तरबूज खाएंगे तो 7 दिन में कम हो जाएगा वजन!

यदि गर्मी के मौसम में नियमित रूप से तरबूज का सेवन किया जाए तो तेजी से मोटापा कम होता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
तरबूज खाएंगे तो 7 दिन में कम हो जाएगा वजन!


गर्मी के मौसम में लाल तरबूज देखकर किसका मन नहीं ललचाता होगा, इतना स्‍वादिष्‍ठ और हेल्‍दी जो होता है। गर्मी के मौसम में तरबूत हमारी बॉडी को शीतलता और उर्जा प्रदान करती है। तरबूत में मौजूद पानी की अधिकता गर्मी और डिहाइड्रेशन से राहत दिलाता है। साथ ही यह वजन घटाने में भी मददगार है। यदि गर्मी के मौसम में नियमित रूप से तरबूज का सेवन किया जाए तो तेजी से मोटापा कम होता है।

वजन घटाने के लिए आगे भागने की जगह पीछे उल्टे पांव भागें

वजन घटाने में कैसे मददगार है तरबूज?

1. अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो तरबूज आपके लिये सबसे अच्छा आहार है। ये एक ऐसा फल है जिसमें फाइबर और पानी प्रचुर मात्रा में होता है। फाइबर की अधिकता के कारण इससे काफी देर तक पेट भरा हुआ रहता है।

2. तरबूज में फैट की मात्रा नगण्‍य होती है, जबकि कोलेस्‍ट्राल बिल्‍कुल भी नहीं होता है। इसके सेवन से आपको पोषण मिलता है और मोटापा कम होता है।

3. 100 ग्राम तरबूज में 30 कैलोरी होती है, जोकि अन्‍य फल और डाईफ्रूट्स में मौजूद कैलोरी से काफी कम है।

4. तरबूज में शुगर की मात्रा भी काफी कम होती है। 100 ग्राम तरबूज में 6.2 ग्राम शुगर होता है। कम शुगर मोटापा कम करने के लिए बेहतर होता है।

 

तरबूज के और भी हैं फायदे

1. तरबूज हृदय रोगों में भी लाभप्रद होता है। ये कोलेस्ट्रोल का लेवल कम करने और हृदय को स्वस्थ रखने में मददगार है। इसमें अधिकमात्रा में पौटेशियम भी होता है जो हृदय रोगों से हमारी रक्षा करता है।

2. तरबूज में विटामिन ए, सी, बी-6 और मिनरल होते हैं जो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है।

3. इसमें ल्यूटीन, लाइकोपेन, बीटा कैरोटीन क्रीपटोजैक्थीन होता है जो कैंसर जैसे लाइलाज रोग से हमारी रक्षा करता है।

 

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Weight Loss In Hindi

Read Next

बूब्स का फैट रातों-रात कम करेगी ये एक चमत्कारिक चीज़

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version