बड़े होते बच्चों के साथ अपने रिश्तों को बनाएं मजबूत, अपनाएं ये 7 टिप्स

बच्चों के साथ सबसे मजेदार पल बिताने का समय तब होता है, जब वो व्यस्क हो रहे होते हैं। आप उनके साथ समय बिताकर अपने रिश्ते को मजबूत बना सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
बड़े होते बच्चों के साथ अपने रिश्तों को बनाएं मजबूत, अपनाएं ये 7 टिप्स


बच्चों का दोस्त बनना उस वक्त सबसे ज्यादा जरूरी है, जब वो व्यस्क हो रहे होते हैं। जब बच्चे व्यस्क हो रहे होते हैं, तो उनके जीवन में काफी बदलाव भी होते हैं, जिन्हें कभी-कभी वो खुद नहीं समझ पाते। ऐसे में माता पिता का यह सबसे अहम किरदार होता है, कि वो अपने बच्चों को समझें और समझाएं। यही वो समय होता है जब आब अपने व्यस्क बच्चे से दोस्ती करके उसके सबसे करीब जा सकते हैं। खैर कई माता-पिता को इस बात की चिंता भी होती होगी कि, जब उनके बच्चे बड़े होने तो क्या वो उनकी उतनी ही देखरेख करेंगे जितनी वो कर रहे हैं। लेकिन यहां आपके लिए एक अच्छी खबर भी हमारे पास है। वो ये है कि हो सकता है कि, आपके बच्चे समय के साथ आपसे दूर ना होकर आपके और करीब हो जाएं। तो चलिए फिर हम आपको हमारे लेख के जरिये बताते हैं कि, आप अपने बच्चों के साथ मजेदार समय कैसे बिता सकते हैं।

Insideplayingwithkids

1. एक साथ सीखें कुछ नया (Learn New Things Together)

यह टाइम सिखाने का नहीं साथ कुछ नया करने का है। वैसे भी बच्चे को इस उम्र में हमेशा कुछ नया करने की चाह होती है। आप उसे नई चीजों से परिचित कराने वाले पहले माता-पिता नहीं हैं। आप उसके साथ मिलकर कुछ सीखिए। आप जितना उसके साथ समय बिताएंगे अपने बच्चे के उतना ही करीब जाएंगे। आप उसके साथ खाने में उस डिश को बनाना सीखें, जो सबसे अलग हो।

2. सलाह लेनी जरूरी (Take Their Advice)

व्यस्क बच्चों के पास भी कुछ अनुभव होते हैं, जो आपके बहुत कम आ सकते हैं। आप उनसे उनकी राय लीजिये, उन्हें वाकई बहुत अच्छा लगेगा। उन्हें गलत समय में मार्गदर्शन करें। ताकि उनका आत्मविश्वास भी बना रहे और आपसे उनका जुड़ाव भी।

3. फोन करें साइड (Make Distance From Mobile)

आप बच्चों पर ध्यान न देकर सिर्फ फोन में ही लगे रहते हैं, तो यकीन मानिये आपको ऐसा करना तुरंत बंद कर देना चाहिए। आप पर्सनली तौर पर उसके लिए समय निकालिए। आप उसके साथ बैठकर उससे बाते साझा करें। आप खाने पर बाहर जाएं। यदि बच्चे दूर हैं तब आप फोन का सहारा ले सकते हैं। शोध के मुताबिक आप अपने बच्चे से जितना करीबी का रिश्ता रखेंगे, आपके बच्चे को उतना ही आपकी महत्वता का एहसास होगा।

इसे भी पढ़ें : क्या आपके बच्चे का ध्यान भी हर समय भटकता रहता है? जानें बच्चों को सचेत और एक्टिव बनाने के 5 तरीके

4. कुछ करें अलग ( Try Something Different)

जी हां अगर आपने इससे पहले कभी भी पैराग्लाइडिंग या रोलरब्लाडिंग नहीं की है तो, आपके पास ये बढ़िया अवसर है कि आप इसका एक्स्पेरियंस अपने व्यस्क बच्चे के साथ लें। ये एक ऐसा मजेदार पल बन सकता है जिसे शायद ही आप अपनी पूरी जिंदगी में भूल पाएं। '

Insidefamilytime

5. पुरानी यादें करें ताजा (Refresh Your Happy Moments)

यही वो समय है जब आप अपने पिटारे से पुरानी तस्वीरों के संग्रह को बाहर निकालें। आप अपने बच्चों के साथ बैठकर पुरानी परिवारिक तस्वीरें देखें और उनके साथ पुरानी यादों को साझा करें। आप उनसे ये भी साझा करें कि आपके माता-पिता आपके व्यस्क होने के समय आपसे कैसा व्यवहार करते थे। जिस तरह आपके बच्चे भी भी आपकी भूमिका को समझ सकें।

6. खेलना भी है जरूरी (Play With Them)

आप अपने बच्चों के साथ बिंदास होकर मैदान में जाएं। आप उसके साथ कोई भी खेल खेलें, ये मायने नहीं रखता। मायने ये रखता है कि आप इसके जरिये उसके कितने करीब जा रहे हैं। खेल में परिवार के साथ मौज मस्ती की बात ही कुछ और होती है। ये काफी अच्छा विकल्प है।

इसे भी पढ़ें : 5 से 10 साल के बच्चों में हो सकती हैं व्यवहार से जुड़ी ये 6 समस्याएं, जानें इनसे बचाव के लिए क्या करें

7. लॉन्ग ड्राइव बढ़िया विकल्प (Go For A Drive)

आप अपने बच्चों के साथ कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बनाइए। बच्चे जब व्यस्क होते हैं तो, उन्हें बाहर घूमने के साथ कई नई चीजें करने का मन करता है। आप इसमें उनका सपोर्ट करें। आप चाहें तो मैप की मदद लें, ताकि आपकी यात्रा रोमांच भरी हो। ये वाकई काफी मजेदार विकल्प है।

बच्चे जब अपनी व्यस्क जिंदगी में कदम रखते हैं, तो कई उतार-चढ़ाव से गुजरते हैं। जो आपने और हमने दोनों ने ही महसूस किये हैं। आज का समय बदला रहा है, इस बदलते हुए समय में आपको भी ढलने की जरूरत है। आप इस वक्त अगर हमारी बताई हुई टिप्स को आजमाएंगे तो आप भी अपने व्यस्क बच्चों के साथ मजेदार समय बिता सकते हैं।

Read Next

अच्छी परवरिश के लिए 2 बच्चों के बीच कितनी उम्र का अंतर है जरूरी, जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer