Ways to Eat Flax Seeds For Managing Diabetes: अलसी के बीज शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते है जैसे सोडियम, पोटेशियम, आयरन, फाइबर, प्रोटीन और विटामिन सी आदि। इसके सेवन से डायबिटीज कंट्रोल होने के साथ वजन कम होने में भी मदद मिलती है। इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होने के साथ कब्ज की समस्या भी दूर होती है। अलसी के बीज खाने से हार्ट भी लंबे समय तक हेल्दी रहता है और कोलेस्ट्रोल लेवल भी कंट्रोल में रहता है। अलसी के बीज के सेवन से कई बीमारियां दूर होती है लेकिन क्या आप जानते हैं इसके सेवन से ब्लड शुगर को आसानी से कम किया जा सकता है। जब आज के समय में डायबिटीज एक आम समस्या बन गई है। ऐसे में इसके सेवन से ब्लड ग्लूकोज को कम किया जा सकता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे की अलसी के बीजों को डायबिटीज में कैसे सेवन किया जा सकता है।
अलसी का सलाद
शरीर को हेल्दी रखने के लिए हम सब सलाद का सेवन करते है। डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए 1-2 चम्मच अलसी का बीज को रातभर के लिए पानी में भिगो दें। सुबह इसे पानी में से छानकर प्याज और टमाटर की सलाद में मिक्स करके खाएं। इसे स्वादिष्ट बनाने के लिए काली मिर्च और नमक को भी इस सलाद में मिलाया जा सकता है।
अलसी के पाउडर का सेवन
डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए अलसी के पाउडर का भी सेवन किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए खाने के साथ 5 ग्राम अलसी के पाउडर का सेवन करे। ऐसा नियमित करने से फास्टिंग ब्लड ग्लूकोज में कमी आती है।
इसे भी पढ़ें- मछली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे
रोटी में मिलाएं अलसी के बीज
डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए अलसी के बीजों को धीमी आंच पर रोस्ट कर लें। फिर इसे बारीक पीस के गेंहू के आटे में इसे मिलाएं और पानी की सहायता से आटा गूंथ लें। डायबिटीज पेशेंट को ये रोटी देने से शरीर हेल्दी रहता है और शरीर का ग्लूकोज लेवल भी कंट्रोल रहता है।
अलसी का दूध
अलसी का दूध स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसको बनाने के लिए 1-2 टेबल स्पून अलसी के बीज को रात भर पानी में भिगो दें। सुबह पानी को हटाकर इसका पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को पानी में मिक्स करके दूध में मिलाएं। ये दूध डायबिटीज रोगियों की समस्या को दूर करने के साथ कोलेस्ट्रोल को कम करने में मदद करेगा।
डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए अलसी के बीजों को इन तरीकों से सेवन किया जा सकता है। हालांकि, सेवन से पहले डॉक्टर की राय अवश्य लें।
All Image Credit- Freepik