विटामिन 'डी' बनाये दिल को सेहतमंद

विटामिन डी की कमी से रक्त चाप बढ़ता है जो हृदय संबंधी बीम‍ारियों के लिए जिम्मेदार माना जाता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
विटामिन 'डी' बनाये दिल को सेहतमंद


सीने में दर्द

विटामिन डी हमारी हड्डियों के लिए बेहद जरूरी होता है, यह बात तो हम सभी जानते हैं। लेकिन अब वैज्ञानिकों ने वि‍टामिन डी और हृदय रोगों के बीच सम्बन्ध तलाशने में कामयाब हुए हैं। लंबे समय तक चले गहन अध्य‍यन के बाद वैज्ञानिकों ने विटामिन डी की कमी और स्ट्रोक व हार्ट अटैक के बीच संबंध का पता लगाया है।

सूरज की रोशनी के कम संपर्क में रहने पर शरीर में विटामिन डी की कमी होती है। इससे रक्त चाप बढ़ता है। यह हृदय संबंधी बीम‍ारियों के लिए जिम्मेदार माना जाता है। यूनि‍वर्सिटी कॉलेज लंदन की ओर से हुए इस अध्ययन को भारतीय मूल के शोधकर्ता डॉक्टर विमल करानी की अगुवाई में अंजाम दिया गया है। उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर इस दिशा में अब तक करीब डेढ़ लाख लोगों पर हुए 35 अध्ययनों का विश्लेषण किया।

शोधकर्ताओं ने पाया कि शरीर में विटामिन डी की 10 फीसदी बढ़ोतरी होने पर हाइपरटेंशन में आठ प्रतिशत की गिरावट आती है। बकौल डाक्टर विमल, 'पूर्व में हुए कई शोध में यहा बात सामने आ चुकी है कि विटामिन डी की कमी से हाई ब्लड प्रेशर की समस्याए पैदा होती है।




Read More Articles on Health News In Hindi

Read Next

प्रोस्‍टेट कैंसर के मरीजों के लिए अच्‍छा है वनस्पति तेल

Disclaimer