बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपनी फिटनेस को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। लोग उनकी फिटनेस के कायल हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वे पुशअप्स करती नजर आ रही हैं। दरअसल, यह सामान्य पुशअप्स के मुकाबले थोड़े अलग थे। इसमें उर्वशी डंबल्स के उपर पुश्अप्स लगाती नजर आ रही हैं। आइये जानते हैं इस एक्सरसाइज को करने के फायदों के बारे में।
पुशअप्स करने के फायदे
- पुशअप्स करना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है।
- इसे करने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं साथ कमर और पीठ का दर्द भी काफी कम होता है।
- इसे करने से कमर या फिर आस-पास के हिस्सों में होने वाली जकड़न से भी आराम मिलता है।
- पुशअप्स करने से शरीर में लचीलापन बढ़ता है इसके साथ ही कलाई की पकड़ भी मजबूत होती है।
- पुशअप्स एक प्रकार की कार्डियो एक्सरसाइज है, जो दिल की बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करती है।
- इसे करने से शरीर की स्ट्रेंथ और स्टेमिना भी बढ़ता है।
- यह एक्सरसाइज करना आपके वजन को मेनटेन रखने में भी मददगार साबित होती है।
- पुशअप्स करने से छाती और कंधे मजबूत होते हैं।
View this post on Instagram
पुशअप्स करते समय ध्यान रखें ये बातें
- पुशअप्स करने के दौरान कंधों को नीचे रखें, जिससे आपकी गर्दन और पीठ पर ज़्यादा दबाव न पड़े।
- इसे करने के दौरान आपको, सिर, गर्दन और रीढ़ की हड्डी को बिलकुल सीधा रखना है।
- इस दौरान आपको हाथों को ठीक तरह से फैलाकर फ्लोर या फिर डेंबल पर रखना है।
- इस दौरान आपको हिप्स को ठीक तरह से बैलेंस बनाकर रखना है, जिससे इसपर ज्यादा जोर न पड़े।
इसे भी पढ़ें - मिलिंद सोमन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया 'सुपरमैन पुशअप' वाला वीडियो, जानें आपके लिए है कितना फायदेमंद
इन स्थितियों में न करें पुशअप्स
- अगर आप हड्डियों से जु़ड़ी बीमारी जैसे ओस्टियोपोरोसिस या फिर रूमेटाइड अर्थराइटिस के शिकार हैं तो इस एक्सरसाइज को करने से बचें।
- अगर हाल ही में आपकी बाईपास सर्जरी हुई है तो भी इस एक्सरसाइज को करने से बचें।
- अगर आप गर्भवती महिला हैं तो ऐसे में इस एक्सरसाइज को न करें। इससे शरीर को नुकसान पहुंच सकता है।