प्यार एक ऐसा एहसास होता है, जो सभी के लिए अलग-अलग मायने रखता है। हम सभी अपने जीवन में अलग-अलग प्रेम का अनुभव करते हैं। चाहे वो अफेक्शनेट हो या रोमांटिक। हम अपने परिवार, दोस्तों के लिए कभी-कभी ऑब्सेसिव प्यार को महसूस करते हैं, क्योंकि प्यार किसी भी नियम का पालन नहीं करता है। सच्चा प्यार आपके लिए मोटिवेशन हो सकता है। प्यार, आपके रिश्ते को समझने और मजबूत बनाने में भी मदद कर सकता है। आप दूसरों के साथ किस तरह का रिश्ता साझा कर रहे हैं या किस तरह का प्यार अनुभव कर रहे हैं कुछ खास संकेतों से जान सकते हैं। यहां प्यार और उसके कुछ संकेतों के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, जिनसे आप अपनी रिलेशनशिप को टटोल सकते हैं।
सेल्फ लव
प्यार हमेशा दो तरफा नहीं होता। प्यार खुद से भी किया जा सकता है। खुद को सराहना और स्वीकार करना भी प्यार होता है। सेल्फ लव एक ऐसी प्रक्रिया है, जो खुद से प्यार करना सिखाती है।
इसे भी पढ़ें- प्यार में इमोशनल एडिक्शन क्या होता है? इससे बाहर आने के लिए क्या करें
कुछ संकेतों से आप पता कर सकते हैं कि सेल्फ लव क्या है -
- जो लोग सेल्फ लव करते हैं उन्हें अच्छी तरह पता होता है कि वह क्या फील करते हैं और क्या सोचते हैं। वे जानते हैं कि उन्हें अपने लिए क्या करना है।
- सेल्फ लव करने वाले लोगों के लिए सेल्फ केयर बेहद जरूरी होती है। वे अपनी लाइफ स्टाइल को बेहतर बनाने के लिए पौष्टिक आहार, एक्सरसाइज और पर्याप्त नींद लेते हैं।
- जो लोग सेल्फ लव को सही मायने में समझते हैं। अगर उनके जीवन में कुछ ऐसी चीजें हो जो उनके शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होती है, तो वे उन चीजों को अपने से दूर कर देते हैं।
- हम अक्सर छोटी-छोटी गलतियों पर खुद को दोष देने लगते हैं, जिससे हम खुद का नुकसान कर सकते हैं। सेल्फ लव वाले लोग जानते हैं कि असफलता से सफलता को प्राप्त किया जा सकता है इसलिए वे खुद को मोटिवेटेड रखते हैं।
सेल्फलेस लव
सेल्फलेस लव बिना किसी उम्मीद के सिर्फ प्यार देना होता है। अपने दिल में निःस्वार्थ महसूस करना, प्यार का शुद्ध रूप होता है। इस तरह के प्यार को करने वाले लोग दयालु और समझदार होते हैं। निःस्वार्थ प्यार का उदाहरण मां का लिया जा सकता है, जो निस्वार्थ भाव से अपने बच्चे को बेहद प्यार करती हैं।
सेल्फलेस लव करने वाले लोगों के कुछ संकेत है -
- आप अपने पार्टनर के गोल को अचीव करने में मदद करते हैं।
- आप अपने पार्टनर के डिसीजन का सम्मान करते हैं और हर स्थिति में उनका साथ देते हैं।
- आप अपनी रिलेशनशिप को बेहतर बनाने के लिए प्रयास करते रहते हैं।
इसे भी पढ़ें- क्या आप भी एक तरफा रिलेशनशिप में हैं? जानें इसके 5 संकेत
ऑब्सेसिव लव
ऑब्सेसिव प्यार में आप अपनी सीमाओं को अनदेखा कर देते हैं। इस प्यार में आपको अपने पार्टनर से इतना लगाव हो जाता है कि आप अपने पार्टनर के लिए परेशानी बन सकते हैं।
ऑब्सेसिव लव के कुछ संकेत-
- आप अपने पार्टनर के हर मूवमेंट और एक्शन को ट्रैक करना चाहते हैं। यह इमोशनल मेच्योरिटी के अभाव के कारण होता है।
- आप अपनी पार्टनर को अपने नियंत्रण में रखना चाहते हैं।
- आप अपने पार्टनर के दूर जाने के ख्याल से घबरा जाते हैं
प्यार एक ऐसा इमोशन है जिसका एहसास बेहद खास होता है। यह अलग-अलग रूप में देखा जा सकता है। आपको सेल्फ लव, सेल्फलेस लव,ऑब्सेसिव लव, लोंग लास्टिंग लव, अफेक्शनेट लव, रोमांटिक लव आदि कई तरह के प्यार हो सकते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version