Doctor Verified

GERD की समस्या होने पर नजर आते हैं ये 5 लक्षण, न करें इग्नोर

Symptoms Of Gerd: अगर आपको भी गले में जलन, खाने निगलने में दिक्कत, हार्ट बर्न और खट्टी डकार जैसी समस्याए होती हैं, तो यह जर्ड हो सकता हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
GERD की समस्या होने पर नजर आते हैं ये 5 लक्षण, न करें इग्नोर


Symptoms Of Gerd: जर्ड बीमारी को गैस्ट्रोइसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज भी कहा जाता है। यह पाचन संबंधी समस्या है। यह समस्या तब होती है जब पेट में उत्पन्न एसिड खाने की नली में वापस आ जाता है। इस कारण भोजन नली में जलन होती है और जर्ड की समस्या हो जाती है। बहुत से लोग इसको एसिडिटी की समस्या समझकर इग्नोर कर देते हैं। लेकिन आपको बता दें, अगर हफ्ते में 2 बार से ज्यादा इस प्रकार की समस्या हो, तो यह जर्ड होने की संभावना हो सकती है। यह समस्या होने पर अवॉयड न करें बल्कि डॉक्टर को अवश्य दिखाएं। जर्ड की समस्या, जो आम तौर पर मसालों और तेलों से भरे भारी भोजन के बाद कभी-कभी एसिड रिफ्लक्स के रूप में शुरू होता है, अगर ठीक से इलाज न किया जाए तो यह क्रोनिक हो सकता है। पहले इस समस्या को केवल बुजुर्गों की ही समस्या समझी जाती थी लेकिन आज के समय में ज्यादा बाहर का खाना या तला भुना खाने की वजह से जर्ड की समस्या हो सकती हैं। जर्ड की समस्या होने पर शरीर में क्या लक्षण नजर आते हैं। इस बारे में जानने के लिए हमने बात की शारदा क्लीनिक के फिजिशियन डॉक्टर केपी सरदाना से।

खांसी और गला खराब 

खांसी अक्सर इस गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्या से हो सकती है। खासकर भोजन या शराब के भारी सेवन के बाद यह समस्या बढ़ सकती है। कई बार गले में खराश और खांसी के साथ गले में सूजन की समस्या भी हो सकती है। कई बार लंबे समय तक खांसी और गला खराब होने पर जर्ड की समस्या हो सकती है।

cough

घुटन महसूस होना

यदि आप अचानक नींद के बीच में घुटन महसूस करते हैं और जागने पर उल्टी जैसी समस्या होती है, यह जर्ड के लक्षण हो सकते हैं। यह समस्या तब होती है जब भोजन या खट्टा तरल पदार्थ गले में चला जाता है जिससे गंभीर जलन होती है। रिसर्च के अनुसार स्लीप एपनिया से पीड़ित लोगों को यह परेशानी ज्यादा होती है।

इसे भी पढ़ें- क्या आप भी हैं साइनस से परेशान? जानें इस बीमारी का परमानेंट इलाज

साइनस

जर्ड के कारण साइनस की समस्या भी हो सकती है। इसमें पाचन रस नाक और साइनस तक ऊपर की ओर जाते हैं, जिससे जलन की समस्या होती है। यह समस्या बच्चों में ज्यादा देखने को मिलती है। वहीं यह समस्या उन लोगों को ज्यादा होती है। जिन लोगों को पाचन खराब रहता है।

अस्थमा

अस्थमा आमतौर पर सर्दियों के महीनों में होती है। सर्दियों के अलावा अस्थमा की परेशानी अगर होती है, तो वह जर्ड से संबंधित हो सकती हैं। अस्थमा में होने वाली खांसी और घरघराहट छाती और पेट के क्षेत्रों पर अत्यधिक दबाव डालती है। जिससे जर्ड की समस्या बढ़ सकती है।

कान दर्द और चक्कर आना

कान दर्द और चक्कन आना भी जर्ड की समस्या के लक्षण हो सकते हैं। चक्कर आने के साथ कान में अचानक दर्द होना इसलिए होता है क्योंकि एसिड रिफ्लक्स कभी-कभी ऊपरी जीआई प्रणाली तक पहुंच जाता है। जिस, कारण जलन, सूजन की समस्या भी हो सकती है। यह अधिकतर भारी भोजन के बाद लेटने के कारण होते हैं।

जर्ड होने पर यह लक्षण नजर आ सकते हैं। हालांकि, पेट से संबंधित परेशानियां होने पर डॉक्टर को अवश्य दिखाएं। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

ईयरबड्स या हेड फोन शेयर करने से हो सकती हैं ये 3 समस्याएं, सही नहीं है अनदेखी

Disclaimer