
Visible and Invisible Symptoms of Having Gut Health Issues: कहते हैं किसी भी बीमारी की शुरुआत गट यानी की पेट से होती है। आपका पेट सही या नहीं, वह इस बात पर निर्भर करता है कि आपके द्वारा खाए गए खाना सही तरीके से पच पा रहा है या नहीं। दरअसल, जब हम खाना खाते हैं और उसे पचाने के लिए शरीर को तय समय से ज्यादा वक्त लगता है, तो इसे खराब गट हेल्थ कहा जाता है। वहीं, शरीर को खाना पचाने में 1 से 2 घंटे का वक्त लगता है, तो इसे हेल्दी गट माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि खाने को पचाने की जिम्मेदारी आंतों की होती है। अगर आंतें सही तरीके से काम न करें, तो गट हेल्थ खराब हो जाती है और शरीर को कई बीमारियां घेर लेती हैं। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अनियमित खानपान के कारण आंतों में गड़बड़ी हो ही जाती है। इसलिए आंतों में गड़बड़ी के लक्षणों को पहचानने की जरूरत है। आज इस लेख में आंतों में गड़बड़ी होने पर कौन से लक्षण नजर आते हैं और कौन से लक्षण नजर नहीं आते हैं, इस विषय पर बात करने वाले हैं।
आंतों में गड़बड़ी होने पर कौन-से लक्षण दिखाई देते हैं?- Visible Symptoms of Having Gut Health Issues
गट और हार्मोन हेल्थ कोच डाइटिशियन मनप्रीत कालरा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके इस बात की जानकारी दी है कि आंतों में गड़बड़ी होने पर कौन से लक्षण नजर आ सकते हैं:
- वजन बढ़ना
- पेट में गैस बनना
- ज्यादा डकार आना
- एसिडिटी महसूस करना
- मल त्याग में परेशानी
इसके अलावा खानपान और जीवनशैली सही होने के बावजूद अगर आपको हमेशा थकान महसूस होती है, तो भी यह आंतों में गड़बड़ी का संकेत हो सकती है।
इसे भी पढ़ेंः प्रेग्नेंसी में जरूर पिएं ABC जूस, मां और बच्चे दोनों को मिलेंगे ये 5 फायदे
आंतों पर गड़बड़ी होने पर कौन से लक्षण नजर नहीं आते हैं?- Invisible Symptoms of Having Gut Health Issues
अगर किसी व्यक्ति के आंतों में गड़बड़ी है, तो ऊपर बताए गए लक्षणों से उसकी पहचान की जा सकती है, लेकिन आंतों में गड़बड़ी होने पर कौन से लक्षण नजर नहीं आते हैं, इसकी जानकारी होना भी जरूरी है। आइए जानते हैं इसके बारे में।
- बार-बार खाने की क्रेविंग होना
- तनाव महसूस करना
- मूड स्विंग
- नींद आने की परेशानी या अनिद्रा
- ब्रेन फॉग
अगर आपको ऊपर गए कोई भी लक्षण नजर आते हैं, तो तुरंत अपने हेल्थ कोच या डॉक्टर से बात करें।
इसे भी पढ़ेंः सर्दी-खांसी और फ्लू से राहत दिलाएगी ये स्पेशल हर्बल टी, बढ़ाती है इम्यूनिटी
View this post on Instagram
आंतों को स्वस्थ्य रखने वाले खाद्य पदार्थ
डाइटिशियन मनप्रीत कालरा ने अपने पोस्ट में आंतों को किन खाद्य पदार्थों के जरिए ठीक रखा जा सकता है, इसकी जानकारी भी दी है।
1. छाछ - सुबह 11 बजे के आसपास एक कप छाछ पिएं।
2. गोंद कतीरा - सुबह खाली पेट गोंद कतीरा युक्त पानी का सेवन करें।
3. नारियल पानी - दोपहर का भोजन करने के बाद तुलसी के बीज मिलाकर नारियल पानी का सेवन करें।
4. केला - सुबह 11 बजे मिड मील के समय 1 केला खाए
5. 6. कैमोमाइल चाय - सोने से पहले एक कप कैमोमाइल चाय पिएं।
उम्मीद करते हैं इस लेख को पढ़ने के बाद आंतों को बेहतर बनाने पर ध्यान देंगे और बीमारियों का खतरा कम करेंगे।
All Image Credit: Freepik.com
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version