भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अक्सर सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन इस बार विराट का एक फिटनेस वीडियो सामने आया है जिसकी वजह से वो काफी चर्चा में हैं। इस वीडियो में विराट कोहली के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का वीडियो भी सामने आया है। दोनों ही इन वीडियो में एक अलग अंदाज में वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं।
विराट कोहली आज लाखों युवाओं के दिलों में बसे हुए हैं। बहुत ही कम समय में अपनी कामयाबी को छुने वाले विराट का नाम आज हर किसी की जुबान पर है। क्रिकेट के साथ-साथ विराट कोहली अपनी फिटनेस पर भी खासा ध्यान देते हैं जिसकी वजह से वो और सभी खिलाड़ियों से अलग दिखते हैं। आपको बता दें कि विराट कोहली अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रखते हैं और युवाओं को प्रेरित करने के लिए भी अपने इंस्टाग्राम पर कई फिटनेस पोस्ट शेयर करते रहते हैं।
View this post on Instagram
वहीं, दूसरी ओर बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का भी एक वीडियो सामने आया है। इसमें उर्वशी भी वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्वशी का वर्कआउट रुटीन भी विराट कोहली जैसा ही है। उर्वशी भी वही एक्सरसाइज कर रही हैं जिसे करते हुए विराट कोहली ने वीडियो शेयर किया था। दोनों ही वीडियों में एक बॉक्स पर कूदकर चढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।
View this post on Instagram
इंस्टाग्राम पर विराट के करीब 48 मिलियन फॉलोअर्स हैं। जबकि उर्वशी रौतेला के 22 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वीडियो पोस्ट करने के साथ ही दोनों ने अपने फैन्स से ऐसा वर्कआउट करने के लिए कहा है। विराट कोहली एक इंटरव्यू में भी कह चुके हैं कि उन्होंने फिट रहने के लिए कई चीजों का त्याग किया है। जैसे उनका पसंदीदा खाना चिकन, मटन रोल समेत कई चीजें भी शामिल हैं।
दूसरी ओर उर्वशी रौतेला भी अपने आपको फिट रखने के लिए काफी मेहनत करती हैं। उर्वशी काफी अलग डाइट फॉलो करती है जिससे की वह अपने आपको फिट रख सके। दोनों की सबसे खास बात है कि वह वर्कआउट कभी मिस नहीं करते हैं। उर्वशी और विराट दोनों की ही अक्सर सोशल मीडिया पर एक्सरसाइज की फोटोज नजर आती रहती हैं। जिसे लोग काफी पसंद भी करते हैं।
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें: क्या आपका दिन भी टीवी के आगे गुजरता है? आलस छोड़ फिटनेस की ओर बढ़ने में मदद करेंगे ये 7 स्टेप्स
उर्वशी रौतेला भी फिट रहने के लिए बिल्कुल अलग और स्पेशल डाइट फॉलो करती हैं। दोनों की सबसे खास बात है कि वह वर्कआउट कभी मिस नहीं करते हैं। उर्वशी और विराट दोनों की ही अक्सर सोशल मीडिया पर एक्सरसाइज की फोटोज नजर आती रहती हैं। जिसे लोग काफी पसंद भी करते हैं।
इसे भी पढ़ें: आसान सी एक्सरसाइज 'वॉल सिट' के 5 बड़े फायदे, जानें कैसे और कितनी देर करना है फायदेमंद
View this post on Instagram
विराट कोहली का डाइट प्लान
ब्रेकफास्ट: विराट कोहली अपने आपको फिट रखने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी डाइट को समझते हैं। विराट ब्रेकफास्ट में प्रोटीन शेक, सोया, फल, ड्राइ फ्रूट्स जैसी चीजें ही लेते हैं।
लंच: दोपहर के खाने में विराट ग्लूटन-फ्री डाइट पर रहना पसंद करते हैं। विराट ने ऐसे खानों से दूरी बना रखी हुई है जो तले हुए होते हैं। पहले वे लंच में आलू, हरी सब्जियां, पालक और रेड मीट जैसी चीजें खाते थे।
डिनर: डिनर में विराट ज्यादा से ज्यादा उबली हुई सब्जियों का सेवन करते हैं।
इसके साथ ही वो रोजाना एक्सरसाइज करना नहीं भूलते हैं।
Read More Article On Exercise and Fitness In Hindi