शरीर पर क्यों दिखाई देने लगती हैं नीली नसें? डॉक्टर से जानें इसके कारण

Visible Blue Veins on Body: अगर आपके शरीर पर नीली नसें साफ-साफ दिखाई दे रही हैं, तो इसके कई कारण हो सकते हैं। 

Anju Rawat
Written by: Anju RawatUpdated at: Mar 01, 2023 16:53 IST
शरीर पर क्यों दिखाई देने लगती हैं नीली नसें? डॉक्टर से जानें इसके कारण

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Visible Blue Veins on Body in Hindi: नसें हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक होते हैं। नसें शरीर में ब्लड को सर्कुलेट करती रहती हैं। नसें खून को दिल तक पहुंचाने का काम करती हैं, जिससे हमें ऑक्सीजन मिलता है और हम सांस ले पाते हैं। इसलिए शरीर को बेहतर तरीके से कामकाज करवाने के लिए नसों का हेल्दी रहना बहुत जरूरी होता है। लेकिन कई कारणों की वजह से नसें कमजोर पड़ने लगती हैं। इतना ही नहीं कई लोगों की नसें सूजी हुई दिखाई देने लगती हैं, तो कई लोगों की नीली नसें त्वचा पर साफ-साफ नजर आने लगती हैं। इससे व्यक्ति को कई तरह की शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। खराब खान-पान और लाइफस्टाइल की वजह से नसें कमजोर हो सकती हैं। लेकिन शरीर पर नीली नसें क्यों दिखाई देती हैं? तो चलिए, विस्तार से जानते हैं शरीर पर नसें नीली क्यों दिखती हैं? या शरीर पर नीली नसों के कारण क्या हैं?

शरीर पर नीली नसें कैसी दिखती हैं?

कई लोगों के शरीर पर नसें नीली दिखाई देने लगती हैं। इसे वैरिकोज वेन्स के रूप में जाना जाता है। इसमें नसें सूजी और मुड़ी हुई दिखाई देने लगती हैं। ये नसें त्वचा के नीचे से उभर आती हैं। शरीर पर दिखने वाली नीली नसों की समस्या दर्दनाक हो सकती है, इन पर इरिटेशन हो सकती है। साथ ही ये नीली नसें दिखने में भी अलग लगते हैं। वैसे तो नीली नसें शरीर के किसी भी हिस्से पर नजर आ सकते हैं। लेकिन पैरों और टखनों पर नीली नसें अधिक मामलों में देखने को मिल सकती है। आपको बता दें कि गंभीर मामलों में नीली नसें रक्त के थक्कों जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं भी पैदा कर सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें- वैरिकोज वेन्स (उभरी नीली नसें) नजर आने पर करें ये आयुर्वेदिक इलाज

नसें नीली क्यों दिखाई देती हैं?- Visible Blue Veins on Body Causes in Hindi

1. सूजन

अगर आपके शरीर पर सूजन रहती है, तो नीली नसें दिख सकती हैं। पैरों, टखनों पर सूजन होने के कारण नसें नीली दिखाई दे सकती हैं। इसकी वजह से सूजन, नसों में उभार दिखाई दे सकती है। इतना ही नहीं कुछ मामलों में नसों के धड़कने का भी अहसास हो सकता है।

blue veins causes

2. नसों पर दबाव 

अगर आपके नसों में दबाव पड़ रहा है, तो भी नसें नीली दिखाई दे सकती हैं। अगर आप लंबे समय तक खड़े रहते हैं या फिर भारी वजन उठाते हैं, तो इसका असर भी नसों पर पड़ सकता है। लंबे समय तक पैरों को मोड़कर बैठने से भी पैरों की नसें प्रभावित हो सकती हैं। जब नसों पर दबाव बढ़ता है तो नसों पर उभार आ सकता है और नसें नीली दिख सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- Visible Hand Veins: हाथ की नसें क्यों दिखती हैं? जानें इसके 6 कारण

3. महिलाओं को अधिक जोखिम

महिलाओं को अपने जीवन के कई चरणों में हार्मोनल बदलावों का सामना करना पड़ता है। जब हार्मोनल बदलाव होते हैं, तो उन्हें नीली नसों की समस्या से परेशान होना पड़ सकता है। जब कोई महिला गर्भवती होती हैं, जब वे जन्म नियंत्रण गोली लेती हैं तो यह समस्या हो सकती है। मेनोपॉज के दौरान भी हार्मोनल बदलाव होता है, इस दौरान भी नसों की समस्या हो सकती है। यानी हार्मोन के स्तर में बदलाव के कारण नीली नसों का जोखिम हो सकता है।

Disclaimer