नहीं है। अगर आप भी ब्लैक अंडरआर्म्स की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो आज से बेफिक्र हो जाइए। आज हम आपको शहद के इस्तेमाल से अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के टिप्स बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं शहद से कैसे करें अंडरआर्म्स का कालापन दूर?

1. हल्दी, दूध और शहद

डार्क अंडरआर्म्स की परेशानी से छुटकारा पाने के लिए आप घर पर ही बेहतर तरीके अपना सकते हैं। इसके लिए 1 चम्मच शहद लीजिए। अब इसमें 1 चम्मच हल्दी पाउडर और 1 चम्मच दूध मिक्स करके अच्छे से पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को करीब 15 मिनट तक अंडरआर्म्स पर लगाएं। जब यह पेस्ट सूख जाए, तो इसे धो लें। सप्ताह में दो से तीन बार इस टिप्स को अपनाने से डार्क अंडरआर्म्स की परेशानी से छुटकारा मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें - ठंड में फटी और रूखी स्किन से छुटकारा दिलाती है ग्लिसरीन, इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल

2. बादाम और शहद

शहद और बादाम का मिश्रण डार्क अंडरआर्म्स की परेशानी से छुटकारा दिला सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले बादाम को अच्छे से पीस लें। अब इसमें 1 चम्मच दूध और शहद मिक्स कर लें। तैयार लेप को अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं। करीब 15 से 20 मिनट बाद इस लेप को धो लें। सप्ताह में 3 से 4 बार इस लेप को लगाने से अंडरआर्म्स का कालापन दूर हो सकता है।

3. शहद और नींबू का रस

अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए आप शहद और नींबू का रस लगा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले 1 आलू का टुकड़ा लीजिए। अब इससे अपने अंडरआर्म्स को रगड़ लीजिए। इसके बाद 1 छोटी सी कटोरी में शहद और नींबू का रस मिलाकर अंडरआर्म्स पर लगाइए। फिर सूखने के बाद इसे गर्म पानी से धो लें। सप्ताह में 2 से 3 बार इस नुस्खे को आप आजमा सकते हैं। इससे आपकी परेशानी जल्द दूर हो सकती है।

4. शहद और आलू का रस

डार्क अंडरआर्म्स से छुटकारा पाने के लिए आप शहद और आलू के रस का मिश्रण भी लगा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले 1 आलू से रस निकाल लीजिए। अब इस रस में 1 चम्मच शहद मिक्स कर लें। इसके बाद इस पेस्ट को अपने प्रभावित हिस्से पर लगाएं। करीब 20 मिनट बाद इसे साफ कर लें। ऐसा करने से आपका अंडरआर्म्स काफी खूबसूरत नजर आ सकता है। कुछ सप्ताह तक इस नुस्खे को आजमाने से आपको बेहतर रिजल्ट मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें - बगलों (आर्मपिट) में क्यों आते हैं बाल? जानें ये बाल होने क्यों जरूरी हैं और किन समस्याओं से बचाते हैं

5.चीनी और शहद

अंडरआर्म्स से कालेपन को दूर करने के लिए आप चीनी और शहद का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके अंडरआर्म्स पर जमी मृत स्किन हट जाती है। जिससे आपके अंडरआर्म्स की स्किन पर चमक आती है। शहद और चीनी को लगाने के बाद अपने अंडरआर्म्स पर बादाम का तेल लगाना न भूलें। 

इन 5 तरीकों से शहद का इस्तेमाल करने से डार्क अंडरआर्म्स की परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें। ताकि आगे होने वाली समस्याओं से बचा जा सके।

Read Next

चेहरे पर हरी मटर का इन 4 तरीकों से करें प्रयोग, स्किन को मिलेंगे ढेर सारे फायदे

Disclaimer