अपनी लाइफ से केमिकल्स और टॉक्सिन्स को खत्म करने के लिए अपनाएं ये 6 तरीके, रहेंगे ज्यादा स्वस्थ

रोज की जिंदगी में आप कई तरह के केमिकल्स और टॉक्सिन्स के संपर्क में आते हैं। इनसे बचने के लिए आप इन आसान तरीकों को अपना सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
अपनी लाइफ से केमिकल्स और टॉक्सिन्स को खत्म करने के लिए अपनाएं ये 6 तरीके, रहेंगे ज्यादा स्वस्थ


क्या आपने कभी यह नोटिस किया है कि आप जिन भी चीजों का प्रयोग करते हैं, उनमें से अधिकतर चीजों में केमिकल या टॉक्सिंस होते हैं, जो आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छे नहीं होते और कई बार गंभीर समस्याओं का शिकार बना सकते हैं। चाहे आपका सिर धोने का शैंपू हो या फिर आपके साफ सफाई करने वाले प्रोडक्ट्स, सभी चीजों में बहुत कठोर और हानिकारक केमिकल्स मिले होते हैं। अगर हम कभी गंभीरता से इन चीजों के बारे में विचार करते हैं तो आप अपनी लाइफस्टाइल के चयन पर प्रश्न उठाने पर मजबूर हो जाएंगे। सबसे पहले तो यह जानने की जरूरत है कि यह टॉक्सिंस नुकसानदायक क्यों होते हैं।

दरअसल इन केमिकल्स का हमारे शरीर पर बहुत नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। यह हमारे ब्रेन को प्रभावित करते हैं। जिसकी वजह से याददाश्त का कम होना या कंसंट्रेशन का कम होना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आपके व्यवहार में परिवर्तन, शब्दों के चयन में संशय, सिर दर्द, चक्कर आना, समय बे समय खाने की इच्छा करना आदि बहुत सी समस्याएं इन केमिकल्स की वजह से हो सकती है। लेकिन आपको अधिक चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप आज के आर्टिकल में बताए गए 5 टिप्स के द्वारा अपने जीवन से अधिक केमिकल्स को किसी ऐसी चीज के साथ रिप्लेस करने में सक्षम हो जायेंगे जो आपके लिए लाभदायक होंगे।

1. अधिक पेड़ पौधों को लगाएं (Plant More Trees)

आपको अपने घर में या घर के बाहर काफी ज्यादा पेड़ पौधे लगाने की कोशिश करनी चाहिए। क्योंकि पेड़ एक प्राकृतिक प्यूरीफायर का काम करते हैं और अगर आपके घर में अधिक केमिकल्स भी हैं तो आपके घर की हवा को शुद्ध करने में पेड़ पौधे आपकी मदद करेंगे। यह आप तक ऑक्सीजन पहुंचाने में भी लाभदायक होते हैं। इसलिए अपने घर के अंदर थोड़ी बहुत हरियाली शामिल करें।

इसे भी पढ़ें: बालों के लिए प्रोडक्ट खरीदने से पहले जांच लें ये 5 केमिकल्स, वर्ना फायदे के बजाय होगा नुकसान

2. प्राकृतिक चीजों का प्रयोग (Use Natural)

बहुत से सेल्फ ग्रूमिंग या पर्सनल केयर उत्पाद पूरी तरह से टॉक्सिंस और केमिकल द्वारा भरपूर होते हैं। जो आपके शरीर और स्किन को काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं। इनसे आपकी सेहत भी खराब हो सकती है इसलिए आपको कोशिश करनी चाहिए कि अधिक से अधिक प्राकृतिक आइटम का प्रयोग करें। आपको प्लांट पर आधारित चीजें प्रयोग करनी चाहिए ।

chemical free life

3. ग्लास की चीजें प्रयोग करें (Use Glassware)

अगर आप हर चीज को स्टोर करने के लिए प्लास्टिक का प्रयोग कर रहे हैं तो आप न केवल खुद को बल्कि प्रकृति को भी खतरे में डाल रहे हैं । प्लास्टिक हमारे जीवन का एक आवश्यक हिस्सा बन चुका है और अब यह हमें नुकसान पहुंचाने की कगार पर है। इसलिए अपनी प्लास्टिक से ग्लास (कांच) से बनी चीजों और बर्तनों का प्रयोग करना चाहिए। ताकि यह आपके खाने और पानी को सुरक्षित रख सके।

4. साफ सफाई के लिए भी करें प्राकृतिक चीजों का प्रयोग (Use Chemical free Disinfectant)

अगर आप साफ सफाई करने के लिए काफी केमिकल युक्त चीजों या फिर डिसिनफेक्टेंट आदि का प्रयोग करते हैं। तो आप ऐसा बिलकुल भी अच्छा नहीं कर रहे हैं। प्राकृतिक चीजों द्वारा आप बिना अपनी सेहत और स्वास्थ्य को दांव पर लगाएं घर को साफ कर सकते हैं।

organic farming

5. ऑर्गेनिक चीजों का अधिक प्रयोग करें (Use Organic)

अगर हम आपको बताएं कि आपका खाना भी केमिकल और टॉक्सिंस से भरपूर है तो आपको हैरान नहीं होना चाहिए। क्योंकि खेती के समय कीटनाशकों आदि के प्रयोग से खाने पर बहुत प्रभाव पड़ता है और काफी जहरीला हमारा खाना बनता है। इस स्थिति से बचने के लिए आपको ऑर्गेनिक चीजों का प्रयोग करना चाहिए और ऑर्गेनिक खेती को भी बढ़ावा देना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: प्लास्टिक में मौजूद केमिकल्स से पुरुष हो सकते हैं जानलेवा रोगों के शिकार

6. टेफलॉन या अल्मुनियम के प्रयोग से बचें (Avoid Aluminium and Teflon)

जैविक खाद्य पदार्थों का प्रयोग करें। साथ ही किसी भी खाद्य को खरीदने से पहले उस पर लिखे लेवल को पढ़ें और टेफलोन या अल्मुनियम के बर्तन का प्रयोग कम करें। जितना संभव हो प्रोसैस्ड फूड कम से कम खाएं। फाइबर डाइट का सेवन ज्यादा करें। ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। अधिक से अधिक हरी सब्जियां जैसे कि पालक, ब्रोकली, केल आदि का सेवन करें।

अगर आप इन टिप्स का पालन करेंगे तो आपकी जिंदगी से केमिकल और टॉक्सिंस जैसी चीजें काफी कम हो जाएंगी। आप एक हेल्दी और स्वस्थ जीवन जी सकेंगे। जो आपके व्यक्तिगत रूप से तो लाभदाई होगा ही और हमारे पर्यावरण के लिए भी काफी जरूरी व लाभदायक होगा।

Read More Articles on Miscellaneous in Hindi

Read Next

Hartalika teej 2021: हरतालिका तीज के निर्जला व्रत में इन बातों रखें खास ध्यान, शरीर में नहीं होगी पानी की कमी

Disclaimer