Walnut Oil for Face in Hindi: अखरोट का तेल त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अगर आप अपने चेहरे पर अखरोट का तेल लगाएंगे, तो इससे स्किन हाइड्रेट रहेगी। अखरोट का तेल त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाने में भी मदद करता है। इसमें मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जिससे ड्राई स्किन की समस्या दूर होती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को फ्री रेडिकल्स से भी बचाते हैं। अखरोट का तेल एजिंग के लक्षणों को भी कम करने में मदद करता है। इसे लगाने से झुर्रियों और फाइन लाइंस से छुटकारा मिलता है। साथ ही, जलन, खुजली और ड्राईनेस से भी छुटकारा मिलता है। ऐसे में आप चाहें तो अखरोट के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। वैसे तो अखरोट के तेल को सीधे तौर पर त्वचा पर लगाया जा सकता है। लेकिन आप चाहें तो अखरोट के तेल को कई अन्य तरीकों से भी चेहरे पर लगा सकते हैं। आइए, जानते हैं-
चेहरे पर अखरोट का तेल कैसे लगाएं?- How to Apply Walnut Oil on Face in Hindi
1. अखरोट से करें चेहरे की क्लींजिंग
आप अखरोट के तेल को क्लींजर के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। अखरोट का तेल लगाने से त्वचा पर निखार आता है। इसके लिए आप एक कॉटन पैड लें। इसमें अखरोट का तेल डालें और फिर चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे पर जमा सारी गंदगी आसानी से निकल जाएगी। चेहरा एकदम क्लीन और साफ हो जाएगा। आप रोज सुबह अखरोट के तेल से चेहरे की क्लींजिंग कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- चेहरे पर बादाम का तेल लगाने से दूर होती हैं कई समस्याएं, इस तरह से करें अप्लाई
2. अखरोट के तेल का फेस पैक लगाएं
आप चाहें तो अखरोट के तेल का फेस पैक भी लगा सकते हैं। इसके लिए आप अखरोट के तेल में ओटमील पाउडर और दही मिलाएं। आप इसमें शहद भी मिक्स कर सकते हैं। इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। इससे चेहरे की चमक और खूबसूरती बढ़ेगी। आप सप्ताह में एक बार अखरोट के तेल का फेस पैक लगा सकते हैं।
3. अखरोट के तेल का स्क्रब लगाएं
त्वचा को एक्सफोलिएट करना बहुत जरूरी होता है। चेहरे के डेड स्किन सेल्स और ब्लैकहेड्स निकालने के लिए आपको स्क्रबिंग जरूर करनी चाहिए। इसके लिए आप ब्राउन शुगर या चावल का आटा लें। इसमें अखरोट का तेल मिलाएं। अब इसे चेहरे पर लगाएं और 2-3 मिनट के लिए स्क्रबिंग करें। इससे त्वचा पर जमा गंदगी दूर होगी और त्वचा खूबसूरत बनेगी।
इसे भी पढ़ें- चेहरे पर ग्लो के लिए इन 3 तरीकों से लगाएं बादाम का तेल, मिलेंगे और भी फायदे
4. अखरोट के तेल से रिमूव करें मेकअप
आप अखरोट के तेल का इस्तेमाल मेकअप रिमूवर के रूप में भी कर सकते हैं। इसके लिए आप कॉटन पैड पर अखरोट का तेल रखें। अब इससे चेहरे को अच्छी तरह से क्लीन कर लें। इससे चेहरे पर लगा सारा मेकअप आसानी से निकल जाएगा। अखरोट का तेल ओपन पोर्स की दिक्कत को भी ठीक करने में मदद करता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version