Doctor Verified

बच्चेदानी में कैंसर होने पर नजर आते हैं ये लक्षण, बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज

Uterine Cancer Symptoms: बच्चेदानी में कैंसर के क्या लक्षण होते हैं। आगे जानते हैं इसे विस्तार से   
  • SHARE
  • FOLLOW
बच्चेदानी में कैंसर होने पर नजर आते हैं ये लक्षण, बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज


Uterine Cancer Symptoms: समय के साथ अधिकतर महिलाओं को प्रजनन अंगों से जुड़ी समस्याएं होने लगती है। दरअसल, महिलाओं की लाइफस्टाइल में हुए बदलाव इसके पीछे की बड़ी वजह हो सकते हैं। बच्चेदानी में गांठ, सिस्ट व अन्य समस्याएं होने पर गर्भधारण करने में परेशानी हो सकती है। वहीं, कुछ लक्षण ऐसे भी होते हैं, जो बच्चेदानी में होने वाले कैंसर की ओर संकेत करते हैं। महिलाओं को शरीर में होने वाले बदलावों के नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। बच्चेदानी में कैंसर के कई कारण हो सकते हैं। बच्चेदानी में कैंसर को एंडोमेट्रियल कैंसर व यूटेराइन कैंसर के नाम से भी जाना जाता है। महिलाओं के बच्चेदानी की कोशिकाओं में बदलाव की वजह से कैंसर हो सकता है। दिल्ली के अशोक नगर स्थित साईं पॉलिक्लीनिक की सिनियर गायनोक्लोजिस्ट विभा बंसल से जानते हैं कि बच्चेदानी में कैंसर के क्या लक्षण होते हैं। साथ ही, इसके इलाज के बारे में भी जानेंगे। 

बच्चेदानी में कैंसर कैसे होता है? - How Occur Uterine Cancer In Hindi 

महिलाओं को कई तरह के कैंसर हो सकते हैं। बच्चेदानी का कैंसर इनमें से एक है। इसे यूटेराइन कैंसर के नाम से भी जाना जाता है। स्वस्थ कोशिकाओं को डीएनए में होने वाले आनुवांशिक बदलावों की वजह से बच्चेदानी में कैंसर शुरु हो सकता है। इससे कोशिकाओं के रूप में बदलाव होता है। इस प्रक्रिया में कोशिकाएं असामान्य रूप से विभाजित और बढ़ने लगती हैं। इसके चलते गर्भाशय में पहले ट्यूमर बनता है, जो आगे चलकर कैंसर का रूप ले लेता है। अधिकर महिलाएं बच्चेदानी के कैंसर को गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर समझ लेती हैं। जबकि, यह दोनों ही रोग अलग-अलग होते हैं। 

uterine cancer symptoms

बच्चेदानी में कैंसर के दो प्रकार होते हैं- Types Of Uterine Cancer In Hindi 

  • यूटेराइन सार्कोमा (Uterine Sarcoma): इस प्रकार के कैंसर में गर्भाशय की मांसपेशियों की परत के आसपास के टिश्यू में कैंसर के सेल्स बनने लगते हैं। 
  • एंडोमेट्रियल कार्सिनोमा (Endometrial Sarcoma): एंडोमेट्रियल कार्सिनोमा में गर्भाशय की अंदरूनी परत में कैंसर सेल्स विकसित होने लगते हैं। 

बच्चेदानी में कैंसर के क्या लक्षण होते हैं? - Symptoms Of Uterine Cancer in Hindi 

बच्चेदानी में कैंसर होने पर महिलाओं को कई तरह के लक्षण महसूस हो सकते हैं। इस समस्या के कुछ लक्षणों को आगे बताया गया है। 

  • पेट के निचले हिस्से में हल्का दर्द बने रहना। 
  • महिलाओं को पीरियड्स पांच दिनों से ज्यादा समय तक हो सकते हैं। 
  • मासिक धर्म के बीच में रक्तस्राव होना। 
  • महिने में कई बार ब्लीडिंग व स्पॉटिंग होना। 
  • लंबे समय तक ब्लीडिंग की समस्या होना। 
  • मेनोपॉज के बाद महिलाओं को सफेद पानी आना। 
  • अधिक आयु (40 के बाद) होने पर भी रक्तस्राव होना। 
  • पुरुष के साथ संबंध बनाने के बाद योनि के पास दर्द महसूस होना। 

इसे भी पढ़ें : क्या बच्चेदानी की गांठ कैंसर का रूप ले सकती है? जानें कैसे कराएं इसका इलाज

दरअसल, कई बार कुछ अन्य समस्याओं के चलते भी महिलाओं को इस तरह के लक्षण महसूस हो सकते हैं। यदि, किसी महिला को लगातार ब्लीडिंग या पेन हो रहा है, तो ऐसे में वह डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं। डॉक्टर के मुताबिक यदि कैंसर की पहचान शुरुआती समय में की जाए, तो इलाज में तेजी से किया जा सकता है। ऐसे में डॉक्टर के सुझाव पर उचित जांच करा सकती हैं। 

Read Next

किडनी कैंसर का इलाज कैसे किया जाता है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version