पिगमेंटेशन को दूर करने के लिए चेहरे पर लगाएं टमाटर से बने ये 3 फेस मास्क, मिलेगी बेदाग त्वचा

Tomato Face Masks For Pigmentation: पिगमेंटेशन होने से त्वचा बेजान हो जाती है। जानते हैं पिगमेंटेशन कम करने के लिए टमाटर का फेस मास्क कैसे बनाएं।
  • SHARE
  • FOLLOW
पिगमेंटेशन को दूर करने के लिए चेहरे पर लगाएं टमाटर से बने ये 3 फेस मास्क, मिलेगी बेदाग त्वचा


Tomato Face Masks For Pigmentation: ग्लोइंग, निखरी और बेदाग त्वचा हर किसी को पसंद होती है। लेकिन प्रदूषण, सूर्य की हानिकारक किरणें, खराब लाइफस्टाइल, पोषक तत्वों की कमी और गलत प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से कई बार न चाहते हुए भी चेहरे पर पिगमेंटेशन के निशान हो जाते हैं। यह दाग इतने जिद्दी होते हैं कि आसानी से नहीं जाते हैं और चेहरे की रौनक को भी कम करते हैं। बहुत से लोग इन पिगमेंटेशन को दूर करने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना शुरू कर देते है। यह प्रोडक्ट्स महंगे होने के साथ स्किन पर इन लगाने से मन मुताबिक रिजल्ट भी नहीं मिलता है। ऐसे में चेहरे से पिगमेंटेशन के दागों को कम करने के लिए घर में मौजूद टमाटर के फेस मास्क को लगाया जा सकता है। टमाटर में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी पाया जाता हैं, जो चेहरे की टैनिंग, पिगमेंटेशन और डार्कनेस को कम करने के साथ चेहरे को चमकदार भी बनाता है। टमाटर नैचुरल होने के साथ इसको लगाने से स्किन को कोई नुकसान भी नहीं होता है। आइए जानते हैं पिगमेंटेशन को दूर करने के लिए टमाटर के फेस मास्क कैसे बनाएं।

1. टमाटर और दही के फेस मास्क

सामग्री

2 चम्मच- टमाटर का पल्प

1 चम्मच- दही

 टमाटर और दही के फेस मास्क लगाने का तरीका

 टमाटर और दही के फेस मास्क लगाने के लिए दोनों चीजों को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर 20 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को पानी से वॉश करें। यह मास्क स्किन को मुलायम बनाने के साथ पिगमेंटेशन को कम करता है।

GLOWING SKIN

2. टमाटर और ओटमील

सामग्री

2 चम्मच- मैश किया हुआ टमाटर

1 चम्मच- ओटमील पाउडर

टमाटर और ओटमील के फेस मास्क लगाने का तरीका

टमाटर और ओटमील का फेस मास्क लगाने के लिए दोनों चीजों के मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगा के रखें। इस फेस मास्क को वॉश करने से पहले हल्के हाथ से चेहरे की मसाज करें। ऐसा करने से ब्लैकहेड्स कम होने के साथ चेहरे का निखर बढ़ता है और पिगमेंटेशन कम होता है।

इसे भी पढ़ें- हेल्दी और ग्लोइंग पाने के लिए लगाएं कीवी से बने ये 3 फेस मास्क, जानें बनाने का तरीका

3. टमाटर और आलू का रस

सामग्री

2 चम्मच- टमाटर का पल्प

1 चम्मच- आलू का रस

टमाटर और आलू का रस फेस मास्क लगाने का तरीका

टमाटर और आलू का रस फेस मास्क लगाने के लिए दोनों चीजों को मिलाकर पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर हल्के हाथ से 2 से 3 मिनट तक मसाज करें। उसके बाद चेहरे को पानी से वॉश करें। यह मास्क पिगमेंटेशन के दागों को हल्का करने के साथ स्किन को साफ करता है।

पिगमेंटेशन को कम करने के लिए टमाटर के ये फेस पैक बनाकर लगाएं जा सकते हैं। हालांकि, लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए ट्राई करें skin cycling, जानें इसे करने का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version