गर्मियों का फल तरबूज स्वादिष्ट होने के साथ विटामिन और मिनरल का बहुत अच्छा स्रोत है। तरबूज के प्रति 100 ग्राम में 30 कैलोरी और भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते है। आइए इन गर्मियों में रसीले तरबूज से बनी स्वादिष्ट और मन ललचाने वाली रेसिपी का आनंद लेते है।
तरबूज पॉप्सिकल्स
सामग्री
- तरबूज- 4 कप कटा हुआ
- नीबू का रस- 1 चम्मच
- शहद- 1 चम्मच
तरबूज पॉप्सिकल्स बनाने की विधि
- तरबूज में नींबू का रस मिलाकर इसे अच्छे से ब्लैंडर में पीस लें। आप चाहे तो इसमे शहद भी मिला सकते हैं।
- अब तरबूज को प्रेस करते हुए इस मिश्रण को छानकर एक बाउल में निकाल लें।
- फिर इसे आइक्रीम वाले सांचे में डालकर फ्रीज होने के लिए रख दें।
- जब यह हल्का का जम जाये तो इसमें पॉप्सिकल्स डाल दें।
- फिर इसे अच्छे से फ्रीज होने दें।
- आपका तरबूज से बना स्वादिष्ट पॉप्सिकल्स तैयार है इसे ठंडा-ठंडा परोसें।
तरबूज की सीख
सामग्री
- तरबूज- 250 ग्राम
- फेटा चीज़ क्यूब- 250 ग्राम
- टमाटर के क्यूब- 250 ग्राम
- ताजे नीबू का रस - 2 1/2 चम्मच
- कटा हुआ ताजा पुदीना- 2 बड़े चम्मच
- एक्सट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल- 1 चम्मच
- नमक- 1 चम्मच
- काली मिर्च- 1/2 चम्मच
- लकड़ी की सीख- 36 (3 इंच)
तरबूज की सीख बनाने की विधि
- तरबूज, टमाटर और फेटा चीज़ को एक साथ अच्छी तरह से मिलाकर बड़े बाउल में डाल लें।
- फिर बाउल को आधे घंटे के लिए कवर करके रख दें।
- अब 1 टमाटर के टुकड़े, 1 फेटा चीज़ और 1 तरबूज के क्यूब को स्ट्रिंग में डालें।
- सभी सीख को इसी तरह से तैयार करें और प्लेट में लगा लें।
- फिर सभी सीख पर बाकी के मसाले डाल दें।
- आपकी तरबूज सीख तैयार है, इसे ताजा ही परोसें।
इस लेख से संबंधित किसी प्रकार के सवाल या सुझाव के लिए आप यहां पोस्ट/कमेंट कर सकते है।
Image Source : Getty
Read More Articles on Healthy Recipes in Hindi
Disclaimer