घर पर इस तरह से बनाएं शेजवान सॉस

चाइनीज खाने के शौकीन है तो शेजवॉन सॉस भी आपको पंसद होगी। वैसे तो आपके की चाइनीज रेस्त्रां मे इसका मजा लिया होगा पर आज हम आपको इसे घर में बनाने का सरल तरीका बता रहें है।
  • SHARE
  • FOLLOW
घर पर इस तरह से बनाएं शेजवान सॉस


आपके घर में सभी चाइनीज खाने के दीवाने है तो आप उन्हें शेजवॉन सॉस घर में बनाकर सरप्राइज दे सकती है। इससे ना सिर्फ उनके स्वाद में नया तड़का लगेगा, बाहर की कैमिकल युक्त सॉस खाने से भी वो बच जाएगें। शेजवॉन चटपटा होता है इसलिए थोड़ी कम मात्रा में ही इसका सेवन करना बेहतर रहता है। वैसे आप इसे ब्रेड पिज्जा और घर में बनने वाले डोसा या चिल्ला के साथ सर्व कर सकती है।

शेजवान सॉस बनाने की सामग्री

  • 1 कप- सूखी लाल मिर्च या 20 साबुत लाल मिर्च
  • 4 चम्मच – पिसी लहसुन
  • 3 चम्मच- अदरक कटी हुई
  • 1 चम्मच- सोया सॉस और वेनिगर
  • 3 चम्मच- टोमैटो सॉस
  • एक चौथाई चम्मच- शक्कर
  • स्वादानुसार- नमक
  • तेल


शेजवान सॉस बनाने का तरीका

  • लाल मिर्च के डंठल हटाएं। मिर्च को गर्म पानी में 30 मिनट के लिए भिगोएं।अब लाल मिर्च को पानी से निकालें। इसे मिक्सी में पीसकर पेस्ट तैयार कर लें।
  • अब एक पैन में तेल गर्म करें, उसमें अदरक-लहसुन डालकर चलाएं।इसके बाद पैन में लाल मिर्च का पेस्ट डालकर मिक्स करें। इसे 4 से 5 मिनट तक पकाएं।
  • इसके बाद सोया सॉस, टोमैटो कैचअप, शक्कर और नमक मिक्स करें। सॉस को धीमी आंच पर 7 से 8 मिनट तक पकने दें।
  • जब सॉस तेल छोडऩे लगे तो गैस बंद कर दें और य तैयार हो गई आपकी स्पाइसी शेजवान सॉस।

इसे ठंडा करके किसी डिब्बे में रख दें।  इस सॉस को जब चाहे स्नैक्स के साथ एंजॉय करें। इसे बना कर आराम से एक दो हफ्तों के लिये फ्रिज में रख सकती हैं।

 

 

Image Source-Getty

Read More Article on Healthy Recipe in Hindi

Read Next

मन ललचायेगी तरबूज से बनीं ये रेसिपी

Disclaimer

TAGS