
भारतीय अपने आहार में सब्जियों को मुख्य रूप से शामिल करते हैं। सब्जियों में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनमें विटामिन, प्रोटीन, फाइबर और पोटेशियम आदि की मात्रा अधिक होती है। लेकिन जब हम इसको तेल और अन्य मसालों के साथ तेज आंच में पकाते हैं तो इससे उनके पोषक तत्व भी नष्ट हो जाते हैं। यदि आप सब्जियों का पूर्ण लाभ लेना चाहते हैं तो आपको उसे उबालकर खाने की आदत डालनी चाहिए। इसका स्वाद भले ही आपको अच्छा न लगे लेकिन ये आपको फिट रखने में मददगार हो सकती है। आगे जानते हैं उन सब्जियों के बारे में जिन्हें उबालकर खाना ज्यादा फायदेमंद होता है।
किन सब्जियों को उबालकर खाएं
इन सब्जियों को उबालकर खाने से आपकी सेहत को मिलते हैं कई फायदे।
बीन्स को उबालकर खाएं
सर्दियों में बीन्स आसानी से मिल जाती है। बीन्स में सोडियम, फोलेट, फाइबर, कैल्शियम, विटामिन, फॉरफोरस व कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए उबली हुई बीन्स काफी फायदेमंद साबित होती है। आप बीन्स को खाने से पहले इसे करीब दस मिनट तक उबालें। इसके बाद इसमें अपनी स्वादानुसार नमक व हल्की सी काली मिर्च या चाट मसाला मिलाकर खा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : मोटापे को कम करने में सब्जियां कैसे हैं उपयोगी? जानें क्यों सेवन करना चाहिए हरी सब्जियों का
ब्रोकली
ब्रोकली से आपके स्वास्थ्य को कई फायदे मिलते हैं। इसमें कई एंटी ऑक्सीडेंट्स तत्व होते हैं। साथ ही इसके सेवन से कैंसर से बचाव होती है। ब्रोकली में पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपको मौसम के कारण होने वाले रोगों से सुरक्षित रखते हैं। इसकी सब्जी बनाने की अपेक्षा उबालकर खाना ज्यादा फायदेमंद होता है।
पालक
पालक को उबालकर खाने से आपको इसका पूरा पोषण मिलता है। पालक के साथ ही आप सर्दियों में मिलने वाली मेथी को भी उबालकर खा सकते हैं। हरी सब्जियों को उबालकर खाने से आंखों की समस्या में लाभ मिलता है। साथ ही आपको कई रोग नहीं होते हैं।
चुकंदर
चुकंदर को आप सलाद में कच्चा भी खा सकते हैं। इसके अलावा कुछ लोग इसका जूस पीना भी पसंद करते हैं। शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए चुकंदर का सेवन किया जा सकता है। यदि महिलाएं मासिक धर्म की समस्याओं से बचना चाहती हैं तो उनको चुकंदर उबालकर खाना चाहिए।
इसे भी पढ़ें : कच्ची सब्जियां खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें कौन सी सब्जी खाना है सुरक्षित
आलू
आलू को सब्जियों के साथ खूब खाया जाता है। लेकिन इसको खाने का सही तरीका है इसे उबालकर सेवन करना। आलू को उबालने से इसके अंदर की कैलोरी कम हो जाती है। साथ ही ये शरीर के लिए फायदेमंद होता है।
उबली सब्जियों को खाने से क्या फायदे होते हैं?
उबली सब्जियों को खाने से कई तरह के फायदे होते हैं। आगे जानते हैं इनके बारे में।
- वजन को नियंत्रित करने में सहायक
- एसिडिटी को दूर करने में मददगार
- किडनी के रोगों से बचाव करना
- आसानी से पचने में सहायक
- त्वचा के लिए लाभदायक
- बालों की ग्रोथ के लिए फायदेमंद