Eye Strain Prevention Tips: लैपटॉप या मोबाइल पर ज्यादा काम करने या इस्तेमाल करने के कारण आंखों में भारीपन महसूस होने लगता है। भारीपन के कारण आपको आंखों से देखने में जोर लगाना पड़ता है। इसके साथ ही लैपटॉप के ज्यादा इस्तेमाल से आंखों में जलन, धुंधलापन नजर आ सकता है। आंखों में रेडनेस, भी आंखों में जोर पड़ने का एक लक्षण है। डार्क सर्कल बढ़ने का कारण भी आंखों पर पड़ रहा जोर या स्ट्रेन हो सकता है। आई स्ट्रेन से बचने के लिए आप कुछ आसान उपायों को ट्राई कर सकते हैं। जानते हैं इनके बारे में।
1. पलक झपकाना न भूलें
बार-बार पलक झपकाने से आंखों में नमी बनी रहती है और आंखों पर जोर नहीं पड़ता। काम के दौरान आंखों पर जोर पड़ता है, तो रंगों के संयोजन पर गौर करें। सफेद बैकग्राउंड पर काले अक्षरों को देखने पर आंखों पर कम जोर पड़ता है। इसके साथ ही ध्यान रखें कि आपकी स्क्रीन साफ हो। उसे सूखे कपड़े से साफ करते रहें और स्क्रीन पर उंगली के निशान न लगने दें।
इसे भी पढ़ें- ऑफिस में थकान महसूस कर रहे हैं तो बैठे-बैठे करें ये 6 योगासन, मिलेगा फायदा
2. लाइट का ख्याल रखें
अंधेरे में काम न करें, लैपटॉप या मोबाइल पर काम के दौरान आपके आसपास पर्याप्त लाइट होनी चाहिए। आपको इस बात का भी ख्याल रखना है कि आसपास की रौशनी, स्क्रीन की रौशनी से ज्यादा न हो, नहीं तो आंखें चौंधिया सकती हैं। हर घंटे में आपको 1 से 2 बार लैपटॉप की स्क्रीन से नजरें हटाकर दूर तक देखना चाहिए।
3. लैपटॉप की सेटिंग ठीक करें
आपको अपने लैपटॉप की सेटिंग ठीक करनी चाहिए। ऑटो ब्राइटनेस मोड ऑफ रखें। स्क्रीन की ब्राइटनेस, कॉन्ट्रास्ट, फोंट को आसपास की रौशनी के मुताबिक रखें। आपको आंखों को स्वस्थ रखने के लिए हर 20 मिनट में 20 सेकेंड के लिए 20 इंच दूर तक देखना चाहिए।
4. स्क्रीन की सही पोजिशन
काम के दौरान आंखों पर जोर पड़ रहा है, तो उसका कारण स्क्रीन की गलत पोजिशन भी हो सकती है। आपको स्क्रीन और अपने बैठने की जगह को एडजस्ट करना चाहिए। बहुत पास या ज्यादा दूर बैठने के कारण आंख पर जोर पड़ सकता है। सही दूरी की बात करें, तो लैपटॉप की पोजिशन, आंखों के स्तर से थोड़ा नीचे होनी चाहिए और दोनों के बीच 20 से 25 इंच का गैप होना चाहिए।
5. प्रदूषित हवा से आंखों को बचाएंं
काम के दौरान आई स्ट्रेन का कारण आपके आसपास की जगह हो सकती है। कहीं आप खिड़की के आसपास या गेट के निकट तो नहीं बैठते हैं? अगर ऐसा है, तो अपनी जगह बदल लें। हवा में प्रदूषण और धूल के कण मौजूद होते हैं। इससे आंख में जलन हो सकती है और जोर पड़ सकता है। आंखों में तनाव का कारण लैपटॉप पर जमी गंदगी भी हो सकती है इसलिए आंखों को साफ रखने के लिए अपने आसपास की चीजों को साफ रखें।
आंखों में किसी भी तरह के लक्षण नजर आने पर डॉक्टर से संपर्क करें। लेख पसंद आया हो, तो शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version