Doctor Verified

महिलाओं में पेट का कैंसर होने पर नजर आते हैं ये लक्षण, सही नहीं है लापरवाही

Stomach Cancer Symptoms In Women In Hindi: महिलाओं में पेट के कैंसर के वही लक्षण नजर आते हैं, जो कि पुरुषों में होते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाओं में पेट का कैंसर होने पर नजर आते हैं ये लक्षण, सही नहीं है लापरवाही


Stomach Cancer Symptoms In Women In Hindi: पेट का कैंसर, जिसे हम अंग्रेजी में स्टमक कैंसर के नाम से जानते हैं। इसे गैस्ट्रिक कैंसर भी कहा जाता है। पेट में कैंसर कई प्रकार के होते हैं। पेट में कैंसर किस प्रकार का है, यह उसकी लोकेशन और वह कितना फैला है, इस तरह की बातों पर निर्भर करता है। बहराहल, ज्यादातर लोगों की मौजूदा जीवनशैली बहुत खराब हो चुकी है। ऐसे में लोग न चाहते हुए भी कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इसमें स्टमक कैंसर भी शामिल है। जीवनशैली के अलावा इसके होने कई और कारण भी हो सकते हैं, जिसमें अनुवांशिक, हेल्थ फैक्टर जिम्मेदार हैं। इसके बचाव के लिए बहुत जरूरी है कि इसके लक्षणों के बारे में आपको पता हो। महिलाओं में पेट का कैंसर होने पर किस तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं, इस बारे में हमने Positron Superspeciality and Cancer Hospital,  Rohtak में Sr. Medical Oncologist और  फरीदाबाद स्थित Cancer Care Clinic में Medical Oncologist डॉ. मनीष शर्मा से बातचीत की। जानने के लिए लेख पूरा पढ़ें।

महिलाओं में पेट के कैंसर के लक्षण- Stomach Cancer Symptoms In Women In Hindi

Stomach Cancer Symptoms In Women In Hindi

सबसे पहले आपको यह स्पष्ट कर दें कि पुरुषों और महिलाओं में पेट के कैंसर के लक्षण एक जैसे ही होते हैं। इनमें कोई अंतर नहीं होता है। इसलिए, महिलाओं को उन सभी लक्षणों पर गौर करना चाहिए, जो सामान्य होते हैं। विशेषज्ञों की मानें, पेट का कैंसर होने पर बमुश्किल ही कोई लक्षण नजर आता है। खासकर, शुरुआती दिनों में इसके कोई संकेत उभरकर नहीं आते हैं। इसलिए, इस गंभीर बीमारी का पता लगाना बहुत मुश्किल होता है। जब कंडीशन एड्वांस स्टेज में पहुंच जाता है, इसके बाद आपको लक्षण दिखने लगते हैं। इसमें निम्न लक्षण शामिल हैं-

  • बार-बार पेट में दर्द होना
  • अचानक और बिना कोशिश किए वजन कम होना
  • निगलने में दिक्कत होना
  • पेट के अंदर ब्लीडिंग होना, नतीजतन उल्टी के जरिए ब्लड निकलना
  • थकान
  • जी-मिचलाना
  • हर समय डल फील करना
  • थोड़ा-बहुत खाते ही पेट भरे का अहसास होना
  • अपच की समस्या बनी रहना

पेट के कैंसर के लिए कब जाएं डॉक्टर के पास

Stomach Cancer Symptoms In Women In Hindi

जैसा कि पहले ही क्लियर किया गया है कि पेट के कैंसर का कोई भी लक्षण शुरुआती दिनों में नहीं दिखता है। इसलिए, मरीज अक्सर अपनी बिगड़ती तबियत को सामान्य मानता है। वहीं, पेट के कैंसर की स्क्रीनिंग भी बहुत कॉमन नहीं है। ऐसे में पेट के कैंसर के बारे में पता लगाना बहुत मुश्किल होता है। इसलिए, अगर मरीज को अगर बार-बार पेट से जुड़ी समस्या, अपच बना रहता है और बहुत कम खाने के बावजूद पेट भरे होने का अहसास रहता है। इस तरह के संकेतों की अनेदखी न करें। ऐसा कुछ भी दिखे, तो डॉक्टर के पास जाएं। वे आपकी कंडीशन के अनुसार आपकी बीमारी को डायग्नोस कर सही ट्रीटमेंट करवाएंगे।

इसे भी पढ़ें: 7 तरह के हो सकते हैं पेट के कैंसर, जानें इनके लक्षण और बचाव के उपाय

क्या पेट का कैंसर पूरी तरह ठीक हो सकता है

कैंसर एक जानलेवा बीमारी है। इसके अलावा, अगर लास्ट स्टेज में इस बीमारी का पता चलतर है, तो इसका ट्रीटमेंट उतना ही मुश्किल हो जाता है। वहीं, अगर समय से पेट के कैंसर का पता चल जाए, तो यह क्यूरेबल हो सकता है। लेकिन, ऐसे मामले बहुत कम देखने को मिलते हैं, जब मरीज को इसका पता शुरुआती दिनों में चल जाता है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

Fact Check: क्या हाइट ज्यादा होने से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ जाता है? डॉक्टर से जानें सच्चाई

Disclaimer